Akshay Kumar: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने कुछ वक्त पहले पीएम मोदी केयर फंड में 25 करोड़ रुपए दिए थे। कोरोना से लड़ाई लड़ने के लिए अक्षय कुमार ने अपनी तरफ से इतना बड़ा सहयोग दिया था। वहीं अब अक्षय कुमार ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि वह बड़े दिल वाले हैं। अक्षय ने इस बार मुंबई पुलिस फाउंडेशन को करोड़ों रुपए का दान दिया है। पिछले महीने पीएम कोष में 25 करोड़ दान के बाद उन्होंने बीच में बीएमसी को भी दान में 3 करोड़ अलग दिए थे। वहीं अब अक्षय ने मुंबई पुलिस के लिए 2 करोड़ दान किए हैं।

मुंबई पुलिस के कमिश्नर परमबीर सिंह ने अपने ऑफिशल ट्विटर अकाउंट से इस बारे में जानकारी दी। सोमवार को उन्होंने बताया कि अक्षय ने मुंबई पुलिस फाउंडेशन को 2 करोड़ रुपये का दान किया। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘मुंबई पुलिस फाउंडेशन को दान में अक्षय कुमार ने 2 करोड़ रुपये दिए हैं। इसके लिए मुंबई पुलिस उनकी आभारी है।’

इस ट्वीट को देख कर लोगों ने भी अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए। ऐसे में अक्षय की तारीफ करते हुए लोग कहने लगेच- असल में ये है देश भक्ति, राजनेताओं की तरह नहीं। तो किसी ने कहा- ‘आप सच मे नायक हैं। बात आपके पैसों की नहीं अपितु आपके भावनाओं की है। आप जितनी सहजता से फिल्मों मे अपना सर्वस्व देने को आतुर रहते हैं, उतनी ही सहजता से आप लोगों के मदद के लिए अपना सर्वस्व लुटाने को ततपर रहते हैं। आप ऐसे चंद नायकों में से एक हैं जो रील और रियल दोनों मे समान अनुकरणीय हैं।’ तो किसी ने अक्षय कुमार के लिए कहा-‘कलयुग के दानवीर कर्ण है अक्षय सर।’ एक अन्य फैन ने कहा ‘सर आप रियल हीरो हैं।’

अक्षय ने भी एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा- मैं मुंबई पुलिस को सेल्यूट करता हूं। हेडकॉन्सटेबल चंद्रकांत पेंडूरकर और संदीप सरवे को सलाम। मैंने अपनी ड्यूटी निभाई है। आशा है आप भी निभा रहे हैं। ये न भूलें कि आप औऱ हम सुरक्षित हैं तो सिर्फ इनकी वजह से।’

अक्षय की बात से कई लोग सहमत नजर आए। अक्षय के ट्वीट पर ढेरों कमेंट्स की बाढ़ आने लगे। अक्षय के फैंस कहने लगे-सर आप आइडल हो। तो कोई बोला सर- आपको भी सलाम, आपने इतना सोचा।  तो किसी ने कहा- सर आपकी देशभक्ति को सलाम।