Pushpa 2 Actor Allu Arjun Updates: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को रिलीज कर दिया गया है। शुक्रवार शाम निचली अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था लेकिन थोड़ी देर बाद ही उन्हें हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। हालांकि देर रात तक उनकी रिहाई न हो सकी। अल्लू अर्जुन की रिहाई में देरी क्यों हुई, जेल प्रशासन द्वारा इसकी वजह स्पष्ट नहीं की गई है। दरअसल, हैदराबाद के संध्या थिएटर में 4 दिसंबर को ‘पुष्पा 2’ की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया था, जहां खुद एक्टर ने शिरकत की थी। इस दौरान वहां भगदड़ मच गई और एक महिला की मौत हो गई। उसी मामले में अल्लू अर्जुन को शुक्रवार को पहले गिरफ्तार किया गया था।

ये भी पढ़ें: ‘अल्लू अर्जुन होंगे एक्टर लेकिन कानून के सामने वह आम आदमी हैं’, कांग्रेस सांसद बोले- उनकी गलती है या नहीं, इसकी जांच होगी

Live Updates
17:40 (IST) 14 Dec 2024
Allu Arjun LIVE: वाइल्ड लव के लिए फैंस को कहा शुक्रिया

पुष्पा की कमाई की बात करें तो फिल्म की कमाई 1100 करोड़ के पार हो चुकी है। फिल्म की कमाई 1000 करोड़ के पार हुई तो एक्टर ने देश की राजधानी दिल्ली में आकर फैंस का शुक्रिया अदा किया। इस खबर को यहां पढ़ें

17:38 (IST) 14 Dec 2024
Allu Arjun LIVE: बॉक्स ऑफिस पर 'पुष्पा 2' की कमाई जारी

अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म 'पुष्पा 2' लगातार बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। लोगों के बीच इस मूवी का क्रेज कम होता हुआ नजर नहीं आ रहा। वहीं, फिल्म ने अभी तक कितनी कमाई कर ली है। ये जानने के लिए इस खबर को विस्तार से पढ़ें

17:34 (IST) 14 Dec 2024
Allu Arjun LIVE: अल्लू अर्जुन ने किया उस दिन की घटना का जिक्र

अभिनेता अल्लू अर्जुन ने जेल से रिहा होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने उस दिन हुई घटना का भी जिक्र किया। 'पुष्पाराज' ने कहा कि मैं उनके परिवार से माफी मांगता हूं और उनका सपोर्ट करूंगा। ये एक हादसा था, वहां मैंने अपने परिवार के साथ मूवी देखी और जो हादसा हुआ था वो बाहर हुआ। मैं थिएटर के अंदर था। इसके मुझसे कोई डायरेक्ट कनेक्शन नहीं है। मैं कई बार वहां गया हूं, लेकिन ऐसा कोई हादसा वहां नहीं हुआ। इसके साथ ही उन्होंने केस से जुड़ी कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया।

14:19 (IST) 14 Dec 2024
Allu Arjun LIVE: अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर पूनम पांडे का रिएक्शन

पूनम पांडे ने भी अब अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर बात की है। उन्होंने कहा है कि वो खबर तो मुझे समझ ही नहीं आ रही है। क्यों हमेशा एक एक्टर को टारगेट किया जाता है। उसमें उनकी गलती ही नहीं है। अगर आपको किसी को पकड़ना है, तो आप ऑर्गनाइजर को पकड़ों न, जिसने वो ऑर्गनाइज किया है। वो तो बस वहां अपनी मूवी प्रमोट करने गए थे।

13:36 (IST) 14 Dec 2024
Allu Arjun LIVE: घर आने के बाद अल्लू अर्जुन ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

अल्लू अर्जुन ने जेल से घर आने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की है और साथ ही अपने चाहने वालों का शुक्रिया भी अदा किया। इसके साथ ही साउथ स्टार्स एक-एक करके 'पुष्पा 2' एक्टर से मिलने उनके घर पहुंच रहे हैं। अब मेगास्टार चिरंजीवी और राणा दग्गुबाती ने अभिनेता से मुलाकात की है।

12:55 (IST) 14 Dec 2024
Allu Arjun LIVE: विजय देवरकोंडा के बाद अल्लू के घर पहुंचे नागा चैतन्य

कुछ समय पहले ही अल्लू अर्जुन से उनके घर पर साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा मिलने पहुंचे थे और अब नागा चैतन्य भी 'पुष्पा 2' स्टार के घर उनसे मिलने पहुंचे हैं। दोनों का वीडियो सामने आया है। बता दें कि अल्लू अर्जुन शनिवार सुबह ही अपने घर वापस लौटे हैं।

