Anant Ambani-Radhika Merchant Pre-Wedding Updates: बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वो राधिका मर्चेंट के साथ सात फेरे लेंगे। ऐसे में उनकी वेडिंग की रस्में शुरू हो गई हैं। बीते दिन ही हल्दी सेरेमनी थी, जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की थी। इसमें सारा अली खान, रणवीर सिंह, सलमान खान, जान्हवी कपूर, अनन्या पांडे, नीता अंबानी, उदित नारायण, शेखर पहाड़िया, मानुषी छिल्लर और रकुल प्रीत सिंह जैसे सितारों ने शिरकत कर पार्टी में चार चांद लगाए। इस दौरान सभी का लुक देखते ही बना। सलमान खान को येलो कलर के कुर्ते में देखा गया। आपको बता दें कि अनंत और राधिका की शादी 12 जुलाई को है। हल्दी से राधिका मर्चेंट की तस्वीरें भी आ गई हैं, येलो ड्रेस में राधिका बेहद खूबसूरत लग रही थीं, मगर सबसे ज्यादा जिस चीज ने लोगों का ध्यान खींचा वो था राधिका मर्चेंट का दुपट्टा। असली फूलों से बना ये दुपट्टा राधिका की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। देखिए राधिका का लुक और अनंत अंबानी की शादी की रस्मों के सभी अपडेट्स…
अनंत-राधिका की शादी 12 जुलाई को होनी है। लगभग सारी तैयारियां हो चुकी है। ऐसे में अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि पंडित एंटीलिया पहुंच गए हैं। वीडियो में पंडितों की फौज देखने के लिए मिल रही है।
मुकेश अंबानी छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। उन्होंने इस वेडिंग फंक्शन के लिए सुरक्षा के खास इंतजाम किए हैं। मेहमानों का भी खास ख्याल रखा है। पढ़िए पूरी खबर...
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। ऐसे में निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा उनके वेडिंग को अटेंड करने के लिए मुंबई पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट से उनका वीडियो सामने आया है।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का न्योता ममता बनर्जी को भी दिया गया है। वो भी अंबानी परिवार की इस ग्रैंड वेडिंग में शामिल होंगी।
नीता अंबानी ने अपने परिवार के इस फंक्शन में हाथ जोड़कर सबका स्वागत किया।
गरबा नाइट के लिए नीता अंबानी ने मल्टीकलर का लहंगा पहना था और मुकेश अंबानी गोल्डन कुर्ता पजामा और सदरी में नजर आए।
ईशा अंबानी ने अपने भाई की मेहंदी के फंक्शन के लिए अपनी मां नीता अंबानी का हार पहना। जो बेहद खूबसूरत लग रहा है। देखें तस्वीरें
गरबा नाइट और मेहंदी के लिए अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका का लुक काफी यूनीक था। उन्होंने गोल्डन कलर की साड़ी के साथ ग्रीन दुपट्टा कैरी किया था। आप भी देखें तस्वीर।
एमएस धोनी भी अंबानी परिवार की खुशियों का हिस्सा बन रहे हैं। वह गरबा नाइट में भी पत्नी साक्षी के साथ नजर आए।
जान्हवी कपूर इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ नजर आती हैं। अनंत अंबानी की शादी के हर एक फंक्शन में वह साथ ही पहुंच रहे हैं। गरबा नाइट पर भी दोनों ने एक साथ एंट्री ली।
अनंत-राधिका की 8 जुलाई को हल्दी सेरेमनी थी, जिससे लगातार उनकी फोटोज सामने आ रही है। ऐसे में अब कपल की एक और फोटो सामने आई है, जिसमें दोनों को मैचिंग ड्रेस में देखा जा सकता है।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में डेविड बेखम और उनकी पत्नी विक्टोरिया बेखम के भी शामिल होने की खबर है।
अंबानी परिवार में शादी की धूम मची है, बॉलीवुड सेलेब्स भी इसमें शिरकत कर रहे हैं। हल्दी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ढोल बज रहा है और सब मस्ती कर रहे हैं।
