बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने दिल्ली की सम विषम योजना पर एक मजाकिया प्रहसन बनाया है। ‘‘बेबी’’ फिल्म में अभिनय कर चुके इस अभिनेता में यातायात के उस नियम की पैरोडी के लिए अपनी आवाज दी है जो 15 जनवरी को समाप्त हो गयी। इसका मकसद अभिनेता की अगली फिल्म ‘‘एयरलिफ्ट’’ का प्रचार है। इस क्लिप के प्रारंभ में 48 वर्षीय अभिनेता आरटीओ को फोन कर राष्ट्रीय राजधानी में टैक्सियों की स्थिति के बारे में जानकारी मांगी थी। अक्षय ने इस बारे में एक ट्वीट कर जानकारी दी है।

दो मिनट नौ सैकेंड की इस वीडियों में सम विषम योजना के कारण कई लोगों को किस प्रकार सार्वजनिक परिवहन के लिए प्रतीक्षा करनी पडी, इसको मजाकिया ढंग से पेश किया गया है। ‘‘एयरलिफ्ट’’ में निरमत कौर का भी अभिनय है और यह 22 जनवरी को जारी होगी।