हिंदी सिनेमा के बेस्ट फिल्ममेकर्स में से एक अनुराग कश्यप ने मुंबई को छोड़ दिया है। जी हां! इंडस्ट्री को कई बेहतरीन फिल्में देने के बाद अब अनुराग कश्यप इस इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं रहे। फिल्म निर्माता पिछले कुछ समय से बॉलीवुड में बदलते माहौल की निंदा की थी और कहा था कि इडस्ट्री सिर्फ और सिर्फ फायदे के बारे में सोच रही है। उन्होंने ये भी कहा था कि वो मुंबई को छोड़ने वाले हैं और उन्होंने ऐसा कर दिया है। उन्होंने मुंबई को छोड़ने के बारे में बताते हुए फिल्म इंडस्ट्री को टॉक्सिक बताया है।

हाल ही में द हिंदू से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, “मैंने मुंबई छोड़ दिया है। मैं फिल्मी लोगों से दूर रहना चाहता हूं। इंडस्ट्री बहुत टॉक्सिक हो गई है। हर कोई अनरियलिस्टिक टार्गेट का पीछा कर रहा है, अगली 500 या 800 करोड़ रुपये की फिल्म बनाने की कोशिश कर रहा है। क्रिएटिव माहौल खत्म हो गया है।” कश्यप ने ये भी बताया कि उनके नए घर का किराया जा चुका है, मगर ये नहीं बताया कि वो किस शहर में शिफ्ट हुए हैं। बहरहाल, द हिंदू ने फिल्म निर्माता के करीबी सूत्र का हवाला देते हुए बताया कि वे अब बेंगलुरु में हैं।

दशकों तक अपना घर रहे शहर को छोड़ने के अपने फैसले पर विचार करते हुए कश्यप ने कहा, “एक शहर सिर्फ़ एक संरचना नहीं है बल्कि इसके लोग भी हैं। यहां के लोग… आपको नीचे खींचते हैं।” उन्होंने यह भी बताया कि इस फैसले में वे अकेले नहीं थे, उन्होंने खुलासा किया कि कई फिल्म निर्माता पहले ही मुंबई छोड़ चुके हैं। उन्होंने कहा, “सबसे बड़ा पलायन मिडल ईस्ट, खासकर दुबई में हुआ है। कुछ पुर्तगाल, लंदन, जर्मनी, अमेरिका भाग गए हैं। ये मेनस्ट्रीम फिल्म निर्माता हैं जिनके बारे में मैं बात कर रहा हूं।”

इस बदलाव के बाद से कश्यप ने बताया कि उनकी जिंदगी में काफी बदलाव आया है क्योंकि अब उन्हें बोझ कम लगता है और अब उनके पास अपने प्रोजेक्ट्स पर ध्यान देने के लिए समय और मेंटल स्पेस है, साथ ही साथ उनकी फिजिकल और मेंटल हेल्थ भी अच्छी है। उन्होंने कहा, “मेरा स्ट्रेस बहुत कम हो गया है और मैंने शराब पीना छोड़ दिया है।”

आपको बता दें कि इस साल की शुरुआत में ही अनुराग कश्यप ने खुलासा किया था कि वो बॉलीवुड के वर्क कल्चर से तंग आ चुके हैं और अब साउथ में जाकर काम करना चाहते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…