बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह अपने बेहतरीन गानों के लिए जाने जाते हैं। वहीं सिंगर इन दिनों लगातार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बीते काफी समय से बादशाह का नाम पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ जोड़ा जा रहा है। वह एक्ट्रेस कोई और नहीं पाकिस्तानी की मशहूर अभिनेत्री हानिया आमिर हैं।

कई बार दोनों के रिलेशनशिप की खबरें आई हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। अब इन कयासों और अफवाहों को बादशाह-हानिया दोनों ने और हवा दे दी है।

हाल ही में दोनों को एक बार फिर से साथ में देखा गया है। हानिया ने बादशाह के साथ टाइम स्पेंड करने वाले मोमेंट भी शेयर किए हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं, जिसके बादशाह उनके लिए गाना गाते और दोनों एक दूसरे के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

हानिया आमिर ने बादशाह के साथ शेयर की फोटो

एक्ट्रेस हानिया आमिर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बादशाह के साथ फोटो शेयर की हैं। उन्होंने लोकेशन में दुबई और कैप्शन में लिखा, ‘चंडीगढ़ से रेस्क्यू आया।’ इस पोस्ट को बादशाह ने भी इंस्टाग्राम स्टेटस पर शेयर किया है। इसी के साथ एक्ट्रेस ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें हानिया कह रही हैं कि कॉन्सर्ट का टाइम हैं दोस्तों। इसके बाद वह बादशाह को दिखाती हैं। वह फिर सिंगर की फैन बनकर चिल्लाती हैं- आई लव यू बादशाह।

वीडियो में मस्ती करती नजर आईं हानिया

हानिया कहती हैं कि वो पाकिस्तान से माइक लेकर आई थीं, जिसे बादशाह ने तोड़ दिया। इसके बाद बादशाह कुछ पाकिस्तानी सॉन्ग गाने की कोशिश करते हैं, जहां वो गलत शब्द बोलते हैं, वहां हानिया उन्हें करेक्ट भी करती हैं। और फनी अंदाज में हानिया उनसे कहती हैं ‘अरे अपना ही गाना नहीं आता’। ये दोनों इस कॉन्सर्ट में खूब हंसते हुए और मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो में बादशाह हानिया से पूछते हैं कि वो उनसे ज्यादा कॉन्सर्ट करते हैं, फिर भी वो उनसे ज्यादा फेमस क्यों हैं। इस पर हानिया चुप रह जाती हैं और कहती हैं कि आदित्य, हानिया और दुबई की तरफ से गुडनाइट। अब इनके पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।