Pushpa 2 Actor Allu Arjun Updates: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को रिलीज कर दिया गया है। शुक्रवार शाम निचली अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था लेकिन थोड़ी देर बाद ही उन्हें हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। हालांकि देर रात तक उनकी रिहाई न हो सकी। अल्लू अर्जुन की रिहाई में देरी क्यों हुई, जेल प्रशासन द्वारा इसकी वजह स्पष्ट नहीं की गई है। दरअसल, हैदराबाद के संध्या थिएटर में 4 दिसंबर को ‘पुष्पा 2’ की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया था, जहां खुद एक्टर ने शिरकत की थी। इस दौरान वहां भगदड़ मच गई और एक महिला की मौत हो गई। उसी मामले में अल्लू अर्जुन को शुक्रवार को पहले गिरफ्तार किया गया था।
पुष्पा की कमाई की बात करें तो फिल्म की कमाई 1100 करोड़ के पार हो चुकी है। फिल्म की कमाई 1000 करोड़ के पार हुई तो एक्टर ने देश की राजधानी दिल्ली में आकर फैंस का शुक्रिया अदा किया। इस खबर को यहां पढ़ें।
अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म ‘पुष्पा 2’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। लोगों के बीच इस मूवी का क्रेज कम होता हुआ नजर नहीं आ रहा। वहीं, फिल्म ने अभी तक कितनी कमाई कर ली है। ये जानने के लिए इस खबर को विस्तार से पढ़ें।
अभिनेता अल्लू अर्जुन ने जेल से रिहा होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने उस दिन हुई घटना का भी जिक्र किया। ‘पुष्पाराज’ ने कहा कि मैं उनके परिवार से माफी मांगता हूं और उनका सपोर्ट करूंगा। ये एक हादसा था, वहां मैंने अपने परिवार के साथ मूवी देखी और जो हादसा हुआ था वो बाहर हुआ। मैं थिएटर के अंदर था। इसके मुझसे कोई डायरेक्ट कनेक्शन नहीं है। मैं कई बार वहां गया हूं, लेकिन ऐसा कोई हादसा वहां नहीं हुआ। इसके साथ ही उन्होंने केस से जुड़ी कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया।
पूनम पांडे ने भी अब अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर बात की है। उन्होंने कहा है कि वो खबर तो मुझे समझ ही नहीं आ रही है। क्यों हमेशा एक एक्टर को टारगेट किया जाता है। उसमें उनकी गलती ही नहीं है। अगर आपको किसी को पकड़ना है, तो आप ऑर्गनाइजर को पकड़ों न, जिसने वो ऑर्गनाइज किया है। वो तो बस वहां अपनी मूवी प्रमोट करने गए थे।
अल्लू अर्जुन ने जेल से घर आने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की है और साथ ही अपने चाहने वालों का शुक्रिया भी अदा किया। इसके साथ ही साउथ स्टार्स एक-एक करके ‘पुष्पा 2’ एक्टर से मिलने उनके घर पहुंच रहे हैं। अब मेगास्टार चिरंजीवी और राणा दग्गुबाती ने अभिनेता से मुलाकात की है।
कुछ समय पहले ही अल्लू अर्जुन से उनके घर पर साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा मिलने पहुंचे थे और अब नागा चैतन्य भी ‘पुष्पा 2’ स्टार के घर उनसे मिलने पहुंचे हैं। दोनों का वीडियो सामने आया है। बता दें कि अल्लू अर्जुन शनिवार सुबह ही अपने घर वापस लौटे हैं।
अल्लू अर्जुन को जेल से रिहाई मिल गई है और वो आज सुबह अपने घर भी वापस आ गए हैं। ऐसे में साउथ स्टार विजय देवरकोंडा एक्टर के घर उनसे मिलने पहुंचे हैं। दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों स्टार्स गले मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं।
भोजपुरी स्टार रवि किशन ने अल्लू अर्जुन को सपोर्ट करते हुए एएनआई से कहा है कि वो मेरे बहुत पुराने दोस्त हैं। हमने एक साथ फिल्म में काम किया है, वो जेंटलमैन हैं। इस तरह उन्हें उनके घर से बाहर खींच कर लाना, छोटे बच्चों के सामने, बूढ़े माता-पिता के सामने। एक नेशनल अवॉर्ड विनर एक्टर के साथ इस तरह का व्यवहार करना हिंदी सिनेमा के लिए ये काला दिन है। उनके बच्चों पर इसका कैसा असर हुआ होगा।
अल्लू अर्जुन का घर पहुंचने का वीडियो सामने आया है। एक्टर जैसे ही घर पहुंचे उनका बेटा भागकर आया और उनकी गोद में चढ़ गया। इसके बाद वो अपनी पत्नी के गले मिले और दोनों बहुत इमोशनल हो गए।
