प्रियंका चोपड़ा के बॉलीवुड को लेकर किए गए खुलासे के बाद अब शेखर सुमन भी आगे आए है। उन्होंने इंडस्ट्री के बारे में अपने अनुभव को शेयर करते हुए बताया कि उनके बेटे अध्ययन सुमन के खिलाफ गैंग अप करके उनसे कई प्रोजेक्ट्स छीन लिए गए।
शेखर सुमन ने ट्विटर पर लिखा,”मैं इंडस्ट्री के ऐसे कम से कम चार लोगों को जानता हूं जिन्होंने मुझे और अध्ययन को प्रोजेक्ट्स में से हटाने के लिए गैंग अप किया। मैं पक्के से जानता हूं। इन ‘गैंगस्टरों’ का बहुत दबदबा है और ये रैटल स्नेक से भी ज्यादा खतरनाक हैं। लेकिन सच तो यह है कि ये रुकावट पैदा कर सकते हैं लेकिन हमें रोक नहीं सकते।”
शेखर ने इससे पहले भी ट्वीट किए थे। एक में उन्होंने लिखा था,”यह औरों के साथ भी होगा। इंडस्ट्री में इसी तरह कुकी क्रंबल्स हैं। लो या छोड़ दो। प्रियंका ने इसे छोड़ना सही समझा और शुक्र है कि उन्होंने ऐसा किया…”
सुशांत सिंह राजपूत का किया जिक्र
अन्य ट्वीट में सुमन ने लिखा,”प्रियंका चोपड़ा के इस सनसनीखेज खुलासे से कोई झटका नहीं लगा है। फिल्म इंडस्ट्री के अंदर जिस तरह से गुटबाजी चल रही है, यह जगजाहिर है। जब तक आप समाप्त नहीं हो जाते, यह आपको प्रताड़ित, दमन और प्रताड़ित किया जाएगा। यही SSR के साथ हुआ।”
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में बॉलीवुड को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया था। जिसके बाद कंगना रनौत भी उनके सपोर्ट में उतरी थीं। प्रियंका चोपड़ा ने कहा था कि बॉलीवुड में लोगों ने उन्हें कॉर्नर कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने इस इंडस्ट्री को छोड़ना सही समझा। एक इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा कि उन्हें बॉलीवुड में कॉर्नर महसूस करने लगी थीं, लोग उनका विरोध कर रहे थे, उन्हें फिल्में मिलना बंद हो गया था। उनसे ये राजनीति सहन नहीं हुई और उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया।
कंगना रनौत ने प्रियंका के इस बयान पर करण जौहर पर खुला हमला किया था। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा था कि प्रियंका ने करण जौहर के कारण भारत छोड़ा था।