Happy Birthday Aamrapali Dubey: भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) 11 जनवरी को 36 साल की हो गई हैं। सोशल मीडिया पर अपनी फेवरेट एक्ट्रेस को तमाम फैंस बधाई दे रहे हैं। उनके को-स्टार्स भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav) ने आम्रपाली को खास तरीके से बर्थडे विश किया है। दरअसल निरहुआ ने एक्ट्रेस को अपने सपनों की रानी बताया है।
इंस्टाग्राम पर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने आम्रपाली के साथ कई तस्वीरों का एक वीडियो बनाकर पोस्ट किया है। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा,”हेप्पी बर्थडे सपना के रानी। भगवान तुम्हें खुश रखे।” इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने भी बदले में निरहुआ को सपनों का राजा बताया है। इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए आम्रपाली ने लिखा,”बहुत-बहुत धन्यवाद सपना के राजा।” इसी के साथ इस पोस्ट में सैकड़ों फैंस ने भी एक्ट्रेस को बर्थडे विश किया।
आम्रपाली के बर्थडे पर साथ नजर आए निरहुआ
बता दें कि आम्रपाली ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बर्थडे का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह गोल्डन रंग के सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस वीडियो में उनके आसपास कई सारे लोग हैं और साथ में निरहुआ खड़े हैं। इस वीडियो पर लोग अलग-अलग कमेंट्स कर रहे हैं।
बता दें कि निरहुआ और आम्रपाली का नाम लंबे समय से एक दूसरे के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि दोनों ही एक्टर्स ने इसे लेकर चुप्पी नहीं तोड़ी है। निरहुआ और आम्रपाली अकसर मौकों पर साथ नजर आते हैं। आजमगढ़ चुनाव के प्रचार से लेकर जीत तक, आम्रपाली पल-पल निरहुआ के साथ रहीं। दोनों ज्यादातर फिल्में भी एक दूसरे के साथ ही करते हैं। इन दोनों ने साथ में 33 फिल्में की हैं।
निरहुआ संग फिल्में करने को लेकर आम्रपाली से सवाल किया गया था। जिसके जवाब में उन्होंने बताया था कि वह क्यों निरहुआ के साथ फिल्में करना पसंद करती हैं। एक्ट्रेस ने कहा था,”मेरा मानना है कि दिनेश लाल यादव भोजपुरी के सबसे अच्छे एक्टर हैं। वो जमीन से जुड़े हैं। उनके साथ काम करना मुझे अच्छा लगता है। हम दोनों के बीच काफी अच्छी अंडरस्टेंडिंग है। हम दोनों को स्क्रीप्ट पढ़ने के बाद पता होता है कि वो कैसे और क्या बोलने वाले हैं। इसलिए, हम दोनों के बीच कंफर्ट जोन ज्यादा है।”