Upcoming 10 Controversial Bollywood Movies: ‘द करेल स्टोरी’ (The Kerala Story) और ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) के बाद सच्ची घटना पर आधारित फिल्म ’72 हूरें’ आ रही है। इसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है और फिल्म लगातार विवादों में बनी हुईं। वहीं, इसके बाद नई फिल्म ‘बस्तर’ (Bastar) का भी ऐलान किया गया है, जो कि छत्तीसगढ़ की सच्ची घटना पर आधारित है। ऐसे में इन फिल्मों को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है। लोग लगातार इन फिल्मों पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन, सिर्फ यही नहीं बल्कि ऐसी ही कई फिल्में आने वाली हैं। चलिए बताते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं?

’72 हूरें’

डायरेक्टर संजय पूरण सिंह चौहान की फिल्म ’72 हूरें’ का टीजर वीडियो हाल ही में रिलीज किया गया था। इस टीजर में ओसामा बिन लादेन, अजमल कसाब, मसूद अजहर, हाफिज सईद और याकूब मेमन जैसे कई आतंकियों की झलक देखने के लिए मिली थी। इसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा था। कई लोगों ने आरोप लगाया था कि ये एक प्रोपेगंडा फिल्म है। इसे लेकर कहा गया कि ये सांप्रदायिक टेंशन को बढ़ा सकती है। इसे 7 जुलाई को 10 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

‘इमरजेंसी’

कंगना रनौत स्टारर फिल्म ‘इमरजेंसी’ (Emergency) को 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसमें एक्ट्रेस इंदिरा गांधी का रोल प्ले कर रही हैं। साथ ही वो इस डायरेक्ट भी कर रही हैं। हाल ही में इसका टीजर वीडियो जारी किया गया है, जिसमें एक सवाल है पीएम या तानाशाह? पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन पर बन रही फिल्म ‘इमरजेंसी’ कई सवाल खड़े करती है। देश के इतिहास का आपातकाल एक ऐसा पन्ना रहा है, जो हमेशा से ही विवादों में रहा है।

‘बस्तर’

‘द केरल स्टोरी’ के मेकर्स ने 26 जून को फिल्म ‘बस्तर’ का ऐलान किया था। इसका एक पोस्टर भी जारी किया गया था, जिसमें लाल सलाम वाले झंडे को देखा गया था। इसमें छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के दंतेवाड़ा की कहानी को दिखाया गया जाएगा, जिसमें चिन्तलनेर गांव में आतंकियों के सबसे खूनी हमले में 76 सीआरपीएफ जवान और 8 निरीह गांववालों की मौत हो गई थी।

‘OMG 2’

अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओह माय गॉड-2’ (OMG 2) रिलीज होने वाली है। इसे 11 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। लेकिन रिलीज से पहले ही इस पर लोगों ने आरोप लगाया है कि अक्षय का भगवान शिव बनना उनकी धार्मिक भवनाओं को ताहत करने वाला है। इसके पहले सीक्वल को लेकर भी बवाल मच चुका है।

‘टीपू’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक बनाने वाले प्रोड्यूसर संदीप शर्मा नई फिल्म ‘टीपू’ को लेकर चर्चा में हैं। इसका फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी किया गया है। इसकी कहानी मैसूर के शासक रहे टीपू सुल्तान पर आधारित बताई जा रही है। अब इस फिल्म के पोस्टर को लेकर ही विवाद शुरू हो गया था। लोगों ने आरोप लगाया था कि इस मूवी में केवल एक विशेष समुदाय को ही टारगेट किया गया है। इसे डायरेक्टर पवन शर्मा द्वारा निर्देशित किया जा रहा है।

‘गोधरा’

गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘गोधरा’ का टीजर मई में रिलीज किया गया था। इसमें साल 2002 में गोधरा रेलवे स्टेशन पर साबरमती एक्सप्रेस के S6 कोच में आग लगाने की घटना और इसके बाद हुए दंगे को दिखाया गया है। इसमें एक सवाल किया गया है कि ‘दुर्घटना या षडयंत्र?’ ऐसे में ये भी एक विवादित मुद्दा रहा है और इसकी टैग लाइन ढेरों सवाल कर रही है। हालांकि, अभी इसकी रिलीज डेट के बारे में ऐलान नहीं किया गया है।

‘द वैक्सीन वॉर’

‘द कश्मीर फाइल्स’ के मेकर्स की अगली फिल्म कोरोना वैक्सीन पर आधारित फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ है। इसमें कोरोना वैक्सीन को खोजने की रेस को दिखाया जाएगा। इसमें कोविड 19 की वैक्सीन खोजे जाने को हाईलाइट किया जाएगा। ऐसे में इस पर भी तगड़ी पॉलिटिक्स शुरू हो गई है। ऐसेमें इसमें विपक्ष पर निशाना ना साधा गया है ऐसा नहीं हो सकता है। जबकि इस फिल्म को विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। वो अपने बयानों की वजह से हमेशा से चर्चा में रहे हैं।

‘स्वतंत्र वीर सावरकर’

रणदीप हुड्डा फिल्म ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ लेकर आ रहे हैं। वो इसमें एक्टिंग करने के साथ-साथ इसका निर्देशन भी कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि ‘द इंडिया हाउस’ में सावरकर का नाम से इस पर विवाद हो सकता है। इसका टीजर वीडियो बीते दिन ही रिलीज किया गया था। इसे लोगों ने काफी पसंद किया था। लेकिन, इसकी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परिवार ने आलोचना भी की थी। क्योंकि टीजर वीडियो में दिखाया गया था कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस सावरकर से प्रेरित थे।

‘द इंडिया हाउस’

साउथ एक्टर निखिल सिद्धार्थ स्टारर फिल्म ‘द इंडिया हाउस’ को 12 अगस्त, 2023 को रिलीज किया जाएगा। इसमें सावरकर के उस तेवर को दिखाया गया है, जिसमें लंदन में रहते हुए उन्होंने इंडिया हाउस में एक नया तेवर दिया था। उन्होंने इस इंडिया हाउस में क्रांतिकारियों को बम बनाने की तकनीकें सिखानी शुरू की थी। फिल्म की कहानी उसी दौर पर आधारित है। फिल्म के साथ सावरकर का नाम जुड़ते ही विवाद का आना तो तय है।

‘गदर 2’

सनी देओल (Sunny deol) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) को 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसे सनी के लिए करियर बदल देने वाली फिल्म माना जा रहा है। फिल्म की शूटिंग के साथ ही इस पर विवाद शुरू हो गया था। एक विवाद गुरुद्वारा में रोमांटिक सीन शूट करने की वजह से हुआ था। साथ ही दूसरा विवाद ये है कि इसमें पाकिस्तान की कहानी को दिखाया गया है। इसे लेकर लोग अंदेशा लगा रहे हैं कि इसके जरिए किसी धर्म विशेष को लेकर टारगेट किया जा रहा है।