ईशा अंबानी की जो भी तस्वीरें सामने आ रही हैं, उनमें उनका वजन काफी कम लग रहा है। शादी के पहले की रस्मों में से एक में ईशा का लुक सामने आया है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।
राधिका मर्चेंट की तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह अपनी भाभी और भतीजे के साथ गृह शांति की पूजा करती दिख रही हैं।
अनीता श्रॉफ अदजानिया ने शेयर किया ईशा का लुक
अंबानी के घर हुए हल्दी के फंक्शन में एक्ट्रेस अमीषा पटेल हार्दिक पांड्या के साथ पोज देती दिखीं।
फूलों से बने दुपट्टे के साथ राधिका मर्चेंट ने अपना हल्दी का लुक पूरा किया, इस लुक में राधिका बेहद प्यारी लगीं।
अनंत और राधिका की हल्दी सेरेमनी से स्टार किड्स की कुछ फोटोज सामने आई हैं, जिसमें शनाया कपूर, खुशी कपूर और अनन्या पांडे को हल्दी से सना हुआ देखा जा सकता है।
अनंत-राधिका की हल्दी सेरेमनी से जान्हवी कपूर के एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस को पापा बोनी कपूर के लिए लविंग और केयरिंग देखा जा सकता है। भीड़ में भी एक्ट्रेस पापा को गले मिलने और प्यार लुटाती हैं।
अनंत अबानी और राधिका मर्चेंट की हल्दी सेरेमनी में पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर का किलर लुक देखने के लिए मिला है। एक्ट्रेस को येलो कलर के लहंगे में बेहद ही खूबसूरत देखा गया है।
जहां जान्हवी कपूर, शिखर पहाड़िया को डेट करने को लेकर चर्चा में रहती हैं वहीं, बहन खुशी कपूर, वेदांग के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। ऐसे में अब उन्हें अनंत और राधिका की हल्दी सेरेमनी में साथ में स्पॉट किया गया है। उनका वीडियो भी सामने आया है।
अनंत अबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की रस्में शुरू हो गई है। बीते दिन ही संगीत और हल्दी सेरेमनी ऑर्गेनाइज की गई है। इसी बीच नीता अंबानी का लेटेस्ट फोटोशूट चर्चा में है। इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की हल्दी सेरेमनी में रणवीर सिंह ने लाइमलाइट बटोरी। इस दौरान उन्हें पान चखते हुए देखा गया। उनका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उन्हें इसका लुत्फ उठाते हुए देखा जा सकता है।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की हल्दी सेरेमनी में रणवीर सिंह का जबरदस्त स्वैग दिखा। वो येलो कलर के कुर्ते में कमाल के दिखे। इतना ही नहीं एक्टर का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो हल्दी से लथपथ दिखे हैं।
अनंत और राधिका की हल्दी सेरेमनी में अनन्या पांडे और सारा अली खान ने साथ में पोज दिया। इस दौरान दोनों ही बेहतरीन अटायर में नजर आई हैं।
अनन्या पांडे का अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की हल्दी सेरेमनी में देखा गया। इस दौरान एक्ट्रेस को बेहतरीन अटायर में देखा गया। उनका लुक देखते ही बन रहा था।
जान्हवी कपूर भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की हल्दी सेरेमनी में पहुंचीं। इस दौरान एक्ट्रेस को येलो कलर की साड़ी में देखा गया। इसमें उनका लुक देखते ही बन रहा है।
अनंत-राधिका की हल्दी सेरेमनी में अर्जुन कपूर का अलग ही स्वैग देखने के लिए मिला। वो शानदार आउटफिट में दिखे। आपको बता दें कि एक्टर फिल्म 'सिंघम 3' में विलेन की भूमिका प्ले कर रहे हैं।
अनंत और राधिका की हल्दी सेरेमनी में स्टार किड्स ने लाइमलाइट लूट ली। इसी में से एक सारा अली खान भी रहीं। उन्हें लहंगे में देखा गया, जिसमें उनका लुक देखते ही बन रहा था।