टेलीविजन के नंबर 1 शो ‘अनुपमा’ की कहानी अब और भी दिलचस्प होने वाली है। शो में जहां अनुज कपाड़िया और अनुपमा की लव स्टोरी चल रही है। वहीं अब वनराज काव्या के बाद मालविका को अपने प्रेम के जाल में फंसाने की कोशिश कर रहा है। जिसे देख अनुपमा थोड़ा परेशान है और वनराज को मालविका से दूर रहने की चेतावनी भी दे चुकी है। जिसपर वनराज ने उसे इन सब से दूर रहने को कहा।
काव्या की एंट्री के बाद आने वाला है ट्विस्ट: लंबे समय के बाद काव्या शो में लौट चुकी है। नए साल के जश्न के बाद काव्या ने मकर संक्राति के मौके पर वापसी की है। जिसे देख वनराज के होश उड़ चुके हैं। वनराज के बदले बर्ताव से काव्या परेशान है और उसे सबक सिखाने वाली है। इस बार अनुपमा भी काव्या के साथ हो चुकी है। अब काव्या और अनुपमा दोनों वनराज के इरादों को नाकाम करने के लिए नया खेल खेलने वाली हैं।
आज के एपिसोड में काव्या और वनराज के बीच टकरार होगी। जिसमें काव्या वनराज को धमकी देगी कि अगर उसे दुख पहुंचा तो वह वनराज का जीना हराम कर देगी। काव्या की बात सुनकर वनराज गुस्से में आग बबूला हो जाएगा। ये सब देख बापूपी काफी दुखी नजर आएंगे। जिसपर अनुज बापूजी और बा से बात कर उन्हें समझाने की कोशिश करेगा।
अनुपमा और काव्या का साथ होना अनुज को पसंद नहीं आएगा। वह अनुपमा को समझाएगा कि वह काव्या से दूर रहे। अनुज उसे वनराज के बारे में कुछ बात कहेगा और मालविका भी वहां पहुंच जाएगी। मालविका दोनों के सामने वनराज को अच्छा बताएगी और काव्या से उसे दूर करने की बात कहेगी।
हालांकि अनुपमा मालविका को वनराज से दूर रहने के लिए समझाएगी। जिससे मालविका पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इसके बाद अनुज भी उसे बताएगा की वनराज उसके लिए ठीक नहीं है। लेकिन मालविका किसी की कोई बात सुनने के लिए तैयार नहीं होगी। जिसे देख अनुज और अनुपमा चिंता में पड़ जाएंगे। आने वाले एपिसोड काफी मजेदार होने वाले हैं। काव्या और अनुपमा का साथ वनराज को किस मुसीबत में डाल सकता है, यह देखना काफी दिलचस्प होगा।