Who is Laxman Savadi: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में इस बार अथानी विधानसभा सीट काफी चर्चा में है। इस सीट से कांग्रेस ने लक्ष्मण सावदी (Laxman Savadi) को चुनाव मैदान में उतारा है। लक्ष्मण सावदी कर्नाटक के डिप्टी सीएम रहे हैं। बीजेपी ने इस बार चुनाव में कई नेताओं को टिकट काट दिया। इस लिस्ट में सावदी का भी नाम शामिल था। बीजेपी से टिकट न मिलने पर उन्होंने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। कांग्रेस ने उन्हें अशानी सीट से चुनाव मैदान में उतारा है।
कौन हैं लक्ष्मण सावदी?
लक्ष्मण सावदी कर्नाटक में बीजेपी से बड़े नेता रहे हैं। बीएस येदियुरप्पा (BS Yediyurappa) के मंत्रिमंडल में 2019 से 2021 तक राज्य के आठवें उपमुख्यमंत्री और कर्नाटक के परिवहन मंत्री के रूप में कार्य किया है। लक्ष्मण सावदी का 2012 में एक वीडियो सामने आया था। इसके बाद वह एख विवाद में फंस गए थे। इस वीडियो में उन्हें और उनके तत्कालीन सहयोगी सी सी पाटिल को कथित तौर पर कर्नाटक विधानसभा (Karnataka Legislative Assembly) में एक मोबाइल फोन पर अश्लील क्लिप देखते हुए दिखाया गया था। विवाद में फंसने के तुरंत बाद लक्ष्मण सावदी ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। लक्ष्मण सावदी अथानी से तीन बार के विधायक रह चुके हैं। लेकिन 2018 के चुनावों में कुमथल्ली (तब कांग्रेस में थे) से हार गए थे।
बीजेपी से होगा सीधा मुलाबला
बता दें कि इस सीट पर बीजेपी ने मौजूदा विधायक महेश कुमाथल्ली को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं जेडीएस ने शशिकांत पडसालगी को टिकट दिया है। दूसरी तरफ कांग्रेस से संपत कुमार शेट्टी चुनाव मैदान में हैं। अथानी सीट की बात करें तो 2019 के आमसभा चुनाव में इस सीट पर मतदाताओं की कुल संख्या 21,7974 थी। 2011 की जनगणना के अनुसार, अथानी विधानसभा में अनुसूचित जाति के मतदाता लगभग 34,353 हैं जो लगभग 15.76% है। इस बीच, एसटी मतदाता लगभग 5,449 हैं जो लगभग 2.5% है। अथानी विधानसभा में मुस्लिम मतदाता लगभग 27,029 हैं जो मतदाता सूची विश्लेषण के अनुसार लगभग 12.4% है।