सुरेंद्र सिंघल
पश्चिम उत्तर प्रदेश के सहारनपुर मंडल के दो विधानसभा क्षेत्रोें सहारनपुर नगर और थानाभवन (शामली) से दो पर्यावरणविद् भी उम्मीदवार है। सहारनपुर सीट पर वनवासियों और आदिवासियों के हितों को लेकर लंबे अरसे से अभियान चलाने वाले संजय गर्ग चुनाव मैदान में है। थानाभवन सीट से किसान फोरम के प्रांतीय अध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ.) सुधीर कुमार पंवार पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। डॉ पंवार शामली जिले के भैंसवाल गांव के रहने वाले है। वह लखनऊ यूनिवसिर्टी में जीव विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष हंै। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हिंडन, कृष्णा और काली नदी के प्रदूषित जल से पैदा भीषण समस्या को दूर करने और ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने में भी डॉ सुधीर पंवार सक्रिय है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पंवार को योजना आयोग का सदस्य बनाया और उन्हीं के आग्रह पर पंवार थानाभवन सीट पर सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। गन्ना की पैदावार वाले इलाके से जुड़े पंवार आधुनिक खेती के पक्षधर हैं। क्षेत्र की चीनी मिलों द्वारा गन्ना किसानों को भुगतान न किए जाने को वह बड़ी समस्या मानते हंै। उनका कहना है कि पिछले दो-तीन वर्षों में उन्होंने थानाभवन क्षेत्र में सड़कोें का निर्माण कराया और स्वास्थ्य सेवाओं को दुरूस्त करने का काम किया। वह कहते हंै कि विधायक बनने पर युवाओें को रोजगार के नए अवसर मुहैया कराने और गन्ना मूल्य का समय पर भुगतान कराने पर उनका खास जोर रहेगा। चुनाव अभियान के अपने अनुभव पर वह कहते हैं कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव युवाओं के आकर्षण का केंद्र बने हंै। जिनकी आकांक्षा है कि अखिलेश यादव फिर से प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।
पंवार का मुकाबला भाजपा के मौजूदा विधायक एवं मुजफ्फरनगर दंगों को लेकर चर्चा में रहे सुरेश राणा से है। बसपा ने अब्दुल वारिस और रालोद ने जावेद राव को उम्मीदवार बनाया है। पंवार को अपनी जाट बिरादरी के साथ-साथ सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस समर्थन के कारण पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश जनसंपर्क में पंवार का साथ दे रहे हैं। थानाभवन में प्रथम चरण में मतदान 12 फरवरी को होगा। सहारनपुर नगर सीट के सपा उम्मीदवार संजय गर्ग वनाधिकार कानून लागू कराने को लेकर हमेशा संघर्षरत रहते हैं। यह उनका सातवां चुनाव है। अभी तक दो बार विधायक चुने गए संजय गर्ग मुलायम सरकार में लोकनिर्माण एवं व्यापार कर मंत्री भी रह चुके हंै। लोकसभा चुनाव 2014 के बाद हुए सहारनपुर सीट के उपचुनाव में उन्होंने सपा के टिकट पर ही 82 हजार वोट लिए थे। लेकिन वह भाजपा के राजीव गुंबर से हार गए थे।
अबकी कांग्रेस समर्थन का उन्हें लाभ मिलता दिख रहा है। बसपा ने मुकेश दीक्षित को उम्मीदवार बनाया है। सहारनपुर सीट पर जिले में सबसे ज्यादा तीन लाख 92 हजार सात सौ 82 मतदाता है। एक लाख से ज्यादा मुस्लिम मतदाता संजय गर्ग की ताकत माने जा रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषक नीरज गुप्ता कहते हंै कि नोटबंदी के कारण व्यापारी और मध्य वर्ग का मतदाता भाजपा से नाराज है जिसका संजय गर्ग को लाभ मिल सकता है। सहारनपुर नगर भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता है। लेकिन इस बार उलटफेर होता दिख रहा है। मुस्लिम नौजवानों में अखिलेश यादव का खास क्रेज बना हुआ है। संजय गर्ग भी अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हैं। दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी राजीव गुंबर घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे है।
