अंग्रेजी न्यूज चैनल टाइम्स नाऊ प्री पोल सर्वे में दावा किया गया है कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी बहुमत के साथ सरकार बना सकती है। टाइम्स नाऊ और वीएमआर के इस सर्वेक्षण में बीजेपी को 34 प्रतिशत वोट के साथ राज्य की 403 सीटों में से 202 सीटें दी गई हैं। 2012 की विधानसभा चुनाव में भाजपा को 47 सीटें मिली थी मतलब इस बार के चुनाव में पार्टी को 155 सीटों का फायदा हो सकता है। सर्वे में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन को 147 सीटें दी गई हैं। जो 2012 की तुलना में 105 सीटें कम है। वहीं मायावती की पार्टी को 24 प्रतिशत वोट के साथ 47 सीटें दी गई हैं। 2012 के चुनाव की तुलना में बसपा की सीटों में 33 सीटों की गिरावट दिखाई गई है।
In Punjab people are very angry with demonetisation: Shahid Siddiqui, Editor, Nayi Duniya #UPopinionPoll pic.twitter.com/i5AdC2ch1q
— TIMES NOW (@TimesNow) January 30, 2017
इसके अलावा अजीत सिंह की लोकदल को 11 प्रतिशत वोट के साथ 7 सीटें दी गई हैं। वहीं 7 सीटें अन्य के पक्ष में दिखाई गई है। सर्वें में मुख्यमंत्री पद की पहली पसंद के तौर पर अखिलेश यादव सामने आए हैं। अखिलेश को 39 प्रतिशत लोगों ने सीएम पद के लिए अपनी पहली पसंद माना है। दूसरे नंबर पर मायावती हैं। मायावती को 23 प्रतिशत लोगों ने सीएम पद की पहली पसंद माना है। बीजेपी की तरफ से सबसे ज्यादा समर्थन योगी आदित्यनाथ को मिलता दिखाया गया है। योगी को 16 प्रतिशत लोगों ने सीएम पद की पहली पसंद माना है। वहीं नोट बंदी के मुद्दे पर लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी का समर्थन किया है। सर्वे में शामिल 63.4 प्रतिशत लोगों ने नोटंबदी को देश के हित में बताया है वहीं 31.9 प्रतिशत लोगों ने इसे खराब फैसला बताया है। सर्वे का समय 21 जनवरी से 27 जनवरी के बीच का बताया गया है। मतलब सर्वे के समय समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन हो चुका था।
If you look at the history of Indian politics, it’s only BJP that has survived the alliances for long: Sudhanshu Tiwari #UPopinionPoll pic.twitter.com/er2Qx3Dp8z
— TIMES NOW (@TimesNow) January 30, 2017

