पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में शनिवार को आए नतीजों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खेमे में खुशी की लहर दौड़ा दी। पार्टी को उत्तराखंड में ऐतिहासिक कामयाबी मिली है। उत्तराखंड में भाजपा को दो-तिहाई से अधिक बहुमत मिला है। पार्टी ने इन चुनावी नतीजों को ऐतिहासिक करार दिया है और कहा है कि देश की राजनीति पर इसका दूरगामी असर होगा। कांग्रेस ने भी स्वीकार किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में आए इन नतीजों से वह आश्चर्य में है। उत्तराखंड में सत्तारूढ़ कांग्रेस को भाजपा ने करारी मात दी। राज्य की कुल 70 सीटों में से भाजपा के खाते में 57 आई हैं। कांग्रेस को केवल 11 सीट मिली हैं। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दो जगह से चुनाव लड़ा था। वह दोनों जगह हार गए।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के विजेताओं की लिस्ट जानने के लिए यहां क्लिक करें।

यूपी, पंजाब, गोवा, मणिपुर के चुनाव नतीजे जानने के लिए उसी राज्य के नाम पर क्लिक करें

यहां पढ़ें Uttarakhand Vidhan Sabha Chunav Result 2017 Live Updates:

7.30 PM: चुनाव आयोग ने 70 में से 69 सीटों के विजयी उम्‍मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। भाजपा 56 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है। कांग्रेस को 11 और निर्दलीयों को दो सीटें मिली हैं।

5.30 PM– उत्‍तराखंड में भाजपा ने 56 सीटों पर जीत ली है। उसने एक सीट पर बढ़त बना रखी है। यहां पर सरकार बनाने के लिए 36 सीटें

