बॉलीवुड की लव स्टोरीज में से एक कहानी सैफ अली खान और करीना कपूर की भी है। दोनों ने साल 2008 में फिल्म टशन में काम किया था। उसी दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया था। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार भी थे। जब अक्षय कुमार को उनके अफेयर की भनक लगी तो उन्होंने सैफ को समझाया भी था। इस बात का खुलासा खुद करीना कपूर ने किया है। उन्होंने बताया कि सैफ से उनकी बढ़ती दोस्ती को लेकर अक्षय ने सैफ को चेतावनी दी थी।

ट्वीक इंडिया यूट्यूब चैनल पर ट्विंकल खन्ना से बातचीत में करीना ने अपने और सैफ के रिश्ते को लेकर कई बातें की। जिसमें उन्होंने बताया कि उन दोनों के रोमांस के बारे में अक्षय का क्या रिएक्शन था।

करीना ने बताया कि जब अक्षय को इस बारे में शक हुआ, तो वे सैफ को एक कोने में ले गए। जहां उन्होंने सैफ को कहा, ”सुनो, ध्यान से रहो। ये लड़की और परिवार खतरनाक हैं। उससे पंगे मत लो। जिसपर सैफ ने कहा था, ”मैं उन्हें जानता हूं, मैं उसे संभाल लूंगा।”

अपने रिश्ते को लेकर करीना काफी खुश नजर आती हैं। करीना कपूर और सैफ अली खान ने साल 2008 में पहली बार एक दूसरे के साथ काम किया था। इसके बाद वह दोनों एजेंट विनोद, कुर्बान जैसी फिल्मों में भी साथ दिखे। दर्शकों ने दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया। इन्हें फिल्म इंडस्ट्री का पावर कपल भी कहा जाता है। दोनों ने साल 2012 में एक दूसरे से शादी की। जिसके बाद साल 2016 में करीना ने तैमूर अली खान को जन्म दिया। जो अपने माता-पिता की तरह ही फेमस है। इसके बाद साल 2021 में वह दूसरे बेटे जहांगीर अली खान के माता-पिता बने।

करीना को आखिरी बार अंग्रेजी मीडियम में देखा गया था, जो दिवंगत एक्टर इरफान खान की अंतिम थिएट्रिकल रिलीज थी। अब जल्दी ही करीना ‘लाल सिंह चड्ढा’ में दिखाई देंगी, जो हॉलीवुड हिट फॉरेस्ट गंप की हिंदी रीमेक फिल्म है।

आपको बता दें कि करीना कपूर अपने पति और बच्चों के अलावा दोस्तों के साथ भी काफी मस्ती करती नजर आती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा का बर्थडे मनाया। जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस बर्थडे पार्टी में उनका पूरा गर्ल गैंग शामिल था। करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा और मल्लिका भट्ट सभी ने जमकर लेट नाइट पार्टी की और अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडर पर तस्वीर शेयर की।