Aadar Jain Alekha Advani Wedding First Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर की बुआ रीमा जैन के बेटे आदर जैन अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी संग शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने आज 21 फरवरी को मुंबई में ग्रैंड वेडिंग की, जिसमें कपूर खानदान के कई सदस्य शामिल हुए। अब न्यूली वेड कपल के शादी की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है। साथ ही सोशल मीडिया पर उनकी वेडिंग के कई वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहे हैं।

लाल लहंगे में खूबसूरत लगीं अलेखा

अपनी शादी के खास दिन पर अलेखा आडवाणी ने लाल रंग का लहंगा पहना, जिस पर गोल्डन वर्क हो रखा था। इस लहंगे के साथ उन्होंने हैवी अमरेल्ड जूलरी, चूड़ा पहन, ग्लॉसी मेकअप किया और अपना लुक कम्प्लीट किया। वहीं, आदर जैन गोल्डन ऑफ व्हाइट शेरवानी में हैंडसम लग रहे थे। शादी होने के बाद दोनों ने बाहर आकर पैप्स के सामने पोज भी दिए।

आदर जैन ने माना तारा सुतारिया संग किया था टाइमपास? अलेखा से शादी करने जा रहे एक्टर ने कहा- ये एक सीक्रेट है, मैंने हमेशा…

पिछले कुछ दिनों से कपल की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन चल रहे थे। मेहंदी सेरेमनी समेत कई फंक्शन की फोटोज और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर देखने को मिली।

शादी में शामिल हुआ कपूर परिवार

आदर जैन और अलेखा आडवाणी की शादी में करीना कपूर, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर से लेकर रिद्धिमा कपूर समेत कपूर परिवार के कई सदस्य शामिल हुए। एक तरफ करीना ने जहां लाल साड़ी पहन लाइमलाइट लूटी, तो वहीं आलिया ने पिंक साड़ी में कहर ढहाया। इस खबर को यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें

गोवा में की थी वाइट वेडिंग

इंडियन वेडिंग करने से पहले इस कपल ने लगभग एक महीने पहले वाइट वेडिंग की थी, जिसकी कई फोटोज उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर की, लेकिन उस वेडिंग में कपूर परिवार के कई लोग शामिल नहीं हो पाए थे।

लंबे समय तक किया एक-दूसरे को डेट

बता दें कि आदर जैन पहले एक्ट्रेस तारा सुतारिया संग रिलेशनशिप में थे। दोनों ने लगभग 4 साल तक एक-दूसरे को डेट किया और अलेखा दोनों की कॉमन फ्रेंड थीं। उन्हें कई बार आदर और तारा के साथ देखा जाता था। फिर जब 2023 में तारा सुतारिया और आदर का ब्रेकअप हुआ, उसके कुछ समय बाद ही आदर ने अलेखा के साथ अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था।