देशभर में आज मदर्स डे 2025 सेलिब्रेट किया जा रहा है। हर किसी की जिंदगी में मां का होना बहुत ही मायने रखता है। उनके बिना के तो मानो जिंदगी में कुछ नहीं होता। मां की कमी को कभी कोई पूरा नही कर पाता है। कहते हैं ना कि अगर पिता ना हो तो मां अकेले पिता का भी प्यार दे सकती है लेकिन, अगर मां ना हो तो उनकी कमी कभी कोई पूरी नहीं कर पाता है। ऐसे में आज इस खास मौके पर आपको बॉलीवुड की उन सुपरकूल मॉम्स के बारे में बात रहे हैं, जो सौतेली हैं मगर पति के बच्चों को सगी मां से भी ज्यादा लाड करती हैं। चलिए बताते हैं उनके बारे में…
करीना कपूर
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर, सैफ अली खान की दूसरी पत्नी हैं। उनसे पहले एक्टर ने अमृता सिंह से शादी की थी, जिनसे उनके दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं। वहीं, करीना को सैफ से दो बच्चे जेह और तैमूर हैं। बॉलीवुड की बेबो अपने बच्चों पर जिस तरह से प्यार लुटाती हैं, उससे कम प्यार वो इब्राहिम और सारा को नहीं करती हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर उनके साथ करीना की फोटोज और वीडियोज सामने आते रहते हैं, जिसमें उनके शानदार बॉन्ड को देखा जा सकता है। सारा के साथ उनके रिश्ते काफी क्लोज हैं।
दीया मिर्जा
दीया मिर्जा ने वैभव रेखी के साथ दूसरी शादी की है, जो कि पहले से ही शादीशुदा और एक बेटी के पिता हैं। उनकी बेटी समायरा हैं। उनके साथ दीया मिर्जा एक बेहतरीन रिश्ता शेयर करती हैं। 16 साल की समायरा पर एक्ट्रेस प्यार लुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। उनके 16वें जन्मदिन पर दीया ने सोशल मीडिया पर प्यारा सा स्पेशल नोट शेयर किया था। अभिनेत्री ने बताया था कि समायरा उनको मां या मम्मी नहीं बल्कि उनके नाम से बुलाती हैं। वहीं, दीया उन्हें प्यारी बेटी कहकर बुलाती हैं।
शबाना आजमी
राइटर जावेद अख्तर ने पहली शादी हनी ईरानी से की थी। इस शादी से उनके दो बच्चे फरहान अख्तर और जोया अख्तर हुए। लेकिन, बाद में जावेद को शबाना आजमी से प्यार हो गया था और उन्होंने उनसे दूसरी शादी कर ली थी। फरहान इस पर पिता से कुछ समय तक काफी नाराज थे। लेकिन, बाद में सब ठीक हो गया। शबाना ने फरहान के साथ रिश्ते के बारे में एक बार बात करते हुए खुद बताया था कि हनी ईरानी ने अपने बच्चों को कभी भी उन्हें सौतेली मां के रूप में नहीं देखने दिया। उदारता की वजह से फरहान और जोया का शबाना के साथ कमाल का रिश्ता रहा है।
सुप्रिया पाठक
बॉलीवुड एक्टर पंकज कपूर ने भी दो शादियां की है। उन्होंने पहली शादी नीलिमा अजीम से 1979 में की थी। इस रिश्ते में शाहिद कपूर का जन्म हुआ था। 1984 में रिश्ता टूटने के बाद 1988 में पंकज कपूर ने सुप्रिया पाठक से दूसरी शादी कर ली थी। ऐसे में शाहिद के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुप्रिया ने हाल ही में फिल्मफेयर से बात की और बताया कि जब वो शाहिद से मिली थीं तो वो 6 साल के थे। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने उनके साथ बॉन्ड छोटी उम्र में ही बना लिया था। बाद में उनका रिश्ता मजबूत होता चला गया था।
हेमा मालिनी
धर्मेंद्र ने पहली शादी साल 1954 प्रकाश कौर से हुई थी। इस शादी से उनके चार बच्चे सनी देओल, बॉबी देओल, अजेता और विजेता हैं। साल 1980 में एक्टर ने हेमा मालिनी (Hema Malini) से दूसरी शादी रचा ली। इस शादी से उनकी दो बेटी ईशा और अहाना हैं। शुरुआती दिनों में हेमा मालिनी और देओल परिवार में रिश्ते कुछ ठीक नहीं थे। 15 मिनट की दूरी को तय करने में करीब 35 साल का वक्त लग गया था। आज हेमा और देओल परिवार में अच्छे रिश्ते हैं। ‘ड्रीम गर्ल’ भी धर्मेंद्र की पहली वाइफ के बच्चों पर प्यार लुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं।
काम्या पंजाबी
टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने भी दो शादी की है। पहली शादी बिजनेसमैन बंटी नेगी से की थी। इससे उनकी एक बेटी आरा है। वहीं, दूसरी शादी शलभ दांग से की थी। शलभ भी तलाकशुदा हैं और उनका एक बेटा ईशान है। ऐसे में दोनों बच्चे काम्या के साथ ही रहते हैं और वो बेटी के जैसे ही पति के बेटे पर भी प्यार लुटाती हैं। वो उनके साथ शानदार बॉन्ड शेयर करती हैं।
हेलन
सलमान खान के पिता सलीम खान ने भी दो शादियां की थी। पहली शादी सलमा से और दूसरी हेलन से। सलमा के बेटे सलमान खान, अरबाज खान और सोहेल खान हैं। सलीम की हेलन से कोई संतान नहीं है। हेलन संग सलमा के रिश्ते काफी अच्छे हैं। हालांकि, शुरुआती दिनों में मुश्किल था लेकिन, बाद में सब ठी हो गया। आज सलमान खान और हेलन भी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।
