न्यूज 18 इंडिया की लाइव डिबेट में अमिश देवगन राजनीतिक विश्लेषक माजिद हैदरी से सवाल करते हैं- ‘उत्तर प्रदेश में लगभग हर महीने 7 केस दर्ज हो रहे हैं, सरकारी आंकड़ा है। कश्मीर में इन बच्चियों का अपहरण करके इनका निकाह पढ़वाया गया। 40 साल के आदमियों संग निकाह करा कर इनका धर्म परिवर्तन कराया गया। तो सैकुलरिज्म कहां चला गया?’

इस पर सामने से जवाब आता है-‘इस्लाम में शादी जबरन नहीं होती, हमारे धर्म में जबरदस्ती नहीं चलती है।’ राजनीतिक विश्लेषक माज़िद हैदरी कहते हैं- ‘देखिए अमिश भाई हमारे देश की पहचान और बुनियाद प्रेम है। बॉलीवुड का बहुत मशहूर गाना है- जब जब प्यार में योगी जी का पहरा हुआ है तब तब प्यार और भी गहरा हुआ है। हम सब जानते है इस बारे में।’

पैनलिस्ट आगे कहते हैं- ‘हमारी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जब एक फिरंगी क्रिश्चियन, निक जोनस से शादी करती हैं तो भाजपा को दिक्कत नहीं होती। जब सोहा अली खान हिंदू व्यक्ति से शादी करती हैं तो कोई दिक्कत नहीं होती। सलमान खान की बहन जब हिंदू से शादी करती हैं तो कोई कुछ नहीं कहता। दिक्कत कहां होती है, जब कोई मुसलमान लड़का किसी हिंदू लड़की से शादी करता है। इस प्यार को लव जिहाद का नाम दे दिया जाता है। हमारा ये हाल है कि मुसलमान अगर प्यार भी करे तो जिहाद है, गुस्सा करे तो जिहाद है। ऐसा क्यों? क्या इससे पहले या 70 वर्षों में ऐसा नहीं हुआ?’

इस पर अमिश देवगन कहते हैं- ‘माजिद आपने बड़े अच्छे अच्छे उदाहरण दिए। बहुत बड़े बड़े नाम दिए लेकिन इनमें से किसका गन पॉइंट पर धर्मांतरण कराया गया है? आपने अर्पिता खान की बात की, आपने सोहा अली खान की बात की, शुक्र है आपने दिलीप कुमार का नाम नहीं लिया, उन्होंने नाम बदल लिया था। तब तो मोदी जी नहीं थे? तब तो पं. नेहरू की सरकार थी। सोहा का नाम आज भी सोहा अली खान है सोहा अली खेमु नहीं हुआ उनका नाम।’

इस पर माजिद कहते हैं- ‘देखिए गन पॉइंट पर इस्लाम में शादी होती ही नहीं है। बॉलीवुड सेलेब्स ने शादी की क्यों आपको तब मिर्ची नहीं लगी?’

संबित पात्रा इसके बाद जवाब में कहते हैं- ‘आतंकवादी का इस्लाम से कोई संबंध नहीं है। मगर आतंकवादी मर जाता है तो आप नमाज-ए-जनाजा क्यों पढ़ते हैं? उसे दफ्न क्यों करते हैं? आप लोग गड़बड़ करते हैं। अरे प्रियंका चोपड़ा कहां से आईं इस डिबेट में? सुबह से प्रियंका चोपड़ा-प्रियंका चोपड़ा कर रहे हैं। अरे अमिश जी जरा प्रियंका जी की आवाज कम करो। क्या विषय है और वो प्रियंका चोपड़ा किए जा रहे हैं।’