11:57 (IST) 14 Dec 2024
Allu Arjun LIVE: अल्लू अर्जुन से मिलने पहुंचे विजय देवरकोंडा

अल्लू अर्जुन को जेल से रिहाई मिल गई है और वो आज सुबह अपने घर भी वापस आ गए हैं। ऐसे में साउथ स्टार विजय देवरकोंडा एक्टर के घर उनसे मिलने पहुंचे हैं। दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों स्टार्स गले मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

11:41 (IST) 14 Dec 2024
Allu Arjun LIVE: रवि किशन का फूटा गुस्सा

भोजपुरी स्टार रवि किशन ने अल्लू अर्जुन को सपोर्ट करते हुए एएनआई से कहा है कि वो मेरे बहुत पुराने दोस्त हैं। हमने एक साथ फिल्म में काम किया है, वो जेंटलमैन हैं। इस तरह उन्हें उनके घर से बाहर खींच कर लाना, छोटे बच्चों के सामने, बूढ़े माता-पिता के सामने। एक नेशनल अवॉर्ड विनर एक्टर के साथ इस तरह का व्यवहार करना हिंदी सिनेमा के लिए ये काला दिन है। उनके बच्चों पर इसका कैसा असर हुआ होगा।

11:02 (IST) 14 Dec 2024
अल्लू अर्जुन को देख खुशी से फूले नहीं समाया उनका बेटा

अल्लू अर्जुन का घर पहुंचने का वीडियो सामने आया है। एक्टर जैसे ही घर पहुंचे उनका बेटा भागकर आया और उनकी गोद में चढ़ गया। इसके बाद वो अपनी पत्नी के गले मिले और दोनों बहुत इमोशनल हो गए।

09:49 (IST) 14 Dec 2024
कैदी नंबर 7697 बने पुष्पा राज

अल्लू अर्जुन पूरी रात जेल में बिताने के बाद रिहा हुए हैं। उन्हें कैदी नंबर 7697 बनाया गया और वह पूरी रात भूखे रहकर जेल की कोठरी के फर्श पर सोए।

09:48 (IST) 14 Dec 2024
पत्नी से मिल इमोशनल हुए अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन जेल से बाहर आ गए हैं और उनकी पत्नी इस बात से सबसे ज्यादा खुश हैं। जैसे ही वो घर पहुंचे उनकी पत्नी इमोशनल हो गईं और उन्हें गले लगा लिया।

08:48 (IST) 14 Dec 2024
रिहाई के बाद घर पहुंचे अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन रिहाई के बाद घर पहुंच गए हैं। एक्टर ने अपने फैंस को ढेर सारा प्यार दिया है और कहा कि वो कानून का सम्मान करते हैं।

08:24 (IST) 14 Dec 2024
अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी कंगना रनौत ने बताया दुखद

आजतक से बात करते हुए कंगना रनौत ने अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी को दुखद बताया। साथ ही कहा कि एक एक्टर होने के कारण आपको बेल मिल गई। लेकिन हाई प्रोफाइल होने का मतलब ये नहीं कि आपको इसके परिणाम नहीं भुगतने पड़ेंगे। लोगों की जिंदगी बहुत कीमती है। एक्ट्रेस ने कहा भीड़ वाली जगहों पर चाहें वो मंदिर ही हो, लोगों को संभलकर रहना चाहिए। कोई भी हो, जिसकी गलती है उसकी जवाबदेही होनी चाहिए।

07:58 (IST) 14 Dec 2024
Allu Arjun News LIVE: अल्लू अर्जुन को रिलीज किया गया

Allu Arjun Bail News LIVE: अल्लू अर्जुन को जेल से रिलीज कर दिया गया है। कल कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की रिमांड पर भेज दिया था, जिसके बाद उन्हें चंचलगुडा सेंट्रल जेल ले जाया गया। बाद में तेलंगाना हाई कोर्ट ने उन्हें 50,000 रुपये के निजी मुचलके पर अंतरिम जमानत दे दी।

https://twitter.com/ANI/status/1867747635094016484

00:54 (IST) 14 Dec 2024
Allu Arjun News LIVE: सुबह 7-8 बजे के बीच रिलीज हो सकते हैं अल्लू अर्जुन

