साल 2022 बहुत से सेलेब्स के लिए खुशियों की सौंगात लेकर आया। इस वर्ष जहां कई फिल्मों ने नए रिकोर्ड बनाए वहीं किसी सेलेब्स के हाथ कोई नया प्रोजेक्ट लगा है, तो कोई अपनी जिंदगी में एक कदम आगे बढ़ाते हुए शादी के बंधन में बंध चुका है। लेकिन इन सब के अलावा इस साल बॉलीवुड (Bollywood) से लेकर टीवी के कई हॉट और मशहूर कपल्स ने अपने फैंस को गुड न्यूज दी है।
इस लिस्ट में आलिया भट्ट-रणबीर कपूर (Alia Bhatt- Ranbir Kapoor) से लेकर देबीना बनर्जी-गुरमीत चौधरी (Debina Banerjee-Gurmeet Choudhary) तक का नाम शामिल है। मां बनने का सुख पाने वालीं ये अभिनेत्रियां साल भर सुर्खियों में रहीं। कभी अपने प्रेगनेंसी फोटोशूट को लेकर तो कभी बच्चे के साथ तस्वीर शेयर कर इन अभिनेत्रियों ने खूब सुर्खियां बटोरीं। आज इस रिपोर्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस-किस सेलिब्रिटी के घर नन्हे बच्चों के कदम पड़े हैं। तो चलिए जानते हैं, उन अभिनेत्रियों के बारे जो साल 2022 मां बनी हैं।
आलिया भट्ट
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने 6 नवंबर को बेबी गर्ल का वेलकम किया है। आलिया और रणबीर ने इस साल अप्रैल में शादी की थी। आलिया ने अपनी नन्ही परी को ‘मैजिक’ बताया था। उन्होंने बेटी का नाम राहा रखा है। बता दें कि आलिया ने इसी साल 14 अप्रैल को रणबीर कपूर के साथ शादी की थी। इसके बा जून में आलिया ने मां बनने की खबर सभी के साथ साझा की थी।
सोनम कपूर
इसी साल सोनम कपूर ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। 20 अगस्त को सोनम कपूर और आनंद आहूजा एक बेटे के माता पिता बने। सोनम ने अपने बेटे का नाम वायु रखा है।
बिपाशा बसु
अभिनेत्री बिपासा बसु और करण सिंह ग्रोवर 12 नवंबर को माता पिता बने है। बिपासा ने एक बेटी को जन्म दिया है। बता दें कि बिपाशा की प्रेगनेंसी फोटोशूट की तस्वीरें हर जगह वायरल हुई। बिपासा और करण सिंह ने साल 2016 में शादी की थी।
काजल अग्रवाल
साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने अप्रैल अपने बेटे को जन्म दिया. काजल के पति गौतम किचलू एक बिजनेसमैन हैं। दोनों ने अपने बेटे का नाम नील किचलू रखा है।
देबीना बनर्जी
टीवी की मशहूर अदाकारा देबिना बनर्जी ने इस साल उन्होंने 3 अप्रैल को एक बेबी गर्ल को जन्म दिया। इसके बाद उन्होंने 11 नवंबर को दूसरी बेबी गर्ल को जन्म दिया। देबिना इतनी जल्दी डिलीवरी के लिए ट्रोल भी हुईं।