अल्लू अर्जुन पूरी रात जेल में बिताने के बाद रिहा हुए हैं। उन्हें कैदी नंबर 7697 बनाया गया और वह पूरी रात भूखे रहकर जेल की कोठरी के फर्श पर सोए।
अल्लू अर्जुन जेल से बाहर आ गए हैं और उनकी पत्नी इस बात से सबसे ज्यादा खुश हैं। जैसे ही वो घर पहुंचे उनकी पत्नी इमोशनल हो गईं और उन्हें गले लगा लिया।
अल्लू अर्जुन रिहाई के बाद घर पहुंच गए हैं। एक्टर ने अपने फैंस को ढेर सारा प्यार दिया है और कहा कि वो कानून का सम्मान करते हैं।
आजतक से बात करते हुए कंगना रनौत ने अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी को दुखद बताया। साथ ही कहा कि एक एक्टर होने के कारण आपको बेल मिल गई। लेकिन हाई प्रोफाइल होने का मतलब ये नहीं कि आपको इसके परिणाम नहीं भुगतने पड़ेंगे। लोगों की जिंदगी बहुत कीमती है। एक्ट्रेस ने कहा भीड़ वाली जगहों पर चाहें वो मंदिर ही हो, लोगों को संभलकर रहना चाहिए। कोई भी हो, जिसकी गलती है उसकी जवाबदेही होनी चाहिए।
Allu Arjun Bail News LIVE: अल्लू अर्जुन को जेल से रिलीज कर दिया गया है। कल कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की रिमांड पर भेज दिया था, जिसके बाद उन्हें चंचलगुडा सेंट्रल जेल ले जाया गया। बाद में तेलंगाना हाई कोर्ट ने उन्हें 50,000 रुपये के निजी मुचलके पर अंतरिम जमानत दे दी।
#WATCH | Hyderabad, Telangana: Actor Allu Arjun released from jail.
— ANI (@ANI) December 14, 2024
He was taken to Chanchalguda Central Jail yesterday after a Court sent him to a 14-day remand. Later, he was granted interim bail by Telangana High Court on a personal bond of Rs 50,000. pic.twitter.com/Xqu3KpBAt6
Allu Arjun Bail News LIVE: अल्लू अर्जुन के वकील ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सुपरस्टार को सुबह सात से आठ बजे के बीच छोड़ा जा सकता है। इससे पहले उन्होंने जानकारी दी थी कि हाईकोर्ट के निर्देश के बाद भी अल्लू अर्जुन को जेल से रिलीज नहीं किया जा रहा है, इसकी वजह भी नहीं स्पष्ट की गई है।
Allu Arjun Bail News LIVE: अल्लू अर्जुन के वकील ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हाई कोर्ट के ऑर्डर की कॉपी स्पष्ट रूप से जेल अधीक्षक को अल्लू अर्जुन को तुरंत रिहा करने का निर्देश दिया गया है और अधीक्षक ने रिहाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है, लेकिन आदेश के बावजूद…वे उसे रिहा नहीं कर रहे हैं। हमें कारण नहीं पता…”
#WATCH | Hyderabad: On #AlluArjun's arrest by Hyderabad Police, his lawyer Ashok Reddy says, " Order copy of the high court clearly directing the Superintendent of jail to release Allu Arjun forthwith and Superintendent has directed to ensure to release but despite the… pic.twitter.com/FfiCNY6ybC
— ANI (@ANI) December 13, 2024
Allu Arjun Bail News LIVE: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी क्रिएटिव इंडस्ट्री का सम्मान नहीं करती है और अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी ने यह भी साबित किया है। उन्होंने कहा कि संध्या थियेटर में हुई घटना राज्य और लोकल प्रशासन द्वारा किए गए खराब इंतजाम की वजह से हुई। अब जिम्मेदारी से बचने के लिए वो ये पब्लिसिटी स्टंट कर रहे हैं।
Allu Arjun Bail News LIVE: इस मामले पर कांग्रेस पार्टी के सांसद मल्लू रवि ने बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बीजेपी अल्लू अर्जुन के मसले पर सियासी लाभ लेना चाहती है। अल्लू अर्जुन पुलिस को जानकारी दिए बिना थियेटर पर पहुंचे थे, इसी वजह से एक महिला की जान गई। इसी वजह से एक केस दर्ज किया गया और उन्हें कानून के आधार पर गिरफ्तार किया गया। वो कोर्ट गए और उन्हें बेल मिली लेकिन कानून अपना काम कर रहा है। अगर कोई एक्शन नहीं लिया जाता तो बीजेपी सवाल करती कि क्यों कोई भी एक्शन नहीं लिया गया और हम पर अल्लू अर्जुन को सपोर्ट करने का आरोप लगाया जाता। अब जब एक्शन लिया गया है तो भी हमसे सवाल किया जा रहा है।