चाहिए लेकिन भाजपा को यहां की जनता ने एकतरफा बहुमत दिया है।

4.32 PM- रूद्रप्रयाग सीट से भाजपा के प्रत्याशी भरत सिंह जीते

4.30 PM- भीमताल सीट से निर्दलीय प्रत्याशी राम सिंह कैड़ा जीते

4.28 PM- कांग्रेस प्रत्याशी करण माहरा रानीखेत से जीते

4.24 PM- भाजपा प्रत्याशी सुबोध उनियाल नरेंद्र नगर सीट से जीते

4.21 PM- हल्द्वानी सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी इंदिरा हृदयेश जीती

4.19 PM- धारचूला सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी हरीश सिंह जीते

4.06 PM- प्रताप नगर सीट से भाजपा के प्रत्याशी विजय सिंह पंवार जीते

4.00 PM- कांग्रेस के प्रत्याशी फुरकान अहमद पिरान कलियर से जीते

3.54 PM- गदरपुर सीट से भाजपा के प्रत्याशी अरविंद पांडे जीते

3.50 PM- कपकोट सीट से भाजपा के प्रत्याशी बलवंत सिंह जीते

3.49 PM- भाजपा के प्रत्याशी आदेश कुमार भेल रानीपुर सीट से जीते

3.39 PM- नए सीएम की शपथ तक सीएम कार्यवाहक रहेंगे हरीश रावत

3.37 PM- राज्यपाल के.के पॉल ने इस्तीफा स्वीकार किया

3.35 PM- हरीश रावत ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया

3.31 PM- रायपुर सीट से भाजपा के प्रत्याशी उमेश शर्मा काऊ जीते

3.26 PM- पुरोला सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी राजकुमार जीते

3.24 PM- जागेश्वर सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी गोविंद सिंह कुंजवाल जीते

3.22 PM- भाजपा के प्रत्याशी डॉ. हरक सिंह रावत कोटद्वार सीट से जीते

3.15 PM- भाजपा के प्रत्याशी कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन खानपुर सीट से जीते

3.10 PM- भाजपा के प्रत्याशी देश राज कर्णवाल झबरेड़ा सीट से जीते

3.08 PM- देवप्रयाग सीट से भाजपा के प्रत्याशी विनोद कंडारी जीते

3.07 PM- काशीपुर सीट से भाजपा के प्रत्याशी हरभजन सिंह चीमा जीते

2.54 PM- कांग्रेस प्रत्याशी ममता राकेश भगवानपुर सीट से जीती

2.51 PM- धर्मपुर सीट से भाजपा के प्रत्याशी विनोद चमोली जीते

2.49 PM- भाजपा के प्रत्याशी बंसीधर भगत कालाढूंगी सीट से जीते

2.44 PM- ज्वालापुर सीट से भाजपा के प्रत्याशी सुरेश राठौर जीते

2.40 PM- बद्रीनाथ सीट से भाजपा के प्रत्याशी महेंद्र भट्ट जीते

2.37 PM- डोईवाला सीट से भाजपा के प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत जीते

2.34 PM- टिहरी सीट से भाजपा के प्रत्याशी धनसिंह नेगी जीते

2.31 PM- भाजपा के प्रत्याशी मगनलाल शाह धराली सीट से जीते

2.28 PM- भाजपा के प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह जीना सल्ट सीट से जीते

2.26 PM- मंगलौर सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी काजी. मो. निजामुद्दीन जीते

2.23 PM- चकराता सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी प्रीतम सिंह जीते

2.20 PM- कांग्रेस के प्रत्याशी आदेश सिंह चौहान जसपुर सीट से जीते

2.18 PM- भाजपा के प्रत्याशी सहदेव सिंह पुंडीर सहसपुर सीट से जीते

2.14 PM- भाजपा के प्रत्याशी विजय सिंह पंवार प्रतापनगर सीट से जीते

2.11 PM- सहसपुर सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी किशोर उपाध्याय हारे

2.09 PM- भाजपा के प्रत्याशी जोगिंद सिंह कुंजवाल जोगेश्वर सीट से जीते

1.56 PM- भाजपा के प्रत्याशी मुन्नासिंह चौहान विकासनगर सीट से जीते

1.54 PM- किच्छा सीट से भाजपा के प्रत्याशी राजीव शुक्ला जीते

1.48 PM- ज्वालापुर से भाजपा के प्रत्याशी सुरेश राठी जीते

1.48 PM- देहरादून कैंट से भाजपा के प्रत्याशी हरबंस कपूर जीते

1.45 PM- भाजपा के प्रत्याशी शक्तिलाल शाह घनसाली सीटे से जीते

1.40 PM- भाजपा के प्रत्याशी संजीव आर्य नैनीताल सीट से जीते

1.35 PM- भाजपा के प्रत्याशी यशपाल आर्य बाजपुर सीट से जीते

1.32 PM- भाजपा के प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल ऋषिकेश सीट से जीते

1.24 PM- भाजपा के प्रत्याशी संजय गुप्ता लक्सर सीट से जीते

1.22 PM- हरीश रावत किच्छा सीट से भी हारे

1.18 PM- भाजपा के प्रत्याशी दीवान सिंह बिष्ट रामनगर सीट से जीते

1.13 PM- भाजपा के प्रत्याशी गणेश जोशी मसूरी सीट से जीते

1.10 PM- भाजपा के प्रत्याशी राजकुमार ठुकराल रूद्रपुर सीट से जीते

1.05 PM- देहरादून के राजपुर रोड सीट से बीजेपी के प्रत्याशी खजानदास जीते

12.44 PM- भाजपा के प्रत्याशी सतपाल महाराज चौबट्टाखाल सीट से जीते

12.37 PM- भाजपा के प्रत्याशी मुकेश सिंह कोली पौड़ी सीट से जीते

12.35 PM- कांग्रेस प्रत्याशी मालती विश्वास सितारगंज सीट से हारी

12.31 PM- यूकेडी के प्रत्याशी सुभाष चंद हरिद्वार ग्रामीण सीट से हारे

