Akash Ambani-Shloka Mehta Wedding: आज मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे आकाश की शादी है। आकाश-श्लोका की शादी मुंबई स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में होगी। आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी में फिल्मी सितारों और राजनीति से जुड़ी हस्तियों का जमावड़ा लगा। फिल्मी पर्दों के सितारों के अलावा संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की मून और ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर तथा उनकी पत्नी चेरी ब्लेयर भी इस शाही शादी में मेहमान बनकर पहुंचे।

बेटे की शादी में पूरा अंबानी खानदान एक साथ नजर आया। तस्वीरों में नीता अंबानी, मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी, राधिका मर्चंट और आनंद पीरामल नजर आए। खास बात यह भी है कि शाही शादी में अंबानी खानदान की सबसे बड़ी सदस्य कोकिला बेन भी पहुंची। शादी में अभिनेता रणवीर कपूर, आकाश अंबानी के साथ नाचते हुए नजर आए। इन सभी के अलावा सिंगर अनु मलिक, अभिनेता रणवीर कपूर, अभिषेक बच्चन, मास्टर ब्लास्ट सचिन तेंदुलकर, प्रियंका चोपड़ा, निर्देशक राज कुमार हिरानी, आमिर खान, शाहरुख खान जैसे तमाम बड़े सितारे इस शादी में शामिल हुए।

Live Blog

Highlights

    23:52 (IST)09 Mar 2019
    आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी में दिखा शाहरुख खान और करण जौहर का जलवा
    22:54 (IST)09 Mar 2019
    बॉलीवुड के बादशाह और रणबीर कपूर का जबरदस्त डांस
    22:14 (IST)09 Mar 2019
    स्टेज पर दिखे परिवार के सदस्य

    आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी के दौरान स्टेज पर दोनों परिवार के सदस्य भी नजर आए। 

    22:11 (IST)09 Mar 2019
    स्टेज पर दिखे दूल्हा-दुल्हन

    स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन साथ दिखे...

    21:43 (IST)09 Mar 2019
    आराध्य श्री कृष्ण का लिया आशीर्वाद

    भगवान श्रीकृष्ण, राधा और वृंदावन की गोपियों के प्राचीन रास लीला के थीम पर एक सेट तैयार किया गया था। इस थीम को देश और विदेश के करीब 150 कलाकारों ने मिलकर बनाया था। अंबानी परिवार ने इसके जरिए अपने आराध्य भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लिया।

    21:22 (IST)09 Mar 2019
    पुरखों को किया नमन

    बारात निकलने से पहले आकाश अंबानी ने अपने दादाजी और नानाजी की तस्वीरों पर फूल चढ़ाया और उन्हें नमन किया।

    21:21 (IST)09 Mar 2019
    अंबानी परिवार ने पुरखों को किया नमन

    बारात निकलने से पहले आकाश अंबानी ने अपने दादाजी और नानाजी की तस्वीरों पर फूल चढ़ाया और उन्हें नमन किया।

    21:05 (IST)09 Mar 2019
    शादी में पहुंचीं विद्या बालन

    अभिनेत्री विद्या बालन अपने पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शाही शादी में पहुंचे। विद्या बालन हाल ही में तेलुगु फिल्म NTR: Mahanayakudu में नजर आई हैं। इस फिल्म में उन्होंने एनटीआर की पत्नी का किरदार अदा किया है।

    21:01 (IST)09 Mar 2019
    पत्नी साथ पहुंचे हरभजन सिंह

    क्रिकेटर हरभजन सिंह अपनी पत्नी गीता बसरा के साथ आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी में शामिल होने पहुंचे। बता दें कि हरभजन सिंह आईपीएल में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की टीम मुंबई इंडियसं की तरफ से खेलते थे। साल 2018 में हरभजन सिंह ने चेन्नई सुपर किंग्स ज्वाइन किया था।

