बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर ने देश में योजनाओं, सड़कों और अन्य जगहों के नाम गांधी परिवार पर रखे जाने के मुद्दे पर गांधी परिवार को आड़े हाथों लिया था। इसके बाद कांग्रेस ने कपूर के बयान का खासा विरोध किया था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 18 मई को कपूर के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया। इसको देखते हुए कपूर के बंगले की सुरक्षा में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। कपूर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि राष्ट्रीय संपत्तियों का नाम रखने में गांधी परिवार के सदस्यों के नामों का ही इस्तेमाल क्यों किया जाता है।
Read Also: ऋषि कपूर के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, आलोचकों ने पोस्ट की-राजकपूर और नेहरू की फोटो
बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऋषि कपूर के पाली हिल्स स्थित बंगले के बाहर प्रदर्शन करते हुए 24 घंटे में माफी की मांग की थी। गुरुवार सुबह भी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
कपूर ने मंगलवार शाम को ट्वीट करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था, ‘गांधी परिवार के नाम वाली संपत्तियों के नाम बदले जाएं। बांद्रा-वर्ली सी लिंक का नाम लता मंगेश्कर या जेआरडी टाटा लिंक कर देना चाहिए। बाप का माल समझ रखा है?’ कपूर के बयान के बाद कांग्रेस ने इन पर निशाना साधते हुए कहा था कि ये भाजपा की नजर में अच्छा बनने के लिए ऐसा बयान दे रहे हैं। वहीं कुछ फिल्मकार कपूर के बयान से सहमति जताते हुए इनके समर्थन में आ गए थे।
Read Also: अकबर रोड का नाम बदलने के पक्ष में बीजेपी नेता शाइना एनसी की दलील-इजराइल में हिटलर रोड होता क्या