12.28 PM- कांग्रेस के प्रत्याशी भीम लाल आर्य धनसाली सीट से हारे

12.11 PM- भाजपा के प्रत्याशी सौरभ बहुगुणा सितारगंज सीट से जीते

12.10 PM- भाजपा के प्रत्याशी केदार सिंह यमुनोत्री सीट से जीते

12.05 PM- हरिद्वार ग्रामीण सीट से हरीश रावत यतीश्वरानंद से 12 हजार वोटों से हारे

12.03 PM- हरीश रावत हरिद्वार ग्रामीण सीट से हारे

11.45 AM- भाजपा के प्रत्याशी हरभजन सिंह चीमा काशीपुर सीट से आगे चल रहे हैं।

11.40 AM- भाजपा के प्रत्याशी प्रदीप बत्रा रूड़की सीट से आगे चल रहे हैं।

11.38 AM- अब तक मिले रूझानों में भाजपा के प्रत्याशी भरत सिंह रूद्रप्रयाग सीट से आगे चल रहे हैं।

11.36 AM- भाजपा के प्रत्याशी संजीव आर्य नैनीताल सीट से आगे चल रहे हैं।

11.34 AM- यमकेश्वर सीट से भाजपा प्रत्याशी ऋतु खंडूड़ी भूषण आगे चल रही हैं।

11.28 AM- अब तक मिले रूझानों में कांग्रेस के मनोज रावत केदारनाथ सीट से आगे चल रहे हैं।

11.26 AM- भाजपा के प्रत्याशी सुबोध उनियाल नरेंद्र नगर सीट से पीछे चल रहे हैं।

11.23 AM- अब तक मिले रूझानों में बाजपुर सीट से भाजपा के प्रत्याशी यशपाल आर्य आगे चल रहे हैं।

11.18 AM- अब तक मिले रूझानों में भाजपा के धन सिंह नेगी टिहरी सीट से आगे चल रहे हैं।

11.16 AM- अब तक मिले रूझानों में हल्‍द्वानी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी इंदिरा हृदयेश पीछे चल रही हैं।

11.11 AM- बीजेपी के हरबंस कपूर देहरादून सीट से आगे चल रहे हैं।

10.56 AM रूझानों में 70 में 55 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। कांग्रेस 13 और अन्य 2

10.52 AM उत्तराखंड में अब तक की सबसे बड़ी हार की ओर कांग्रेस

10.44 AM- अब तक मिले रूझानों में भाजपा के सतपाल महाराज चौबट्टाखाल सीट से आगे चल रहे हैं।

10.42 AM- अब तक मिले रूझानों में भाजपा के गणेश जोशी मसूरी सीट से आगे चल रहे हैं।

10.34 AM- अब तक मिले रूझानों में सहसपुर सीट से कांग्रेस के किशोर उपाध्याय आगे चल रहे हैं।

10.32 AM- अब तक मिले रूझानों में कोटद्वार सीट से बीजेपी के डॉ. हरक सिंह रावत आगे चल रहे हैं।

10.27 AM- अब तक मिले रूझानों में भाजपा के सौरभ बहुगुणा सितारगंज से आगे चल रहे हैं।

10.15 AM- उत्तराखंड में रूझानों में भाजपा को पूर्ण बहुमत

10.07 AM- 70 सीटों के रूझान में भाजपा 51 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 16 और अन्य 3

10.05 AM- सहसपुर सीट से कांग्रेस के किशोर उपाध्याय आगे चल रहे हैं।

10.00 AM- अब तक मिले रूझानों में अजय भट्ट रानी खेत से पीछे चल रहे हैं।

9.58 AM- सीएम हरीश रावत यतीश्वरानंद से पीछे चल रहे हैं।

9.55 AM- सीएम हरीश रावत किच्छा और ग्रामीण हरिद्वार सीट से पीछे

9.50 AM- 69 सीटों के रूझान में भाजपा 56 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 12 और अन्य 2

9.48 AM- रूझानों में भाजपा को मिला बहुमत

9.45 AM- 65 सीटों के रूझान में भाजपा 50 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 13 और अन्य 2

9.40 AM- 64 सीटों के रूझान में भाजपा 49 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 13 और अन्य 2

9.36 AM- 62 सीटों के रूझान में भाजपा 48 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 12 अन्य 2

9.33 AM- अब तक मिले रूझान में हरिद्वार ग्रामीण सीट से हरीश रावत पीछे चल रहे हैं।

9.30 AM- 61 सीटों के रूझान में भाजपा 47 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 12 और अन्य 2

9.26 AM- 58 सीटों के रूझान में भाजपा 45 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 13 और अन्य 2

9.19 AM- 53 सीटों के रूझान में भाजपा 41 पर आगे चल रही है। कांग्रेस – 12, बीएसपी- 1, अन्य- 1 पर आगे चल रही है।

9.10 AM- शुरुआती रुझान सीएम हरीश रावत के लिए अच्छे दिखाई नहीं पड़ रहे। 49 सीटों पर रुझान मिले है, 37 पर बीजेपी की लीड है, 10 पर कांग्रेस आगे चल रही है। एग्जिट पोल में कहा गया था कि दोनों पार्टियों के बीच कड़ी टक्कर बताई गई थी।

9.00 AM-  26 सीटों में से 17 पर बीजेपी आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 9 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा बीएसपी 1 और अन्य 1 सीट पर आगे चल रही है

8:58 AM-  जानिए 2012 में क्या रहे थे पार्टियों के वोट शेयर

Uttarakhand Assembly Election 2012
2012 के विधानसभा चुनावों में कुछ इस तरह रहा था वोट शेयर (Photo Source: ECI)

8.50 AM-  7 सीटों के रुझान आए। 5 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है, जबकि दो सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है।