    20:45 (IST)09 Mar 2019
    पूर्व पीएम भी पहुंचे

    इस शाही शादी में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा भी शामिल हुए। 

    20:41 (IST)09 Mar 2019
    करण जौहर भी जमकर नाचे

    अंबानी परिवार के चश्म-ओ-चिराग की शादी में मशहूर निर्माता- निर्देशक करण जौहर भी पहुंचे। करण जौहर इस शादी में जमकर डांस करते नजर आए। दूल्हे राजा के साथ करण जौहर, शाहरुख खान और रणबीर कपूर ने जमकर डांस किया। 

    20:37 (IST)09 Mar 2019
    जब पहुंचे रजनीकांत...

    इस शादी में शामिल होने के लिए साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत भी अपने परिवार संग पहुंचे थे। 

    20:34 (IST)09 Mar 2019

    आकाश अंबानी की बारात में कई हस्तियों ने भी डांस किया। आकाश अंबानी बारात जाने के लिए हल्के पिंक रंग की शेरवानी में घर से निकले। 

    20:30 (IST)09 Mar 2019
    नीता अंबानी ने किया डांस

    शादी की कई तस्वीरें सामने आईं। एक तस्वीर में नीता अंबानी और मुकेश अंबानी साथ नाचते भी नजर आए। 

    20:15 (IST)09 Mar 2019
    जमकर नाचे बाराती

    शादी में शाहरुख खान और नीता अंबानी जमकर नाचते नजर आए। 

    20:13 (IST)09 Mar 2019
    बुजुर्गों को किया नमन

    आकाश अंबानी अपने दादा और नाना जी की तस्वीरों को नमन करते भी नजर आए। 

    20:04 (IST)09 Mar 2019
    बेटे की शादी को लेकर नीता अंबानी काफी उत्साहित नजर आ रही थीं।

    शादी के फंक्शन के दौरान नीता अंबानी और आकाश अंबानी....

    19:14 (IST)09 Mar 2019
    रणबीर कपूर ने किया डांस

    इस शादी में अभिनेता रणबीर कपूर और शाहरुख खान दूल्हे के साथ नाचते हुए नजर आए।

    18:46 (IST)09 Mar 2019
    यह अभिनेत्री भी पहुंचीं

    मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी मां और भाई के साथ इस शादी में शामिल होने के लिए पहुंची हैं। 

    18:43 (IST)09 Mar 2019

    इस शादी में सितारों का जमावड़ा लगा हुआ है। शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान के साथ शादी में पहुंचे हैं। 

    18:35 (IST)09 Mar 2019
    शादी में पहुंचे सचिन तेंदुलकर

    शादी में मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। 

    17:50 (IST)09 Mar 2019
    शादी में पहुंचे बान की मून

    मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी में पूर्व संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून भी पहुंचे। मून के साथ उनकी पत्नी यू सू-ताइक भी पहुंचे। इसके अलावा इस शादी में ब्रिटेन के पूर्व पीएम टोनी ब्लेयर और उनकी पत्नी चेरी ब्लेयर भी इस समारोह में शामिल हुए।

    16:56 (IST)09 Mar 2019
    बेटे की शादी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं नीता अंबानी

    बेटे की शादी में नीता अंबानी जच रही हैं...

    16:48 (IST)09 Mar 2019
    अंबानी परिवार का जलसा..

    अंबानी परिवार का जलसा...

    16:47 (IST)09 Mar 2019
    किरण राव और आमिर खान के अलावा और देखें कौन कौन पहुंचे आकाश की शादी में...

