बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप इन दिनों बेटी आलिया कश्यप की शादी को लेकर चर्चा में हैं। आलिया की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। वो लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। ऐसे में बीते दिन ही उनका हल्दी फंक्शन था, जिसमें माता-पिता अनुराग कश्यप और आरती बजाज के साथ आलिया के दोस्त खुशी कपूर, वेदांग रैना, इदा अली और अन्य लोग शामिल हुए थे। इस हल्दी में फिल्ममेकर इम्तियाज अली भी पहुंचे थे। ऐसे में इसी हल्दी फंक्शन से आलिया और उनके होने वाले हसबैंड की रोमांटिक फोटोज सामने आई हैं, जिसमें दोनों को लिपलॉक करते हुए देखा जा सकता है।

आलिया कश्यप ने अपनी हल्दी की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें आलिया और शेन एक साथ रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। फोटोज में देख सकते हैं कि शेन ने हल्दी के लिए कुर्ता कैरी किया था, जिसे उनके दोस्तों ने फाड़ दिया था। वहीं, एक तस्वीर में शेन आलिया को प्यार से पकड़ते नजर आए। तीसरी फोटो में कपल को लिपलॉक करते हुए देखा गया। उनकी ये तस्वीर काफी चर्चा में रही। इसमें उनकी केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया। इसके साथ ही एक फोटो में अनुराग कश्यप को शेन को गले लगाते हुए देखा गया।

आलिया ने हल्दी की तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही शानदार कैप्शन लिखा। उन्होंने इसके साथ खुशी और एक्साइटमेंट जाहिर किया है। इसे साझा करने के साथ ही आलिया ने लिखा, ‘और इस तरह शुरुआत हो चुकी है।’ फोटोज के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद बधाइयों को तांता लग गया। फैंस और सेलेब्स समेत सभी ने आलिया पर खूब प्यार लुटाया।

लहंगे में खूबसूरत दिखीं आलिया

इन सबके अलावा अगर हल्दी में आलिया कश्यप के लुक की बात की जाए तो वो इसमें हल्के पीले रंग के लहंगे में बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। जबकि शेन ने उनके मैचिंग की शेरवानी कैरी की थी। इतना ही नहीं, दोस्त आलिया की हल्दी के लिए खुशी कपूर भी सज संवरकर आई थीं। उन्होंने इस खास मौके पर पीले रंग की प्रिंटेड साड़ी कैरी की थी। वो फोटोज में बेस्टी पर प्यार लुटाते और हल्दी लगाते हुए भी नजर आईं।

इस दिन शादी के बंधन में बंधेगा कपल!

अब अगर आलिया कश्यप और शेन ग्रेगोइरे की शादी की डेट की बात की जाए तो कथित तौर पर कपल 11 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध जाएगा। आपको बता दें कि कपल ने पिछले साल मई में सगाई कर ली थी। इसके बाद उन्होंने अगस्त 2023 में मुंबई में एक पार्टी भी दी थी। इसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स और स्टार किड्स पहुंचे थे। इसमें खुशी, सुहाना खान, अगस्त्य नंदा, इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी समेत अन्य लोग पहुंचे थे।

आलिया कश्यप की हल्दी से जुड़ी खबर तो आपने पढ़ लिया। इसके साथ ही आप आलिया के प्यार के इजार और सगाई की खबर को भी पढ़ सकते हैं। डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने मंगेतर को किस कर प्यार का इजहार किया था और इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।