Ranveer Singh, Sushant Singh Rajput: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की सूर्यवंशी (Sooryaanshi) और रणवीर सिंह की ’83’ कब रिलीज होगी इस बारे में ‘पीवीआर सिनेमा’ (PVR Cinema) ने ट्वीट करके फैंस को जानकारी दी है। ट्वीट में कहा गया है कि अक्षय कुमार की सूर्यवंशी दिवाली में और कबीर खान 83 क्रिस्मस के मौके पर रिलीज की जाएगी।
कोरोना काल चलने की वजह से सभी सिनेमाघर और मल्टीप्लैक्स बंद हैं। ऐसे में कई फिल्में रिलीज के लिए अटकी हुई हैं। मार्च, अप्रैल, मई और जून में कई फिल्मों को रिलीज होना था लेकिन कोरोना वायरस के फैलने की वजह से सिनेमाघरों में इन्हें रिलीज नहीं किया जा सका। ऐसे में कई फिल्मों को ऑनलाइन भी रिलीज किया गया।जल्द ही डिजनी हॉटस्टार पर सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ (Dil Bechara) भी रिलीज की जाएगा। लेकिन इधर, सुशांत सिंह के फैंस रणवीर सिंह से खफा नजर आ रहे हैं।
जब से रणवीर सिंह की फिल्म की रिलीज के बारे में खबर सामने आई है तभी से रणवीर ट्विटर पर हैशटैग के साथ ट्रोल हो रहे हैं। सुशांत के फैंस कह रहे हैं कि रणवीर सिंह भी नेपोटिज्म किड हैं। रणवीर के बचपन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। इस तस्वीर में अनिल कपूर, सोनम कपूर, रणवीर सिंह और रणबीर कपूर भी नजर आ रहे हैं।
Exciting times ahead.. Gearing up to release Rohit Shetty's Sooryavanshi on Diwali and Kabir Khan's 83 on Christmas this 2020! pic.twitter.com/JojLypeiro
— P V R C i n e m a s (@_PVRCinemas) June 30, 2020
तस्वीर को देख कर कहा जा रहा है कि रणवीर के लिए इंडस्ट्री में काम करना बहुत आसान रहा है। सुशांत फैंस कह रहे हैं कि रणवीर ने दिखावा किया कि वह ‘सेल्फ मेड मैन हैं’ जबकि वह तो अनिल कपूर के रिश्तेदार हैं। सोनम कपूर के कजिन हैं। एक यूजर ने कहा- ‘रणवीर सेल्फ मेड हैं। तभी तो उन्होंने अपने नाम से पहले ही ‘भवनानी’ हटा लिया था। नेपो किडो।’
एक यूजर ने कहा-‘हम रणवीर की कोई फिल्म नहीं देखेंगे। रणवीर ने सुशांत से रामलीला भी छीन ली थी। जबकि सुशांत ने अपनी बॉडी तक उस फिल्म के लिए बना ली थी।’ तो किसी ने कहा- ‘सुशांत ने एक महीने में 50 सिम बदल लिए थे… कुछ तो बात थी।’