Lok Sabha Elections Result 2019 Delhi: लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों ने प्रत्याशियों का ऐलान करना शुरू कर दिया है। देश की राजधानी नई दिल्ली में लोकसभा की 7 सीटें हैं। इन सात सीटों पर पिछले दो लोकसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशियों को जीत हासिल हुई है। इस बार दिल्ली में बीजेपी को रोकने के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने गठबंधन किया है।
इस गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में चार सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है जबकि कांग्रेस पार्टी आने वाले दिनों में तीन सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। बात अगर बीजेपी की करें तो बीजेपी ने दिल्ली की पांच लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। विपक्षी की तैयारियों को देखते हुए लगता है कि दिल्ली में बीजेपी और इंडिया गठबंधन के बीच इस बार ‘घमासान’ होने के आसार हैं लेकिन फिर भी सियासी जानकारों का कहना है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के लिए सिर्फ गठबंधन कर लेने से राह आसान नहीं होने वाली है।
दरअसल लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी ने दिल्ली की सभी लोकसभा सीटों पर पचास फीसदी से ज्यादा वोट शेयर हासिल किया था। इंडिया गठबंधन को अगर दिल्ली में बीजेपी को हैट्रिक जमाने से रोकना है तो यह बहुत जरूरी है कि बीजेपी का वोट शेयर कम हो। आइए आपको बताते हैं दिल्ली में पिछले दो चुनाव में क्या थे सात सीटों पर लोकसभा चुनाव के परिणाम।

चांदनी चौक लोकसभा सीट
दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा सीट पर बीजेपी के दिग्गज नेता डॉ. हर्षवर्धन ने पिछले दो चुनाव जीते हैं। साल 2019 में उन्हें 5,19,055 वोट मिले थे जबकि उनके सामने चुनाव लड़े कांग्रेस पार्टी के जय प्रकाश अग्रवाल को 2,90,910 और आम आदमी पार्टी के पंकज गुप्ता को 1,44,551 वोट मिले थे। साल 2014 में हर्षवर्धन को 4,37,938 वोट मिले थे जबकि कांग्रेस के कपिल सिब्बल को 1,76,206 वोट मिले थे और आम आदमी पार्टी के आशुतोष को 3,01,618 वोट हासिल हुए। इस सीट पर बीजेपी ने इस बार अपना प्रत्याशी बदला है। बीजेपी ने व्यापारियों के नेता प्रवीण खंडेलवाल को टिकट दिया है जबकि कांग्रेस ने अभी तक टिकट का ऐलान नहीं किया है।
Lok Sabha Elections 2024 Candidates | |||
Seats | BJP | Congress – AAP | |
1 | Chandani Chowk | प्रवीण खंडेलवाल | |
2 | North East Delhi | मनोज तिवारी | |
3 | East Delhi | कुलदीप कुमार (AAP) | |
4 | New Delhi | बांसुरी स्वराज | सोमनाथ भारती (AAP) |
5 | North West Delhi | ||
6 | West Delhi | कमलजीत सहरावत | महाबल मिश्रा (AAP) |
7 | South Delhi | रमेश सिंह बिधुड़ी | सहीराम पहलवान (AAP) |
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली लोकसभा सीट
बीजेपी नेता मनोज तिवारी पिछली दो बार से उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद हैं। मनोज तिवारी ने साल 2014 में इस सीट पर शीला दीक्षित को हराया था। मनोज तिवारी को चुनाव में 7,87,799 वोट मिले थे जबकि दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित को 4,21,697 वोट मिले। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दिलीप पांड को इस चुनाव में 1,90,856 वोट मिले थे। साल 2014 में मनोज तिवारी को 5,96,125 वोट मिले थे, कांग्रेस पार्टी के जय प्रकाश को 214792 और आम आदमी पार्टी के आनंद कुमार को 452041 वोट हासिल हुए थे। बीजेपी ने इस सीट पर फिर से मनोज तिवारी को उतारा है जबकि कांग्रेस ने अब तक अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है।
Lok Sabha Elections 2019 Results | ||||
Seats | BJP | Congress | AAP | |
1 | Chandani Chowk | Harshvardhan – 519055 | Jai Prakash -290910 | Pankaj Gupta – 144551 |
2 | North East Delhi | Manoj Tiwari 787799 | Sheila Dixit- 421697 | Dilip Pandey – 190856 |
3 | East Delhi | Gautam Gambhir – 696156 | Arvinder Lovely – 304934 | Atishi – 219328 |
4 | New Delhi | Meenakshi Lekhi – 504206 | Ajay Maken – 247702 | Brajesh Goyal – 150342 |
5 | North West Delhi | Hansraj Hans – 848663 | Rajesh Lalhotia – 236882 | Gagan Singh – 294766 |
6 | West Delhi | Parvesh Verma – 865648 | Mahabal Mishra – 287162 | Balbir Jakhbar – 251873 |
