बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस काजोल के दोनों बेटे स्टार किड होने के बावजूद लाइमलाइट से दूर रहते हैं। लेकिन इस वक्त उनकी बेटी न्यसा देवगन अपने Diva लुक को लेकर सुर्खियों में हैं। सिंगर कनिका कपूर की शादी के रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे थे। लेकिन सबकी नजरे न्यसा पर अटकी रहीं। न्यसा बोल्ड और क्लासी अंदाज देखते ही बन रहा था। बेबी पिंक ड्रेस में उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन अपने दोस्तों वेदांत महाजन और ओरहान अवतरमणि के साथ कनिका के रिसेप्शन में शामिल हुईं थी। कनिका का रिसेप्शन लंदन के विक्टोरिया एंड अल्बर्ट म्यूजियम में रखा गया था। जहां न्यसा ने एक परफेक्ट बॉडी-हगिंग पिंक ड्रेस पहनी थी। जिसे उन्होंने हॉट पिंक ब्लॉक हील्स के साथ पेयर किया था।
न्यसा के दोस्त ओरहान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें शेयर की, जिसमें फैंस न्यसा को देख हैरान हैं। एक तस्वीर में ओरहान और गुरु रंधावा हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में न्यासा, वेदांत,कनिका के साथ पोज दे रहे हैं। जैसे ही उन्होंने तस्वीरें पोस्ट की, उनके दोस्तों और फैंस ने कमेंट्स करना शुरू कर दिया। जह्नावी कपूर ने भी न्यसा की तस्वीरों पर कमेंट किया। वहीं उनके फैंस न्यसा के फैशन सेंस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
आपको बता दें कि 19 साल की न्यसा इन दिनों लंदन में अपनी पढ़ाई कर रही हैं। वहीं सिंगर कनिका कपूर की रिसेप्शन पार्टी भी थी, जहां वो अपने डीवा लुक में पहुंची थीं। उनकी खूबसूरती और ड्रेसिंग स्टाइल को देख हर कोई उनपर फिदा हो रहा है। न्यसा का लुक काफी सिंपल मगर बोल्ड और ग्लैमरस था।
रेड ड्रेस में दोस्तों संग यूं पार्टी करती नजर आईं अजय देवगन की बेटी न्यासा, देखें Photos

गौरतलब है कि बेबी डॉल सिंगर कनिका कपूर 20 मई को लंदन में बिजनेसमैन गौतम हाथीरमणि के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। कनिका की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। शादी के बाद उन्होंने अपने दोस्तों को पार्टी दी, जिसमें वो रेड-शिमरी ड्रेस में दोस्तों के साथ मस्ती करती नजर आईं।
आपको बता दें कि ये कनिका की दूसरी शादी है। कनिका ने 18 साल की उम्र में बिजनेसमैन राज चंडोक से शादी की थी, लेकिन कुछ ही साल बाद उनका तलाक हो गया। उनके तीन बच्चें हैं, जिन्हें सिंगल मदर कनिका ने खुद अपने दम पर पाला है। अब एक बार फिर कनिका ने अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की है।