Allu Arjun Bail News LIVE: अल्लू अर्जुन को भले ही जमानत मिल गई हो लेकिन उनकी रात जेल में ही गुजरेगी। एडिशन DCP टास्क फोर्स श्रीनिवास राव ने मीडिया को बताया कि उन्हें सुबह रिलीज किया जाएगा। जब उनसे वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें वजह की जानकारी नहीं है। अल्लू अर्जुन को सुबह छोड़ा जाएगा।
#WATCH | Hyderabad, Telangana: On the release of actor Allu Arjun, Srinivas Rao, Additional DCP Task Force, says, "He (Allu Arjun) will be released tomorrow morning… I don’t know the reasons… He will be released tomorrow morning…" pic.twitter.com/9Rf1WclV1o
— ANI (@ANI) December 13, 2024
अल्लू अर्जुन के वकीलों ने यह साबित करने के लिए कि एक्टर इस भगदड़ के जिम्मेदार नहीं, उन्होंने कोर्ट शाहरुख खान के पुराने केस का उदाहरण दिया। वकीलों ने कहा कि ‘रईस’ के प्रमोशन के दौरान वडोदरा स्टेशन पर भगदड़ में शाहरुख के फैन की मौत हो गई थी, लेकिन गुजरात हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें राहत दे दी थी।
तेलंगाना हाईकोर्ट ने अल्लू अर्जुन को बड़ी राहत दी है। एक्टर को जमानत मिल गई है।
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को 14 दिन की जेल होने के बाद अब मेगास्टार चिरंजीवी उनके परिवार से मिलने के लिए ‘पुष्पा 2’ एक्टर के घर पहुंचे हैं।
तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन को कड़ी सुरक्षा के बीच आज उनके आवास से हिरासत में लिया गया और पुलिस वाहन में चिक्कड़पल्ली पुलिस थाने ले जाया गया। इसके बाद निचली अदालत ने उन्हें 14 दिन की जेल में भेज दिया। अब इसे लेकर भी सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। इस खबर को विस्तार से यहां पढ़ें।
वाईसीआरसीपी नेता लक्ष्मी पार्वती ने संध्या थिएटर भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी की निंदा की। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी दर्दनाक है। अल्लू अर्जुन यह देखने गए थे कि फिल्म कैसी है। हालांकि, यह सरकार की गलती है कि जब अल्लू अर्जुन वहां गए तो उन्होंने कोई व्यवस्था नहीं की।
बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी की निंदा की। केटीआर ने कहा, “अल्लू अर्जुन को एक आम अपराधी की तरह देखना अनुचित है, खासकर उस चीज के लिए जिसके लिए वह सीधे तौर पर जिम्मेदार नहीं हैं।” हालांकि, उन्होंने पीड़ित एम रेवती के परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति भी व्यक्त की।
तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने संध्या थिएटर भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। मीडिया को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा, “मुझे पता लगाने दीजिए, फिर मैं आपको बताऊंगा।”
मृतक महिला की मौत के मामले में अल्लू अर्जुन को जेल भेजा गया है। ऐसे में एक्टर अल्लू अर्जुन के खिलाफ चार धाराओं में मामला दर्ज है। इसमें बीएनएस अधिनियम की धारा 105, 118(1), और 3/5 लगी हैं और गैर जमानती वॉरेंट निकला है। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के बाद बॉलीवुड एक्टर केआरके ने तंज कसते हुए सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया था। वहीं, वरुण धवन ने ‘बेबी जॉन’ के प्रमोशन के दौरान उन्हें सपोर्ट किया। वहीं, इन दोनों स्टार्स ने क्या कहा ये खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
पुष्पा 2 स्टार अल्लू अर्जुन को 14 दिन की जेल हो गई है और ये खबर सुनने के बाद उनके फैंस शॉक्ड हो गए हैं। ऐसे में अब आपको यहां पर ये बताते हैं कि अल्लू अर्जुन के पास कौन-कौन से कानूनी विकल्प अभी बचे हैं। इस खबर को यहां क्लिक करके पढ़ें।
सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजे जाने की खबर के बाद अब पीड़िता का परिवार सामने आया है और उन्होंने कहा है कि वह केस वापस लेना चाहता है। मृतक महिला के पति ने कहा कि मैं केस वापस लेने के लिए तैयार हूं। मुझे गिरफ्तारी के बारे में पता नहीं था और अल्लू अर्जुन का उस भगदड़ से कोई लेना-देना नहीं है, जिसमें मेरी पत्नी की मौत हुई।
