एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय एक बार मनीषा कोइराला पर बुरी तरह से भड़क गई थीं। तब ऐश्वर्य़ा ने मनीषा को सुनाते हुए कह डाला था कि ‘हर महीने बॉयफ्रेंड बदलती हैं।’ उस वक्त ऐश्वर्या राय ने इंडस्ट्री में कदम नहीं रखा था। लेकिन मॉडलिंग की दुनिया में ऐश्वर्या खूब नाम कमा रही थीं। ऐश्वर्या की खूबसूरती के चर्चे तो थे ही। वहीं ये भी चर्चा रहती थी कि ऐश्वर्या किसको डेट कर रही हैं और उनका रिलेशनशिप स्टेटस क्या है।

इस बीच ऐश्वर्या मिस वर्ल्ड बन गईं, तो वह और पॉपुलर हो गईं।वहीं, राजीव मूलचंदानी नाम के एक मॉडल संग ऐश्वर्या का नाम जुड़ा। उस वक्त राजीव मूलचंदानी सुपर मॉडल बन कर उभर रहे थे। खबरें आने लगी थीं, ऐश्वर्या और राजीव एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। तभी बीच में ये खबर आई कि अब राजीव एक्ट्रेस मनीषा कोइराला को भी डेट कर रहे हैं। मनीषा कोइराला का नेचर ऐसा रहा है कि वह हमेशा अपने रिलेशनशिप्स पर ओपन रही हैं।

तभी इस दौरान मनीषा कोइराला का एक इंटरव्यू सामने आया जिसमें उन्होंने एक बात कह डाली जो कि ऐश्वर्या को काफी बुरी लगी थी। एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में मनीषा ने ऐश्वर्या को लेकर कहा था-राजीव ने मेरे लिए ऐश्वर्या राय को डंप कर दिया। इधर, ऐश्वर्या अब बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही थीं। ‘फिर मैंने उसे छोड़ दिया और चली गई..’ सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने 20 साल बाद बयां किया अपना दर्द!

ऐश्वर्या का नाम मनीषा ने लिया था ऐसे में खबर आग की तरह फैली। यही बात जब ऐश्वर्या ने सुनी तो वह बहुत नाराज हुईं। लेकिन तब उन्होंने इस मामले में कुछ नहीं कहा। फिर साल 1999 में जब ऐश्वर्या ने इंडस्ट्री में नाम कमाना शुरू किया तब एक इंटरव्यू के दौरान सवाल पूछे जाने पर ऐश्वर्या ने इस मामले में चुप्पी तोड़ी। सलमान खान की बड़ी फैन रह चुकी हैं ऐश्वर्या राय की ननद, श्वेता नंदा ने सुपरस्टार की चाह में किए इस तरह के काम

भड़ास निकालते हुए ऐश्वर्या ने तब कहा था- ‘एक इंटरव्यू में मनीषा कोइराला ने मेरे लिए कहा था कि राजीव मूलचंदानी ने मनीषा के लिए मुझे छोड़ दिया। इसके बाद मैंने राजीव को कॉल किया और पूछा कि ये सब क्या चल रहा है। मैंने उसे काफी फटकारा भी।’ इस इंटरव्यू में ऐश ने ये भी साफ किया कि राजीव और उनके बीच कोई रिश्ता नहीं था। ‘ये रूप लेकर क्यों जा रही हो..’ हाथ और आंखों में चोट के निशान लेकर अवॉर्ड लेने पहुंची थीं ऐश्वर्या, सलमान ने किया था ये हाल!

वहीं उन्होंने ये भी कहा कि- ‘मुझे कुछ वक्त बाद पता चला कि मनीषा और राजीव अगल हो गए हैं, मनीषा तो हर दूसरे महीने नए लड़के के साथ होती हैं। मनीषा ने तो रेखा जी और श्रीदेवी के बारे में भी बुराई की। तो ऐश्वर्या क्या चीज है। इन सबसे उनकी असली पर्सनालिटी छलकती है।’ जब राज बब्बर से टूटा रेखा का रिश्ता! नंगे पांव मुंबई की सड़कों पर दौड़ गई थीं एक्ट्रेस, पढ़ें पूरा किस्सा