8.45 AM- उत्तराखंड के सीएम हरीश रावत ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि राज्य में कांग्रेस बहुमत से सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा, “मेरे मन में उत्साह भी है और आकांक्षा भी है। मैने भगवान से प्रार्थना की है कि जिस तरह मैने पिछले कार्यकाल में काम किया है इस बार उससे भी बेहतर करूं। मेरा मानना है कि अगर 45 से ज्यादा सीटे मिल जाए तो मैं ज्यादा बेहतर काम कर पाउंगा। मजबूत हाथों में मजबूत नीतियों के साथ संचालन नहीं होगा तो सही नहीं होगा।” कांग्रेस के कुछ बागी विधायक भाजपा में शामिल होने को लेकर उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “धन का दुरुपयोग करना उतना ही दुर्भाग्यपूर्ण है जितना उन्होंने दल-बदल कराया था। भाजपा ने उत्तराखंड के साथ अन्याय किया है। अगर दल बदल कराने वाले इन चुनावों में जीतते हैं तो सीधा मतलब है उत्तराखंड की हार।”

8.38 AM- उत्तराखंड से पहला रुझान आ गया है। जिसमें बीजेपी आगे है। एग्जिट पोल में भी भाजपा को उत्तराखंड में सबसे बड़ी पार्टी बताया गया था।

8.26 AM- आईए जानते हैं कि 2012 में एग्जिट पोल में क्या नतीजे आए थे: 2012 के एग्जिट पोल में भाजपा और कांग्रेस के बीच बराबर की टक्कर बताई गई थी। यह अनुमान काफी हद तक सटीक रहे थे और 2012 चुनावों में भाजपा ने 31 सीटें जीती थी, जबकि कांग्रेस ने 32 सीटों पर कब्जा जमाया था।

8.20 AM- रुड़की, बाजपुर, नरेंद्रनगर, खानपुर, सीतारगंज, केदारनाथ, कोटद्वार कुछ ऐसे हाई प्रोफाइल सीटे हैं जहां कांग्रेस के दिग्गज नेता चुनाव लड़े।

8.15 AM- उत्तर प्रदेश के चुनाव नतीजें लाइव यहां देखें

8.12 AM- उत्तराखंड में कुल 35,78,995 महिला मतदाताओं समेत कुल 74,20,710 मतदाता हैं। 13 जिलों में फैली 70 विधानसभा सीटों पर 637 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा।

8.00 AM- राज्य की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतणना शुरू हो चुकी है।

7.45 AM-भाजपा के एक नेता ने शुक्रवार को कहा था कि अगर उत्तराखंड में भाजपा की 38 से ज्यादा सीटें आती हैं तो इसके पीछे की वजह सिर्फ और सिर्फ पीएम नरेंद्र मोदी होंगे। माना जा रहा है पहाड़ी इलाकों में कम मतदान होने का सीधा असर चुनाव नतीजों पर पड़ेगा।

7.39 AM-वोटिंग से पहले सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी मतगणना स्थलों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इसके अलावा तीन स्तर की सुरक्षा व्यवस्था है।

7.28 AM- उत्तराखंड के सीएम हरीश रावत ने बताया कि उनके घर पर एक घंटे की पूजा का आयोजन किया जा रहा है, जिसके बाद उन्हें काला टीका लगाने की सलाह दी गई है।

7.00AM- उत्तराखंड में दो पूर्व मुख्यमंत्रियों और एक मौजूदा मुख्यमंत्री की राजनीतिक साख दांव पर लगी है। उत्तराखंड में हो रहा विधानसभा चुनाव के नतीजे इन तीनों नेताओं के राजनीतिक भविष्य की दिशा और दशा तय करेंगे। इन तीनों नेताओं ने अपने राजनीतिक भविष्य के लिए इस वक्त एड़ी-चोटी का जोर लगा रखा है। पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी, उनके ममेरे भाई विजय बहुगुणा और कांग्रेस के दिग्गज और मौजूदा मुख्यमंत्री हरीश रावत 2017 के विधानसभा चुनाव में अपने राजनीतिक जीवन की सबसे महत्त्वपूर्ण पारी खेल रहे हैं। हरीश रावत उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के मैदानी जिले उधमसिंह नगर की किच्छा विधानसभा सीट और गढ़वाल मंडल के मैदानी जिले हरिद्वार की हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट से कैंडिडेट हैं। वहीं बहुगुणा और खंडूड़ी ने अपने बेटे और बेटी पर दांव खेला है। बहुगुणा ने उधमसिंहनगर की सितारगंज विधानसभा सीट से अपने छोटे बेटे सौरभ बहुगुणा और खंडूड़ी ने अपनी बेटी ऋतु खंडूड़ी को गढ़वाल मंडल के पौड़ी जिले की यमकेश्वर विधानसभा से भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतारा है। विजय बहुगुणा अपने पिता और भुवन चंद्र खंडूड़ी अपने मामा हेमवती नंदन बहुगुणा की राजनीतिक विरासत के बूते उत्तराखंड की राजनीति में उतरे हैं। यही विरासत दोनों नेता अपनी संतानों को सौंपना चाहते हैं। ये देखना दिलचस्प होगा कि इनमें किसका जनता राजतिलक करती है। पूरी खबर यहां पढ़ें। 