Allu Arjun Bail News LIVE: अल्लू अर्जुन के वकील ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सुपरस्टार को सुबह सात से आठ बजे के बीच छोड़ा जा सकता है। इससे पहले उन्होंने जानकारी दी थी कि हाईकोर्ट के निर्देश के बाद भी अल्लू अर्जुन को जेल से रिलीज नहीं किया जा रहा है, इसकी वजह भी नहीं स्पष्ट की गई है।

00:49 (IST) 14 Dec 2024
Allu Arjun News LIVE: आदेश के बाद भी अल्लू अर्जुन को नहीं कर रहे रिलीज- वकील

Allu Arjun Bail News LIVE: अल्लू अर्जुन के वकील ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हाई कोर्ट के ऑर्डर की कॉपी स्पष्ट रूप से जेल अधीक्षक को अल्लू अर्जुन को तुरंत रिहा करने का निर्देश दिया गया है और अधीक्षक ने रिहाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है, लेकिन आदेश के बावजूद...वे उसे रिहा नहीं कर रहे हैं। हमें कारण नहीं पता..."

https://twitter.com/ANI/status/1867647547948642315

00:40 (IST) 14 Dec 2024
Allu Arjun News LIVE: BJP कांग्रेस पर हमलावर

Allu Arjun Bail News LIVE: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी क्रिएटिव इंडस्ट्री का सम्मान नहीं करती है और अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी ने यह भी साबित किया है। उन्होंने कहा कि संध्या थियेटर में हुई घटना राज्य और लोकल प्रशासन द्वारा किए गए खराब इंतजाम की वजह से हुई। अब जिम्मेदारी से बचने के लिए वो ये पब्लिसिटी स्टंट कर रहे हैं।

यहां पढ़िए पूरी खबर

00:32 (IST) 14 Dec 2024
Allu Arjun News LIVE: कांग्रेस सांसद मल्लू रवि ने बीजेपी पर बोला हमला

Allu Arjun Bail News LIVE: इस मामले पर कांग्रेस पार्टी के सांसद मल्लू रवि ने बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बीजेपी अल्लू अर्जुन के मसले पर सियासी लाभ लेना चाहती है। अल्लू अर्जुन पुलिस को जानकारी दिए बिना थियेटर पर पहुंचे थे, इसी वजह से एक महिला की जान गई। इसी वजह से एक केस दर्ज किया गया और उन्हें कानून के आधार पर गिरफ्तार किया गया। वो कोर्ट गए और उन्हें बेल मिली लेकिन कानून अपना काम कर रहा है। अगर कोई एक्शन नहीं लिया जाता तो बीजेपी सवाल करती कि क्यों कोई भी एक्शन नहीं लिया गया और हम पर अल्लू अर्जुन को सपोर्ट करने का आरोप लगाया जाता। अब जब एक्शन लिया गया है तो भी हमसे सवाल किया जा रहा है।

00:16 (IST) 14 Dec 2024
Allu Arjun News LIVE: जेल में ही गुजरेगी अल्लू अर्जुन की रात

Allu Arjun Bail News LIVE: अल्लू अर्जुन को भले ही जमानत मिल गई हो लेकिन उनकी रात जेल में ही गुजरेगी। एडिशन DCP टास्क फोर्स श्रीनिवास राव ने मीडिया को बताया कि उन्हें सुबह रिलीज किया जाएगा। जब उनसे वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें वजह की जानकारी नहीं है। अल्लू अर्जुन को सुबह छोड़ा जाएगा।

https://twitter.com/ANI/status/1867632601282097550

17:53 (IST) 13 Dec 2024
Allu Arjun LIVE: अल्लू अर्जुन के वकीलों ने दिया शाहरुख खान केस का उदाहरण

अल्लू अर्जुन के वकीलों ने यह साबित करने के लिए कि एक्टर इस भगदड़ के जिम्मेदार नहीं, उन्होंने कोर्ट शाहरुख खान के पुराने केस का उदाहरण दिया। वकीलों ने कहा कि 'रईस' के प्रमोशन के दौरान वडोदरा स्टेशन पर भगदड़ में शाहरुख के फैन की मौत हो गई थी, लेकिन गुजरात हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें राहत दे दी थी।

17:43 (IST) 13 Dec 2024
Allu Arjun Bail: तेलंगाना हाईकोर्ट से अल्लू अर्जुन को बड़ी राहत

तेलंगाना हाईकोर्ट ने अल्लू अर्जुन को बड़ी राहत दी है। एक्टर को जमानत मिल गई है।

17:38 (IST) 13 Dec 2024
Allu Arjun Arrest LIVE: परिवार से मिलने पहुंचे मेगास्टार चिरंजीवी