7 | South Delhi | Ramesh Bidhuri – 687014 | Raghav Chaddha- 319971 | Vijender Singh – 164613 |
पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट
पिछले दो चुनाव में यहां बीजेपी का कमल खिला है। साल 2019 में यहां गौतम गंभीर जीतकर आए थे। गौतम गंभीर को 6,96,156 वोट मिले थे जबकि कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली को 3,04,934 वोट हासिल हुए थे। आम आदमी पार्टी की आतिशी को 2,19,328 वोट हासिल हुए थे। इससे पहले साल 2014 में हुए चुनाव में यहां बीजेपी के महेश गिरी को जीत हासिल हुई थी। महेश गिरी को चुनाव में 5,72,202 वोट मिले थे जबकि कांग्रेस के संदीप दीक्षित को 2,03,240 वोट हासिल हुए थे। आम आदमी पार्टी के राजमोहन गांधी को 3,81,739 वोटों से संतोष करना पड़ा था। पूर्वी दिल्ली से इस बार आम आदमी पार्टी ने अपने विधायक कुलदीप कुमार को टिकट दिया है, जबकि बीजेपी ने अभी तक पत्ते नहीं खोले हैं।
नई दिल्ली लोकसभा सीट
बीजेपी की मीनाक्षी लेखी इस सीट पर पिछले दो चुनाव जीती हैं। उन्हें साल साल 2019 में इस सीट पर 5,04,206 वोट मिले थे जबकि कांग्रेस के अजय माकन को 2,47,702 वोट हासिल हुए और आम आदमी पार्टी के ब्रजेश गोयल को 1,50,342 वोटों से संतोष करना पड़ा। साल 2014 में मिनाक्षी लेखी को 4,53,350 वोट मिले थे। आशीष खेतान को 2,90,642 वोट हासिल हुए थे। बीजेपी ने इस बार नई दिल्ली सीट से सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को टिकट दिया है। यहां उनका मुकाबला आम आदमी पार्टी के सोमनाथ भारती से है।
नॉर्थ वेस्ट दिल्ली लोकसभा सीट
इस सीट बीजेपी के हंसराज हंस मौजूदा सांसद हैं। उन्हें पिछले चुनाव में 8,48,663 वोट मिले थे। उनके खिलाफ चुनाव लड़े कांग्रेस पार्टी के राजेश लालहोटिया को 2,36,882 और आप के गगन सिंह को 2,94,766 वोट मिले थे। इससे पहले साल 2014 इस सीट पर बीजेपी ने उदितराज को प्रत्याशी बनाया था। उदितराज को 6,29,860 वोट मिले। उनके सामने कांग्रेस पार्टी की कृष्णा तीरथ को 1,57,468 वोट मिले थे जबकि आम आदमी पार्टी की राखी बिड़लान 5,23,058 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहीं। इस सीट पर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने अब तक प्रत्याशियों का ऐलान नहीं किया है।
Lok Sabha Elections 2014 Results | ||||
Seats | BJP | Congress | AAP | |
1 | Chandani Chowk | Harshvardhan – 437938 | Kapil Sibbal – 176206 | Ashutosh- 301618 |
2 | North East Delhi | Manoj Tiwari – 596125 | Jai Prakash – 214792 | Anand Kr – 452041 |
3 | East Delhi | Maheish Giri – 572202 | Sandeep Dixit – 203240 | Rajmohan Gandhi – 381739 |
4 | New Delhi | Meenakshi Lekhi – 453350 | Ajay Maken – 182893 | Ashish Khetan – 290642 |
5 | North West Delhi | Uditraj – 629860 | Krishna Teerath – 157468 | Rakhi Bidlan – 523058 |
6 | West Delhi | Parvesh Verma – 651395 | Mahabal Mishra – 193266 | Jarnail Singh – 382809 |
7 | South Delhi | Ramesh Bidhuri – 497980 | Ramesh Kr – 125213 | Col. Devendra Sherawat – 390980 |
साउथ दिल्ली लोकसभा सीट
दिल्ली की इस सीट पर मुकाबला आम आदमी पार्टी के सहीराम पहलवान और बीजेपी के रामवीर सिंह बिधुड़ी के बीच में है। पिछले दो चुनावों में इस सीट पर बीजेपी के रमेश बिधुड़ी ने जीत दर्ज की थी। रमेश बिधुड़ी को साल 2014 में 6,87,014 वोट मिले थे जबकि उनके सामने आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा को 3,19,971 वोट हासिल हुए व कांग्रेस के विजेंद्र सिंह को महज 1,64,613 वोटों से संतोष करना पड़ा। साल 2014 में इस सीट पर रमेश बिधुड़ी को 4,97,980 वोट हासिल हुए। उनके सामने आम आदमी पार्टी के कर्नल देवेंद्र सहरावत को 3,90,980 वोट मिले जबकि कांग्रेस के रमेश कुमार को 1,25,213 वोट मिले।
वेस्ट दिल्ली
पश्चिमी दिल्ली में इस बार मुकाबला आम आदमी पार्टी के महाबल मिश्रा और बीजेपी की कमलजीत सहरावत के बीच है। पिछले दो चुनाव में इस सीट पर बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने जीत हासिल की थी। प्रवेश वर्मा को साल 2019 में 8,65,648 वोट मिले थे। उनके सामने आम आदमी पार्टी के महाबल मिश्रा 2,87,162 वोट और कांग्रेस के बलबीर जाखड़ को 2,51,873 मत प्राप्त हुए। इससे पहले साल 2014 में प्रवेश वर्मा को 6,51,395 वोट मिले थे जबकि उनके सामने आप के जरनैल सिंह को 3,82,809 वोट और कांग्रेस के महाबल मिश्रा को 1,93,266 वोट हासिल हुए थे।