    श्लोका-आकाश की शादी देखने पहुंचे स्टार्स, अंबानी के बेटे की शादी में लगा सितारों का मेला

    16:25 (IST)09 Mar 2019
    बेहद सुदर लग रहा है आकाश अंबानी की शादी का वेन्यू

    आकाश अंबानी की शादी का वेन्यू बेहद सुंदर लग रहा है

    15:56 (IST)09 Mar 2019
    भाई की शादी में व्यस्त दिखे अनंत अंबानी

    भाई की शादी में व्यस्त दिखे अनंत अंबानी

    15:55 (IST)09 Mar 2019
    कुछ ऐसा दिख रहा है अंबानी के बेटे की शादी का वेन्यू

    कुछ ऐसा दिख रहा है अंबानी के बेटे की शादी का वेन्यू

    15:52 (IST)09 Mar 2019
    श्लोका-आकाश की शादी में पहुंचे सितारे, आमिर खान और किरण ने कराई मौजूदगी दर्ज

    श्लोका-आकाश की शादी में पहुंचे सितारे, आमिर खान और किरण ने कराई मौजूदगी दर्ज

    14:43 (IST)09 Mar 2019
    आकाश अंबानी की मॉम नीता अंबानी

    आकाश अंबानी की मॉम नीता अंबानी

    14:20 (IST)09 Mar 2019
    प्री-वेडिंग फेस्ट में मलाइका अरोड़ा का जलवा

    प्री-वेडिंग पार्टी में मलाइका अरोड़ा का जलवा

    13:10 (IST)09 Mar 2019
    प्रीवेडिंग फेस्ट में पहुंची थीं सोनम कपूर

    प्रीवेडिंग फेस्ट में पहुंची थीं सोनम कपूर

    12:48 (IST)09 Mar 2019
    शादी की प्री वेडिंग पार्टी में लगा सितारों का जमावड़ा...

    आकाश अंबानी की शादी की प्री वेडिंग पार्टी में भी सितारों का जमावड़ा लगा रहा। 

    12:32 (IST)09 Mar 2019
    यहां क्लिक कर देखें आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी के समारोह से जुड़ी तस्वीरें
    12:28 (IST)09 Mar 2019
    सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये वीडियोज...

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये वीडियोज...

    12:23 (IST)09 Mar 2019
    आकाश श्लोका की मेहंदी..

    गुरुवार को अंबानी के बेटे आकाश और श्लोका की मेंहदी की रस्म निभाई गई थी।

    12:02 (IST)09 Mar 2019
    पिछले साल हुई थी आकाश श्लोका की सगाई....


    आकाश-श्लोका की सगाई पिछले साल मुंबई में ही हुई थी। अंबानी के बेटे की सगाई में बॉलीवुड सितारों का मेला लगा हुआ था। पार्टी में बी टाउन सेलेब्स के अलावा राजनेता, बड़े उद्योगपतियों तथा खेल जगत की जानी-मानी हस्तियां भी नजर आई थीं।

    11:45 (IST)09 Mar 2019
    आकाश की शादी से पहले हुए थे और भी जश्न, दुल्हे राजा ने मनाई थी बैचलर पार्टी

    आकाश ने श्लोका से शादी से पहले अपने दोस्तों के साथ स्विटजरलैंड में बैचलर्स पार्टी भी मनाई। इसमें उनके करीबी दोस्त शामिल हुए। बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियों ने भी इस पार्टी में शिरकत की थी। इनमें करण जौहर और ऱणबीर कपूर भी शामिल हुए थे।

    11:32 (IST)09 Mar 2019
    एक पुलिसवाले ने बताया...

    मुंबई के हर पुलिस स्टेशन में इन डब्बों को पहुंचाया गया था। एक पुलिसवाले ने बताया, "मुझे ये डिब्बा पुलिस स्टेशन से मिला था और ये भी कहा गया कि ये अंबानी परिवार के पास से आया है क्योंकि उनके बेटे की शादी है।'' बता दें कि मिठाई के डिब्बों पर पूरे अंबानी परिवार का नाम लिखा हुआ था।

    11:01 (IST)09 Mar 2019
    मुंबई पुलिस को मिठाई के डब्बों के साथ दिया कार्ड

    मुंबई पुलिस को मिठाई के डब्बों के साथ दिया कार्ड