बॉलीवुड एक्ट्रेस और देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की बहन परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) पिछले कुछ दिनों से अपनी शादी और रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। खबरों में चर्चा है कि वो आप नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) को डेट कर रही हैं। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट भी किया जाता रहा है। अब इनकी शादी की चर्चा भी जोरों पर है। ऐसे में आप नेता राघव ने पहली बार परिणीति संग अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है साथ ही वेडिंग को लेकर भी हिंट दिया है। अब फैंस दोनों को परिणय सूत्र में बंधते देखने के लिए काफी बेताब हैं। इसी बीच राघव का रिएक्शन इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, आप नेता राघव चड्ढा ने इंडिया टुडे के साथ लाइव बातचीत की। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेशनल पार्टी होने के ऐलान के बारे में बात की साथ ही इस बीच उनसे उनके और परिणीति के रिश्ते को लेकर भी सवाल किया गया। हालांकि, इस बीच वो काफी बार ना-नुकुर करते रहे। मगर फिर भी अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर हिंट जरूर दिया है। उन्होंने सेलिब्रेशन की तरफ हिंट दिया है। इसके बाद उनके फैंस एक्साइटेड हो गए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सभी राज खुल जाएंगे और सभी को जश्न मनाने का मौका मिलेगा।

सगाई की भी रही थी चर्चा

राघव और परिणीति की सगाई को लेकर भी मीडिया में काफी चर्चा रही है। दरअसल, पिछले दिनों प्रियंका चोपड़ा इंडिया आई थीं। उस समय परिणीति और राघव की सगाई की चर्चा जोरों पर होने लगी थी। लोगों ने कयास लगाए थे कि वो पहन की सगाई की वजह से देश लौटी हैं। खबरें थीं कि दोनों अप्रैल के पहले हफ्ते में सगाई करने वाले थे। हालांकि, अभी तक ऐसा कुछ नहीं हुआ है। प्रियंका विदेश भी लौट चुकी हैं। वहीं, परिणीति विदेश जाकर वहां से लौट भी आई हैं, जिसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें परिणीति को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। एक्ट्रेस के इन दिनों दिल्ली के चक्कर काफी लग रहे हैं।