बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) की जोड़ी इंडस्ट्री की पॉपुलर जोड़ियों में से एक है। इनके कपल गोल्स को काफी पसंद किया जाता है। ऐसे में अब इस जोड़ी को लेकर ऐसी चर्चा है कि विराट-अनुष्का एक बार फिर से पैरेंट्स बनने वाले हैं। कुछ दिन पहले अनुष्का और विराट को एक साथ मुंबई में क्लिनिक के बाहर देखा गया था। यहीं से ऐसी अफवाहों को हवा मिलनी शुरू हुई कि एक्ट्रेस फिर से प्रेग्नेंट हैं। दो साल पहले ही कपल पहले बच्चे का पैरेंट्स बना था। दोनों की एक बेटी वामिका है।

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर में एक फिर से बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। ऐसे में अगर ये खबर सच होती है तो वामिका को जल्द ही भाई या बहन मिलने वाला है। रिपोर्ट्स में ये भी बताया जा रहा है कि वो सेकेंड ट्राइमेस्टर में हैं और इन दिनों प्रेग्नेंसी टाइम को काफी इन्जॉय कर रही हैं। कहा जा रहा है कि कपल पिछली बार की तरह ही आखिरी में ही गुड न्यूज शेयर करेगा। हालांकि, अभी तक अनुष्का की प्रेग्नेंसी को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है। जनसत्ता.कॉम भी इस तरह की चर्चा की कोई पुष्टि नहीं करता है।

आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 6 साल पहले 11 दिसंबर, 2017 में इटली में शादी की थी। इनके वेडिंग फंक्शन केवल चुनिंदा लोग ही पहुंचे थे। कपल शादी के बाद हनीमून के लिए रोम गया था और हफ्ते भर के बाद वहां से लौटा था। उन्होंने दो रिसेप्शन भी ऑर्गेनाइज किए थे। इसमें एक रिसेप्शन दिल्ली में और दूसरा मुंबई में दिया था।

2020 में पहले बच्चे के लिए प्रेग्नेंट हुई थीं अनुष्का शर्मा

गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने शादी के बाद 2020 में पहली बार प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। कपल ने एक फोटो को शेयर कर लिखा था, ‘और अब हम तीन हो जाएंगे।’ फिर 2021 की शुरुआत में यानी कि 11 जनवरी, 2021 को एक्ट्रेस ने वामिका को जन्म दिया था।