6.48AM- बागियों ने इस चुनाव में अहम दांव खेला है। कांग्रेस के बागी नेताओं को बीजेपी से टिकट देने से कई बीजेपी नेता नाराज हो गए थे और उन्होंने पार्टी से अलग होकर चुनाव लड़ा था। बीजेपी ने चुनाव से 9 दिन पहले 33 बागी नेताओं को पार्टी से निकाल दिया था। बीजेपी द्वारा कांग्रेस के बागी विधायकों को टिकट दिए जाने के बाद मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पार्टी अध्यक्ष अमित शाह पर कांग्रेस के बागी विधायकों को गुमराह करने का आरोप लगाया था। पार्टी में टिकट बंटवारे को लेकर 18 से ज्यादा विधानसभा सीटों पर पार्टी में असंतोष नजर आया था। जिसके बाद 10 से ज्यादा सीटों पर बीजेपी के पुराने नेताओं ने बागी तेवर दिखाते हुए अलग से चुनाव लड़ा था। पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें।

6.30 AM- एक चुनाव पूर्व सर्वेक्षण में बीजेपी को उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत का अनुमान जताया गया है। ‘द वीक-हंसा रिसर्च’ द्वारा कराये गए सर्वेक्षण में कहा गया कि भाजपा को 70 सदस्यीय सदन में 37 से 39 सीटें मिलेंगी जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस को 27-29 सीटें दी गईं हैं। बसपा को एक से तीन सीटों मिलने का पूर्वानुमान लगाया गया है। वहीं बीजेपी का दावा है कि पार्टी उत्तराखंड में आसानी से बहुमत हासिल करेगी। पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें।

6.27 AM- उत्तराखंड विधानसभा में 200 करोड़पति कैंडिडट मैदान में उतरे हैं। जबकि 91 उम्मीदवारों ने बताया है कि उनके विरुद्ध आपराधिक मामले दर्ज हैं। नई दिल्ली के एसोसिएशन फोर डेमोक्रेटिक रिफोर्म्स के मुताबिक ‘637 उम्मीदवारों के विश्लेषण के अनुसार उनमें से 200 (करीब 31 फीसदी) प्रत्याशी करोड़पति हैं।’ एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी हिसाब से कांग्रेस के कुल 70 उम्मीदवारों में से 51 करोड़पति हैं जबकि भाजपा के 70 प्रत्याशियों में से 48 करोड़पति हैं। बसपा के 69 उम्मीदवारों में 19, उक्रांद के 55 उम्मीदवारों में 13, सपा के 20 उम्मीदवारों में चार, और 261 निर्दलीय उम्मीदवारों में 53 ने अपने पास एक करोड़ से अधिक की संपत्ति होने की घोषणा की है। पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें।

6.15 AM- चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने जनता को लुभाने वाले वादे किये हैं। भाजपा के दृष्टिपत्र के जवाब में कांग्रेस ने भी अपना संकल्पपत्र जारी किया था। और सूबे में सरकार बनने पर पहाड़ों से पलायन रोकने और बेरोजगार युवकों को रोजगार देने, मेधावी छात्रों को स्मार्ट फोन देने, सीमाई गांवों में पलायन रोकने के लिए शिक्षा स्वास्थ, सड़क और बिजली देकर विकसित करने का वायदा किया था। बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में रोजगार, पलायन जैसे अहम मुद्दों को तरजीह दी थी। बीजेपी ने मेनफेस्टों में कहा था कि अगर भाजपा की सरकार आई तो रिक्त पदों पर 6 माह में भर्तियां हो जाएंगी। भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए सौ दिन में खंडूड़ी का लोकायुक्त एक्ट लागू होगा। पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें।