Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding Update: बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी, राधिका मर्चेंट की शादी से पहले उनकी प्री-वेडिंग सेरेमनी का आयोजन 1 मार्च से 3 मार्च तक किया गया। ये इवेंट जामनगर में ऑर्गेनाइज किया गया था, जो कि अब खत्म हो चुका है। इसमें बॉलीवुड से तमाम सेलेब्स पहुंचे थे। फंक्शन में सैफ अली खान, सारा अली खान, माधुरी दीक्षित, सलमान खान, शाहरुख खान और अनिल कपूर जैसे बड़े स्टार्स ने शिरकत की थी। प्री-वेडिंग फंक्शन में स्टार्स ने दमदार परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया। ऐसे में अब इस सेरेमनी को अटेंड कर स्टार्स मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं।

आपको बता दें कि अनंत अंबानी के फंक्शन में 1 मार्च की शाम मेहमानों के लिए ‘इवनिंग इन एवरलैंड-थीम’ कॉकटेल पार्टी रखी गई थी। 2 मार्च को पहले सभी लोग रिलायंस एनिमल रेस्क्यू सेंटर के दौरे पर ले जाया गया और शाम को ‘मेला रॉग’ पार्टी का आयोजन किया गया। 3 मार्च को सभी लोग ‘टस्कर ट्रेल’ पर जाएंगे और आखिरी कार्यक्रम एक पारंपरिक ‘हस्ताक्षर’ सेरेमनी हुई।

Live Updates
13:16 (IST) 4 Mar 2024
मुंबई पहुंचे विक्की कौशल और कटरीना कैफ

विक्की कौशल और कटरीना कैफ, अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन को अटेंड कर मुंबई लौट चुके हैं। उनका मुंबई एयरपोर्ट से वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों को एक-दूसरे का हाथ थामे हुए कैजुअल लुक में देखा जा सकता है।

13:08 (IST) 4 Mar 2024
हस्ताक्षर सेरेमनी से सामने आई अनंत अंबानी और राधिका की फोटो

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी 3 दिनों तक चली। ऐसे में बीते दिन यानी कि फंक्शन के आखिरी दिन 'हस्ताक्षर सेरेमनी' रखी गई थी, जिसकी पहली झलक सामने आई है। इसमें कपल को हस्ताक्षर करते हुए देखा जा सकता है।

12:00 (IST) 4 Mar 2024
अनंत अंबानी के फंक्शन में सोनाली बेंद्रे का दिखा ग्लैमरस अंदाज

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में सोनाली बेंद्रे का लुक काफी चर्चा में रहा। कैंसर से जंग लड़ चुकीं एक्ट्रेस अपने लुक से लोगों प्रभावित करते हुए नजर आईं। एक समय था जब उन्हें बाल्ड लुक करना पड़ा था और अब अंनत के फंक्शन में ग्लैमरस लुक को फैंस को प्रेरित किया है।

11:55 (IST) 4 Mar 2024
प्री-वेडिंग फंक्शन में नीता अंबानी ने चुराई लाइमलाइट, पहना 500 करोड़ का नेकलेस!

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में नीता अंबानी का लुक काफी चर्चा में रहा। उन्होंने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई कांचीपुरम साड़ी कैरी की थी। इसके साथ हैवी डायमंड नेकलेस पहना था, जो कि काफी चर्चा में है। इसे काफी महंगा बताया जा रहा है। ऐसे में चलिए बताते हैं आपको उनके इस नेकलेस के प्राइज के बारे में...

11:00 (IST) 4 Mar 2024
अनंत अंबानी के फंक्शन में रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग दिखीं जान्हवी कपूर

अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन में जान्हवी कपूर ने सारी लाइमलाइट तब चुरा ली जब वो रूमर्ड बॉयफ्रेंड का हाथ थामे दिखीं। इसके साथ ही अब उनकी साथ में पोज देते हुए फोटो भी सामने आई है, जिसमें भाई अर्जुन कपूर भी हैं। पढ़िए पूरी खबर...

10:05 (IST) 4 Mar 2024
मुंबई के लिए रवाना हुए विक्की कौशल और कटरीना कैफ

विक्की कौशल और कटरीना कैफ का अनंत अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन के बाद एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कपल को कैजुअल लुक में देखा जा सकता है। दोनों फंक्शन अटेंड करने के बाद मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं।

09:55 (IST) 4 Mar 2024
अनंत अंबानी के फंक्शन में बच्चों के संग यूं दिखीं शाहिद कपूर की वाइफ

अनंत अंबानी के फंक्शन से शाहिद कपूर की वाइफ मीरा कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें बच्चों के साथ देखा जा सकता है। उन्होंने पार्टी के लिए शरारा कैरी किया था। इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

09:52 (IST) 4 Mar 2024
भाई इब्राहिम संग दिखीं सारा अली खान

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री- वेडिंग फंक्शन से वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि सारा भाई इब्राहिम संग पार्टी में शिरकत करती हैं और उनके साथ ही पोज भी देती हैं।

09:46 (IST) 4 Mar 2024
Anant Ambani ने प्री-वेडिंग फंक्शन में पहनी 14 करोड़ की घड़ी

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग फंक्शन खत्म हो चुका है। 3 मार्च को इस पार्टी की आखिरी दिन था। इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मार्क जुकरबर्ग अनंत की 14 करोड़ की घड़ी देख हैरानी जता रही हैं। इस पर लोग खूब रिएक्शन दे रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर...

09:08 (IST) 4 Mar 2024
अरिजीत सिंह ने दी दिल को छू जाने वाली परफॉर्मेंस

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में सिंगर अरिजीत सिंह ने दिल को छू जाने वाली परफॉर्मेंस दी है। उनकी लाइव परफॉर्मेंस का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उन्हें गाना गाते हुए देखा जा सकता है।

09:05 (IST) 4 Mar 2024
अनंत अंबानी की दुल्हन बन खूबसूरत दिखीं राधिका

प्री वेडिंग फंक्शन के तीसरे यानी कि आखिरी दिन अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के बीच कमाल की बॉन्डिंग देखने के लिए मिली है। इस दौरान राधिका, अनंत की दुल्हन बन बेहद ही खूबसूरलत लगीं। उन्होंने लहंगा कैरी किया था।

09:03 (IST) 4 Mar 2024
अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन में बॉलीवुड स्टार्स ने जमाया रंग

मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी का प्री-वेडिंग फंक्शन खत्म हो चुका है। ये 1 मार्च से 3 मार्च तक चला। इसमें बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की बड़ी-बड़ी हस्तियों ने शिरकत की और खूब रंग जमाया। देखिए...

08:36 (IST) 4 Mar 2024
जामनगर से निकलीं रिहाना

हॉलीवुड सिंगर रिहाना का एयरपोर्ट से फोटो सामने आया है, जिसमें उनके सामान के ले जाते हुए दिखाया गया है। एक गाड़ी सामान से भरी हुई है।

08:00 (IST) 4 Mar 2024
मुंबई के लिए रवाना हुई बच्चन फैमिली

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में बच्चन फैमिली ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। ऐसे में फंक्शन अटेंड करने के बाद अमिताभ बच्चन और जया बच्चन समेत पूरी फैमिली मुंबई के लिए रवाना हो गई है।

07:51 (IST) 4 Mar 2024
श्रेया घोषाल ने गाया 'घर मोरे परदेसिया'

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में श्रेया घोषाल ने गाना 'घर मोरे परदेसिया' गाया है। उनका लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उन्हें गाते हुए देखा जा सकता है।

07:49 (IST) 4 Mar 2024
जामनगर से निकले सिद्धार्थ और कियारा

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन को अटेंड करने के बाद बॉलीवुड स्टार्स अब मुंबई के लिए वापसी कर रहे हैं। ऐसे में सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी मुंबई के लिए रवाना हो चुके हैं। उनका वीडियो सामने आया है।

07:47 (IST) 4 Mar 2024
अनंत अंबानी के फंक्शन में बॉलीवुड सेलेब्स का जलवा

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की। इसमें शाहरुख खान से लेकर बोनी कपूर, जान्हवी कपूर, अनन्या पांडे, सुहाना खान, सलमान खान और अन्य सेलेब्स पहुंचे थे। उनकी तस्वीरें सामने आई हैं।

07:45 (IST) 4 Mar 2024
अभिषेक और अराध्या के साथ अनंत अंबानी के फंक्शन में चिल करती दिखीं ऐश्वर्या राय

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेट के प्री-वेडिंग फंक्शन से ऐश्वर्या राय का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो पति अभिषेक बच्चन और बेटी अराध्या के साथ चिल करते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।

17:11 (IST) 3 Mar 2024
फंक्शन अटेंड कर वापस लौटे अनिल अंबानी के बेटे

अनिल अंबानी के बेटे भी इस फंक्शन के लिए जामनगर आए थे। अब उनका वीडियो सामने आया है, जिसमें वह लौटते हुए नजर आ रहे हैं।

17:07 (IST) 3 Mar 2024
अंबानी परिवार की बड़ी बहू ने ढाया कहर

अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका ने फंक्शन के तीसरे दिन बेहद खूबसूरत ड्रेस पहनी। गोल्डन ड्रेस में वह खूबसूरत दिख रही थीं।

16:19 (IST) 3 Mar 2024
अनंत संग राधिका ने किया खूबसूरत डांस

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जो 2 मार्च की शाम का है। साथ में दोनों 'आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे' गाने पर डांस कर रहे हैं।

15:20 (IST) 3 Mar 2024
परिवार के साथ जामनगर पहुंचे रजनीकांत

सुपरस्टार रजनीकांत भी अपनी पत्नी और बेटी के साथ जामनगर पहुंच गए हैं।

15:19 (IST) 3 Mar 2024
नीता अंबानी के साथ मुकेश अंबानी ने खेला डांडिया

अंबानी परिवार इस वक्त जामनगर में जश्न मना रहा है और एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मुकेश अंबानी और नीता डांडिया खेलते दिख रहे हैं।

10:58 (IST) 3 Mar 2024
घर मोरे परदेसिया गाने पर नीता अंबानी ने बेटी संग किया परफॉर्म

बेटे की शादी के प्री-वेडिंग बैश में नीता अंबानी और ईशा अंबानी ने 'घर मोरे परदेसिया' गाने पर परफॉर्म किया।

10:55 (IST) 3 Mar 2024
प्रॉपर पटोला गाने पर थिरकीं करीना कपूर

अंबानी के प्री-वेडिंग बैश में दिलजीत दोसांझ ने करीना के लिए 'प्रॉपर पटोला' गाना गाया और उन्होंने स्टेज पर डांस किया।

10:54 (IST) 3 Mar 2024
आलिया की गोद में राहा संग अनंत अंबानी की बात

आलिया और रणबीर भी जामनगर में हैं और एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आलिया की गोद में राहा हैं और अनंत उनके साथ बात कर रहे हैं।

10:52 (IST) 3 Mar 2024
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन भी पहुंचे जामनगर

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय भी जामनगर पहुंच चुके हैं।

10:51 (IST) 3 Mar 2024
नाटू-नाटू पर थिरते बॉलीवुड के तीनों खान

आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान ने RRR के गाने 'नाटू नाटू' पर परफॉर्म किया, हालांकि ये स्टेप नहीं कर पाए तो उन्होंने सलमान के गाने 'जवानी फिर न आए' पर टॉवल स्टेप किया।

08:58 (IST) 3 Mar 2024
प्रेग्नेंट दीपिका ने भी पति रणवीर के साथ लगाए ठुमके

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने पार्टी में मस्त डांस किया। हालांकि दीपिका अपनी प्रेग्नेंसी का ख्याल रखते हुए नाचती दिखीं।

08:57 (IST) 3 Mar 2024
सलमान खान ने बांधा समां

अंबानी के फंक्शन में सलमान खान ने अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से स्टेज पर आग लगा दी।