पंजाब की कटरीना कैफ कही जाने वाली एक्ट्रेस शहनाज गिल अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वो जहां भी जाती हैं, जो भी करती हैं, लोगों की नजरें सिर्फ उन पर टिक जाती हैं। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो और फोटो वायरल होते रहते हैं। उनसे बॉलीवुड डेब्यू का भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अभिनेत्री अपनी मेहनत से हर दिन सफलता की ओर एक कदम बढ़ा रही हैं। अब शहनाज ने हाल ही में एक फैशन शो रैंप वॉक किया है। जिसमें सभी की निगाहें उन पर थमी की थमी रह गईं। एक्ट्रेस का रैंप वॉक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट फैशन शो का एक वीडियो शेयर किया है। माथे पर ब‍बिंदी, मांग टीका, झुमका, नथ, बालों में गजरा और लाल लहंगे में दुल्हन की तरह सजीं शहनाज ग‍िल ने अपने डेब्यू रैंप वॉक के लिए ब्राइडल लुक अपनाया था। उन्होंने रैंप पर दुल्हन की तरह अदाएं भी दिखाईं।

वॉक खत्म होने के बाद उन्होंने अपने फैशन डिजाइनर सामंत चौहान के साथ सिद्धू मूसेवाला के गाने पर डांस भी करती दिखीं।इसी के साथ वीडियो शेयर करते हुए शहनाज कैप्शन में लिखती हैं, ”डेब्यू वॉक बहुत शानदार हुआ। सुपर टैलेंटिड डिजाइनर समंत चौहान के लिए वॉक किया। अहमदाबाद के लोगों इसे एक्स्ट्रा स्पेशल बनाने के लिए धन्यवाद।”

शाहनाज गिल का यह वीडियो उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। एक्ट्रेस के वीडियो को लगभग 2 लाख लाईक मिल चुके है। रवि नाम के यूजर शहनाज के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखते हैं, ‘सिद्धार्थ शुक्ला आज बहुत खुश होंगे और वह ऊपर से ही अपनी सना के लिए चीयर अप कर रहे होंगे।’सोनिया नाम की यूजर लिखती हैं, लाल लहंगा में बहुत सुंदर लग रही हो। एक यूजर लिखते हैं, सिद्धू का गाना और आपकी वॉक दोनों ही शानदार हैं। एक यूजर ने लिखा, पंजाबी दुल्हन। रिया नाम की यूजर ने लिखा, गॉर्जियस ब्राइड। एक यूजर लिखते हैं, सिद्धू मूसेवाला तुम पर गर्व करते होंगे।

शहनाज के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। वो सलमान खान की फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। इस फिल्म के सेट से शहनाज की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। फिल्म में शहनाज के साथ आयुष शर्मा नजर आएंगे, इसके अलावा फिल्म में पूजा हेगड़े भी मेन लीड में हैं