कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तस्वीर लेने के लिए फोटोग्राफर डिवाइडर पर चढ़ा था। अचानक उसका बैलेंस बिगड़ा तो वह सड़क पर सिर के बल जा गिरा। राहुल ने जैसे ही उसे गिरते देखा, वह झट से आगे आए सड़क पार कर उससे मीडियाकर्मी से उसका हाल पूछने लगे। कांग्रेस अध्यक्ष के साथ उस दौरान सुरक्षाकर्मियों समेत कुछ और लोग भी थे। वे भी राहुल के बाद उस फोटोग्राफर का हाल-चाल जानने लगे।
यह घटना शुक्रवार (25 जनवरी, 2019) सुबह की है। कांग्रेस अध्यक्ष तब ओडिशा में थे। वह भुवनेश्वर एयरपोर्ट से बाहर निकले ही थे, तभी उन्हें मीडियाकर्मियों ने घेर लिया था। उनमें से कुछ उस दौरान सड़क के डिवाइडर पर भी चढ़ गए थे, जिनमें से एक अचानक गिर पड़ा था।
राहुल ने उसके पास जाते ही मदद को हाथ आगे बढ़ाया और उसे उठाया। इसी बीच, अन्य मीडियाकर्मी और पुलिसकर्मी वहां एकजुट हो गए थे। घटना के कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया पर राहुल से जुड़ा यह वीडियो सामने आया तो लोग इसे वायरल करने लगे। कुछ ने कहा कि राहुल ने ऐसा कर उनका दिल जीता, जबकि कुछ ने इस पर कांग्रेस अध्यक्ष की तारीफ की।
देखें, घटना के दौरान आखिर क्या हुआ थाः
#WATCH Congress President Rahul Gandhi checks on a photographer who tripped and fell at Bhubaneswar Airport, Odisha. pic.twitter.com/EusYlzlRDn
— ANI (@ANI) January 25, 2019
बता दें कि ओडिशा में इस साल चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव, 2019 के लोकसभा चुनाव के आसपास हो सकते हैं। ऐसे में कुछ ही रोज पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ओडिशा पहुंचे थे। उनके बाद राहुल का यह दौरा ओडिशावासियों को साधने की कोशिश के तौर पर देखा जा सकता है।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, तमांडो मैदान में होने वाली परिवर्तन संकल्प रैली में संबोधन के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष दिन भर के अपने तय कार्यक्रम में कुछ बुद्धिजीवियों से भी मुलाकात करेंगे। उन्होंने इसके अलावा ‘द ओडिशा डायलॉग’ को भी संबोधित किया। देखें, उन्होंने कार्यक्रम में क्या कहाः
LIVE: Congress President @RahulGandhi at ‘The Odisha Dialogue’ in Bhubaneswar. #RahulGandhiInOdisha https://t.co/2ckDwRBMnt
— Congress (@INCIndia) January 25, 2019