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को 14 दिन की जेल होने के बाद अब मेगास्टार चिरंजीवी उनके परिवार से मिलने के लिए 'पुष्पा 2' एक्टर के घर पहुंचे हैं।

17:35 (IST) 13 Dec 2024
Allu Arjun Arrest LIVE: अल्लू अर्जुन को हुई 14 दिन की जेल, पीड़िता का परिवार वापस लेना चाहता है केस

तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन को कड़ी सुरक्षा के बीच आज उनके आवास से हिरासत में लिया गया और पुलिस वाहन में चिक्कड़पल्ली पुलिस थाने ले जाया गया। इसके बाद निचली अदालत ने उन्हें 14 दिन की जेल में भेज दिया। अब इसे लेकर भी सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। इस खबर को विस्तार से यहां पढ़ें

17:30 (IST) 13 Dec 2024
Allu Arjun Arrest LIVE: वाईसीआरसीपी नेता ने 'पुष्पा 2' एक्टर की गिरफ्तारी को दर्दनाक बताया

वाईसीआरसीपी नेता लक्ष्मी पार्वती ने संध्या थिएटर भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी की निंदा की। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी दर्दनाक है। अल्लू अर्जुन यह देखने गए थे कि फिल्म कैसी है। हालांकि, यह सरकार की गलती है कि जब अल्लू अर्जुन वहां गए तो उन्होंने कोई व्यवस्था नहीं की।

17:27 (IST) 13 Dec 2024
Allu Arjun arrest updates: केटीआर ने पुष्पा 2 एक्टर की गिरफ्तारी की निंदा की

बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी की निंदा की। केटीआर ने कहा, "अल्लू अर्जुन को एक आम अपराधी की तरह देखना अनुचित है, खासकर उस चीज के लिए जिसके लिए वह सीधे तौर पर जिम्मेदार नहीं हैं।" हालांकि, उन्होंने पीड़ित एम रेवती के परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति भी व्यक्त की।

17:25 (IST) 13 Dec 2024
Allu Arjun arrest live update: तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने टिप्पणी करने से किया इनकार

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने संध्या थिएटर भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। मीडिया को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा, "मुझे पता लगाने दीजिए, फिर मैं आपको बताऊंगा।"

17:24 (IST) 13 Dec 2024
Allu Arjun Arrest LIVE: अल्लू अर्जुन पर लगी हैं कौन-कौन सी धाराएं

मृतक महिला की मौत के मामले में अल्लू अर्जुन को जेल भेजा गया है। ऐसे में एक्टर अल्लू अर्जुन के खिलाफ चार धाराओं में मामला दर्ज है। इसमें बीएनएस अधिनियम की धारा 105, 118(1), और 3/5 लगी हैं और गैर जमानती वॉरेंट निकला है। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

17:20 (IST) 13 Dec 2024
Allu Arjun Arrest LIVE: केआरके ने कसा तंज, तो वरुण ने किया सपोर्ट

अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के बाद बॉलीवुड एक्टर केआरके ने तंज कसते हुए सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया था। वहीं, वरुण धवन ने 'बेबी जॉन' के प्रमोशन के दौरान उन्हें सपोर्ट किया। वहीं, इन दोनों स्टार्स ने क्या कहा ये खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

17:17 (IST) 13 Dec 2024
Allu Arjun Arrest LIVE: कैसे जेल जाने से बच सकते हैं अल्लू अर्जुन

पुष्पा 2 स्टार अल्लू अर्जुन को 14 दिन की जेल हो गई है और ये खबर सुनने के बाद उनके फैंस शॉक्ड हो गए हैं। ऐसे में अब आपको यहां पर ये बताते हैं कि अल्लू अर्जुन के पास कौन-कौन से कानूनी विकल्प अभी बचे हैं। इस खबर को यहां क्लिक करके पढ़ें

17:03 (IST) 13 Dec 2024
Allu Arjun Arrest LIVE: पीड़िता के परिवार का सामने आया बयान

सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजे जाने की खबर के बाद अब पीड़िता का परिवार सामने आया है और उन्होंने कहा है कि वह केस वापस लेना चाहता है। मृतक महिला के पति ने कहा कि मैं केस वापस लेने के लिए तैयार हूं। मुझे गिरफ्तारी के बारे में पता नहीं था और अल्लू अर्जुन का उस भगदड़ से कोई लेना-देना नहीं है, जिसमें मेरी पत्नी की मौत हुई।