प्रियंका चोपड़ा द्वारा बॉलीवुड को लेकर किए खुलासे के बाद उनके समर्थन में तमाम लोग आए हैं। पहले कंगना रनौत ने इस मामले में प्रियंका का सपोर्ट किया था। फिर शेखर सुमन ने बॉलीवुड को लेकर कई दावे किए। अब फिल्ममेकर अपूर्व असरानी ने इंडस्ट्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका के खिलाफ कैंपेन चलाया गया और सुशांत सिंह राजपूत को आखिरी वक्त तक परेशान किया गया। उन्होंने कहा कि इन सब के लिए बॉलीवुड माफिया जिम्मेदार है।
अपूर्व असरानी का कहना है कि बॉलीवुड में मौजूदा गैंग पूरी इंडस्ट्री को कंट्रोल करते हैं। हिंदूस्तान टाइम्स के साथ बात करते हुए अपूर्व ने कहा कि बॉलीवुड में परिवारवाद चरम पर है। उनके अपने पसंदीदा लोग हैं, उनके साथ काम करने का उन्हें पूरा हक है। जब वह लोग किसी के साथ गैंग बना लेते हैं। अपूर्व ने कहा कि केवल एक्टर ही नहीं वह लोग अगर टेक्निशियन के खिलाफ भी हो जाएं तो उसे भी काम नहीं करने देते।
ईगो हर्ट हो जाता है
असरानी ने कहा कि अगर कोई एक्टर उनकी फिल्म रिजेक्ट कर दें तो उनका इगो हर्ट हो जाता है। फिर उनका इगो किसी के घमंड से जुड़ जाता है और वह कहते हैं कि इस एक्टर के साथ काम नहीं करना। इसके बाद वह मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। वह पावरफुल जर्नलिस्ट के जरिए कैंपेन चलाते हैं और एक्टर की इमेज खराब करते हैं। इसके बाद एक्टर के खिलाफ अंधाधुन आर्टिकल लिखे जाते हैं, गलत खबरें छापी जाती हैं।
Sushant Singh Rajput को लेकर कही ये बात
अपूर्व ने सुशांत सिंह राजपूत के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने सुशांत की हालत का बहुत अच्छे से बखान किया था। सुशांत के करियर से खिलवाड़ किया गया था। सिस्टम ने उसे कॉर्नर कर दिया था, उसे अवॉर्ड से अलग किया गया था। उसकी आखिरी फिल्म ने 100 करोड़ का बिजनेस किया था, फिर भी उसे फ्लॉप घोषित किया गया।
उन्होंने कहा,”सुशांत दिमाग की बातें करता था लेकिन उसे पागलपन बताया जाता था। उसे आखिरी तक परेशान किया गया, उसपर मीटू लगवाया गया। सब हमारी नजरों के सामने था, लेकिन हम देख नहीं पाए।”
अपूर्व ने ट्विटर पर भी सुशांत का नाम लेते हुए प्रियंका का साथ देने की बात की
अपूर्व ने ट्विटर पर लिखा,”जब मैंने सुशांत और ब्लाइंड आइटम्स की भयावह संस्कृति के लिए बात की तो मैंने इसकी कीमत चुकाई। मैं प्रियंका चोपड़ा के लिए खड़े होने की कीमत चुकाऊंगा। ‘उदार’ मीडिया सबसे पहले मेरा बहिष्कार करेगा, लेकिन मैं हमेशा सच बोलूंगा, चाहे मुझे अकेले ही क्यों न खड़ा होना पड़े।”
Priyanka Chopra की फिल्में हिट होने पर किया कॉर्नर
अपूर्व ने प्रियंका चोपड़ा को लेकर कहा कि साल 2012 में प्रियंका ने हिट फिल्में दी थी। जिसके बाद उन्हें कॉर्नर करना शुरू कर दिया था। उन्हें बॉलीवुड से अलग करने के लिए कैंपेन चलाया गया। प्रियंका ने एक ही साल ‘बर्फी’ और ‘अग्निपथ’ जैसी बड़ी फिल्में की थी, बावजूद इसके अखबार में छपी की कोई एक्टर उनके साथ काम नहीं करना चाहता। जिस सम्मान की प्रियंका हकदार थीं उन्हें वह नहीं मिला।