5 राज्यों के विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। चुनावों के दौरान पार्टी-प्रत्याशियों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इसके साथ ही एक दूसरे पर जोरदार हमला भी किया गया। ऐसे में सभी की नजरे 11 दिसंबर के नतीजे पर अटकी हैं। हालांकि फाइनल नतीजों से पहले एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ चुके हैं। जो भाजपा के लिए चिंताजनक हैं लेकिन ऐसे में शिवराज का एग्जिट पोल को लेकर दिया बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

क्या बोले शिवराज
सर्वे में भाजपा को नुकसान ज्यादा दिख रहा है। ऐसे में अब ये एग्जिट पोल कितने सही होंगे इस बात का पता तो 11 दिसंबर को ही लगेगा। हालांकि शिवराज का इन एग्जिट पोल के बारे में कहना है कि हम खुद सबसे बड़े सर्वेयर हैं, हमेशा जनता के बीच रहे हैं। मध्य प्रदेश में भाजपा एक बार फिर बहुमत से सरकार बनाएगी।

मध्य प्रदेश का एग्जिट पोल
इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया: भाजपा- 102- 120, कांग्रेस 104-122, अन्य 4-11
टाइम्स नाऊ- सीएनएक्स: भाजपा 126, कांग्रेस 89, अन्य 15
रिपब्लिक- सी वोटर: भाजपा 90-106, कांग्रेस 110-126, अन्य 6-22
एबीपी- सीएडीएस: भाजपा 94, कांग्रेस 126 और अन्य को 0

2013 मध्य प्रदेश विधानसभा के नतीजे

आपको बता दें कि 2013 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 165 सीटों, कांग्रेस ने 58 सीटों, बसपा ने 04 सीटों और अन्य ने 03 सीटों पर कब्जा किया था।

दरअसल प्रदेश मुखिया चुनाव के नतीजों के पहले अपने परिवार के साथ तीन दिन के लिए बांधवगढ़ गए थे। जहां उन्होंने मीडिया से बात की और कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बहुमत से बनने जा रही है। बांधवगढ़ के बाद शिवराज परिवार के साथ दतिया पहुंचे और मां पीठाम्बरा पीठ के दर्शन भी किए।