प्रदेशों में चुनावी माहौल है जिसके चलते सियासत गरमा रही है और आरोप-प्रत्यारोपों का सिलसिला बढ़ा हुआ है। इसके साथ ही कई वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसे में ज्योतिरादित्य सिंधिया का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो दूसरी पार्टी की मंत्री माया सिंह के सामने हैं।

क्या है वीडियो
दरअसल ये वीडियो 28 नवंबर का है यानी जिस दिन प्रदेश में वोटिंग थी। उस दिन सिंधिया घराने से तालुल्क रखने वालीं और मध्य प्रदेश सरकार की मंत्री माया सिंह और सिंधिया घराने के मुखिया और कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया आमने सामने दिखा। मतदान करके लौट रहे सिंधिया का सामना जब माया सिंह से हुआ तो वो माया के पैर छूने के लिए झुक गए। तो वहीं माया ने सिंधियां को गले लगा लिया। दोनों ही एक दूसरे से मिल काफी खुश नजर आ रहे थे। गौरतलब है कि सिंधिया घराने से ताल्लुक रखने वाली माया सिंह, सासंद ज्योतिरादित्य सिंधिया की रिश्तेदार है।

मैदान में नहीं है माया सिंह
बता दें कि माया सिंह इस बार चुनाव नहीं लड़ रही हैं। भाजपा ने ग्वालियर पूर्व सीट से माया सिंह की जगह सतीश सिकरवार को टिकट दिया है। सूत्रों के मुताबिक आंतरिक सर्व के बाद माया सिंह सहित कई नेताओं के टिकट काट दिए गए थे।
गौरतलब है कि माया सिंह सिंधिया घराने से ताल्लुक रखती हैं, वो विजयराजे सिंधिया के भाई ध्यानेन्द्र सिंह की पत्नी हैं। वहीं वो रिश्ते में राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे और मध्य प्रदेश की मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की मामी लगती हैं।

कौन हैं माया सिंह
बता दे अपने इलाके में माया सिंह माई कहलाई जाती हैं। माया सिंह 1984 से 1988 तक ग्वालियर की उप महामौर रहीं। इसके साथ ही वो मध्य प्रदेश राज्य महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा की अखिल भारती महामंत्री और मध्य प्रदेशप्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी रह चुकी है और शिवराज सरकार में नगरीय प्रशासन मंत्री हैं।

बता दें कि मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को चुनाव हो चुके हैं। वहीं 7 दिसंबर को मिजोरम और राजस्थान में वोटिंग होनी है। गौरतलब है कि 199 सीटों के लिए राजस्थान में कुल 2274 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिसमें से भाजपा ने 200 प्रत्याशी, कांग्रेस ने 195, बसपा ने 190, आम आदमी पार्टी ने 142, भावापा ने 63, रालोपा ने 58 और अरापा ने 61 कैंडिडेट मैदान में उतारे हैं। बता दें प्रदेश में 7 दिसंबर को वोटिंग होगी जबकि 11 दिसंबर को नतीजे सबके सामने होंगे।