Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई को मुंबई के हीरा व्यापारी की बेटी राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंध गए। 13 जुलाई को उनकी शुभ आशीर्वाद सेरेमनी हुई, जिसमें नरेंद्र मोदी से लेकर अन्य नेता और लगभग सभी अभिनेता शामिल हुए। शादी का फंक्शन मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में हुआ। शादी के बाद की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं, जिसमें अनंत और राधिका वरमाला के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं। वहीं राधिका के विदाई के लुक की खूब तारीफ हो रही है। अब आज शाम को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का आशीर्वाद समारोह भी शुरू हो गया है। इस कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो सकते हैं। अनंत और राधिका की इस ग्रैंड वेडिंग फंक्शन मेहमानों के आने का सिलसिला जारी है।

Live Updates
09:55 (IST) 13 Jul 2024
Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding LIVE: शादी में शरीक हुआ अंबानी का डॉग

अंबानी के पास गोल्डन रीट्रीवर डॉग है जो पूरी शादी का हिस्सा रहा।

09:46 (IST) 13 Jul 2024
Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding LIVE: शाहरुख खान ने अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के पैर भी छुए

अनंत-राधिका की शादी में जब शाहरुख खान ने जया और अमिताभ को देखा तो झुककर उनके पैर छू लिए।

09:44 (IST) 13 Jul 2024
Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding LIVE: शाहरुख खान ने छुए रजनीकांत के पैर

अनंत-राधिका की शादी में शाहरुख खान ने रजनीकांत से मुलाकात की और उनके पैर भी छुए।

https://x.com/masrur2srk/status/1811877129191395585

09:42 (IST) 13 Jul 2024
Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding LIVE: ईशा अंबानी ने पहना 200 करोड़ का नेकलेस

रिपोर्ट्स के मुताबिक ईशा अंबानी ने अनंत-राधिका की शादी में जो नेकलेस पहना था उसकी कीमत 200 करोड़ रुपये है।

09:33 (IST) 13 Jul 2024
राधिका की बहन अंजलि ने लूटी लाइमलाइट

राधिका मर्चेंट की बहन अंजलि मर्चेंट की तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं। अंजलि बेहद प्रिटी लग रही हैं।

09:32 (IST) 13 Jul 2024
राधिका मर्चेंट का विदाई का लुक आया सामने

मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की ड्रेस में राधिका मर्चेंट बेहद प्यारी लग रही है।

09:30 (IST) 13 Jul 2024
LIVE: चोली के पीछे पर माधुरी ने जमाया रंग

एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने चोली के पीछे गाने पर डांस किया था, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

09:28 (IST) 13 Jul 2024
LIVE: वरमाला के बाद की पहली तस्वीर आई सामने, खूब जमे राधिका और अनंत

मिस्टर और मिसेज अंबानी की वरमाला की तस्वीर सामने आ चुकी है।

23:29 (IST) 12 Jul 2024
LIVE: एक-दूजे के हुए अनंत-राधिका, शादी के बाद सामने आई कपल की पहली फोटो

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी के बाद उनकी पहली फोटो भी सामने आ गई है। पढ़िए पूरी खबर…

23:02 (IST) 12 Jul 2024
LIVE: रेखा के साथ दिखीं ऐश्वर्या राय

अनंत अंबानी की शादी में ऐश्वर्या राय को बच्चन फैमिली के साथ नहीं देखा गया, जिसके बाद अभिषेक के साथ उनकी अनबन की खबरें एक बार फिर से चर्चा में आ गईं। वेडिंग पार्टी से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ऐश्वर्या को रेखा के साथ देखा जा सकता है।

22:57 (IST) 12 Jul 2024
LIVE: अनंत अंबानी की शादी में छाता लेकर खड़े दिखे सुनील ग्रोवर

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भी अनंत अंबानी की शादी का हिस्सा रहे। उन्होंने इस पार्टी से अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें कॉमेडियन को छाता लिए खड़ा देखा गया। इसे शेयर कर उन्होंने लिखा, ‘शादी में जाना अच्छा लगता है मुझे।’

22:48 (IST) 12 Jul 2024
LIVE: एक फ्रेम में दिखी बच्चन फैमिली, नदारद दिखीं ऐश्वर्या राय

अनंत अंबानी की शादी में बच्चन परिवार भी पहुंचा। इस दौरान परिवार को एक साथ साथ एक ही फ्रेम में देखा गया। लेकिन, ऐश्वर्या राय नदारद दिखीं। उन्होंने बच्चन परिवार के साथ एंट्री नहीं की, जिसके बाद एक बार फिर से अनबन की खबरों को हवा मिल गई।

22:45 (IST) 12 Jul 2024
LIVE: साड़ी में बेहद ही खूबसूरत दिखीं नयनतारा

अनंत और राधिका की शादी में नयनतारा का ग्लैमरस लुक देखने के लिए मिला है। एक्ट्रेस अकेली नजर आई हैं। उन्हें साड़ी में पोज देते हुए देखा जा सकता है।

22:44 (IST) 12 Jul 2024
LIVE: पत्नी संग पहुंचे राम चरण

अनंत अंबानी की शादी में राम चरण ने भी शिरकत की है। वो पत्नी उपासना कोनिडेला के साथ दिखे हैं। दोनों ने साथ में पोज भी दिया है और वो कपल गोल देते दिखे। इस दौरान दोनों का सादगी भरा अंदाज देखने के लिए मिला।

22:37 (IST) 12 Jul 2024
LIVE: ‘चिकनी चमेली’ पर प्रियंका चोपड़ा ने किया धमाकेदार डांस

अनंत अंबानी की शादी से प्रियंका चोपड़ा का डांस वीडियो सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक्ट्रेस ‘चिकनी चमेली’ पर जमकर थिरकते हुए नजर आ रही हैं।

22:31 (IST) 12 Jul 2024
LIVE: शादी से पहले सामने आया राधिका मर्चेंट का फर्स्ट लुक

शादी से पहले राधिका मर्चेंट का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। उन्हें क्रीम कलर के लहंगे और हैवी वर्क वाली चुनरी में बेहद ही खूबसूरत देखा जा सकता है। उन्होंने हैवी नेकलेस, झुमके और रेड लिपस्टिक के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है। पढ़िए पूरी खबर…

22:25 (IST) 12 Jul 2024
LIVE: अनंत की शादी में पति संग पहुंचीं स्मृति ईरानी

बीजेपी नेता स्मृति ईरानी, अनंत अंबानी के वेडिंग फंक्शन में एंट्री ले चुकी हैं। इस दौरान वो रेड साड़ी में दिखीं। वो पति जुबिन ईरानी के साथ पोज देते हुए नजर आईं। इस दौरान उनका लुक देखते ही बना।

22:24 (IST) 12 Jul 2024
LIVE: ब्लू लहंगे में जैकलीन फर्नांडीस का छाया लुक

अनंत की शादी में जैकलीन फर्नांडीस ने अपने लुक से लाइमलाइट ही चुरा ली। एक्ट्रेस को ब्लू लहंगे में देखा गया। उनका सादगी भरा लुक तो देखते ही बन रहा था। इसमें उनकी तस्वीरों और वीडियोज से नजरें भी हटा पाना मुश्किल है।

22:21 (IST) 12 Jul 2024
LIVE: मीका सिंह का दिखा चिल अंदाज

अनंत अंबानी की शादी में मीका सिंह का चिल अंदाज देखने के लिए मिला है। वो ब्लैक शर्ट और व्हाइट पैंट में नजर आए।

22:19 (IST) 12 Jul 2024
LIVE: पत्नी के साथ पहुंचे साउथ एक्टर सूर्या

साउथ एक्टर सूर्या इन दिनों फिल्म ‘कंगुवा’ को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच फिल्मों से वक्त निकालकर एक्टर पत्नी ज्योतिका के साथ अनंत का वेडिंग फंक्शन अटेंड करने पहुंचे हैं। उन्होंने एक्ट्रेस वाइफ के साथ पोज भी दिया।

22:17 (IST) 12 Jul 2024
LIVE: छोटी बेटी शाहीन संग पहुंचीं सोनी राजदान

अनंत की शादी में आलिया भट्ट की मम्मी सोनी राजदान ने भी शिरकत की। इस दौरान उनके साथ उनकी छोटी बेटी शाहीन भी दिखीं।

22:16 (IST) 12 Jul 2024
LIVE: पार्टी में पहुंचीं आशा भोंसले

अनंत और राधिका मर्चेंट की शादी में आशा भोंसले भी शिरकत कर चुकी हैं। इस दौरान उन्हें साड़ी में देखा गया। उनकी तस्वीर भी सामने आई है।

22:14 (IST) 12 Jul 2024
LIVE: बहन अर्पिता खान संग पहुंचे सलमान खान

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में सलमान खान ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। वो इस पार्टी में बहन अर्पिता खान के साथ पहुंचे। उन्होंने उनके साथ पोज भी दिया।

22:08 (IST) 12 Jul 2024
LIVE: 214 करोड़ का है अनंत अंबानी की वेडिंग आउटफिट

अनंत अंबानी अपने वेडिंग आउटफिट को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में अब उनके वेडिंग आउटफिट की कीमत भी सामने आ गई है। सोशल मीडिया पर शेयर की गई जानकारी की मानें तो कहा जा रहा है कि उनके पूरे आउटफिट की कीमत 214 करोड़ रुपए है और ब्रॉच की कीमत 14 करोड़ है।

22:05 (IST) 12 Jul 2024
LIVE: लाखों में है अनंत अंबानी के पेरिस से मंगवाए स्पेशल जूते की कीमत

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। वो बारात लेकर निकल गए हैं और उनका दूल्हे वाला गेटअप काफी चर्चा में है। पढ़िए पूरी खबर…

22:04 (IST) 12 Jul 2024
LIVE: के एल राहुल संग पहुंचीं अथिया शेट्टी

अनंत और राधिका की शादी में अथिया शेट्टी पति केएल राहुल के साथ पहुंचीं। इस दौरान एक्ट्रेस को व्हाइट साड़ी में देखा गया।

21:58 (IST) 12 Jul 2024
LIVE: पत्नी संग पहुंचे सुनील शेट्टी

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से सुनील शेट्टी की फोटो सामने आई है। इस दौरान एक्टर का साउथ स्टाइल देखने के लिए मिला। उन्होंने पत्नी के साथ पोज भी दिया।

21:55 (IST) 12 Jul 2024
LIVE: ब्लैक सूट में दिखे अनुपम खेर

अनंत राधिका की शादी से अनुपम खेर की फोटोज सामने आई है। पार्टी में एक्टर ब्लैक सूट में पहुंचे हैं। इस दौरान उनका डैशिंग लुक देखने के लिए मिला है।

21:53 (IST) 12 Jul 2024
LIVE: नीता अंबानी ने रचाई अनोखी मेहंदी

बेटे अनंत अंबानी की शादी में नीता अंबानी ने अनोखी शादी रचाई है। उनके हाथ में परिवार के सदस्यों का नाम और राधा-कृष्णा की छवि को देखा जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर…

21:50 (IST) 12 Jul 2024
LIVE: अनंत अंबानी की शादी में पहुंचीं प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण इन दिनों प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस अनंत अंबानी की शादी में पहुंची हैं। इस दौरान वो मरून कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं।