UP Nagar Nigam Election Result 2023 Live Updates in Hindi: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव परिणाम में बीजेपी को बड़ी सफलता मिली है। नगर निगम चुनावों में बीेजपी ने बड़ी जीत हासिल की है। नगर निगम चुनाव में सबसे पहले झांसी में बीजेपी उम्मीदवार ने शनिवार को जीत दर्ज की। यहां बीजेपी के बिहारी लाल आर्य ने 1,23,503 वोट हासिल किए और कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अरविंद कुमार को 83,587 मतों के अंतर से हराया। अयोध्या की मेयर सीट पर भी अपनी जीत बरकरार रखी। बीजेपी के गिरीशपति त्रिपाठी ने 77,494 मतों के साथ मेयर पद का चुनाव जीता और समाजवादी पार्टी के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आशीष को 35,638 मतों के अंतर से हराया। आशीष को 41856 वोट मिले। इसके अलावा बीजेपी ने नगर पालिका अध्यक्ष पद चुनाव और नगर पंचायत चुनाव में भी दमदार प्रदर्शन किया है। सपा, बसपा के लिए चौंकाने वाली बात यह रही कि वे एक भी नगर निगम में जीत दर्ज नहीं कर पाए।
UP Nagar Nikay Chunav Result 2023 Live Updates in Hindi: यहां मिलेगा आपको यूपी नगर निकाय चुनाव 2023 से जुड़े पल-पल के अपडेट्स।
SSP हेमराज मीणा ने कहा कि हमारे यहां 4 केंद्रों पर मतगणना होगी। मतगणना के लिए 1249 कांस्टेबल, 200 सब इंस्पेक्टर, 32 इंस्पेक्टरऔर पीएसी की 2 टीमें लगाई गई हैं। मतगणना केंद्र के पास सिर्फ वैलिड पास वाले लोगों को आने दिया जाएगा।
Moradabad | Security arrangements tightened in Moradabad ahead of Uttar Pradesh civic election counting
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) May 13, 2023
"We will have counting of votes at 4 centres here. 1,249 constables, 200 sub-inspectors, 32 inspectors and 2 teams of PAC have been deployed. Only those with valid passes… pic.twitter.com/vtL4f6j204
मथुरा के एसपी सिटी मार्तंड प्रताप सिंह ने बताया कि सभी काउंटिंग सेंटर्स पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। काउंटिंग सेंटर्स के अंदर काउंटिंग एजेंट और प्रत्याशियों का फोन लेकर आना वर्जित है।
UP | Elaborate security arrangements have been made by the Lucknow Police at all the counting centres. Phone or any type of weapon is not allowed to be taken to the counting centre by the counting agent and the candidate: Martand P Singh, SP City, Mathura pic.twitter.com/VCOAVqwUWm
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) May 13, 2023
यूपी निकाय चुनाव के लिए 760 शहरी निकायों में हुए चुनाव की मतगणना 353 मतदान केंद्रों पर एक साथ होगी। नगर निगमों में चुनाव EVM से हुए हैं इसलिए यहां नतीजे जल्दी आ जाएंगे। वहीं, नगर पालिका और नगर पंचायतों में बैलट से चुनाव होने के चलते यहां मतगणना में थोड़ा ज्यादा समय लगेगा।
लखनऊ, कानपुर और गाजियाबाद में भी एग्जिट पोल के मुताबकि बढ़त बताई जा रही है। आगरा नगर निकाय के चुनावी समीकरण में भारतीय जनता पार्टी को बसपा से कड़ा मुकाबला मिल रहा है। यहां एग्जिट पोल में बीजेपी और बीएसपी के उम्मीदवारों में कांटे की लड़ाई नजर आ रही है।
संगम नगरी प्रयागराज में निकाय चुनाव के एग्जिट पोल में बीजेपी आगे नजर आ रही है। वहीं अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी को बढ़त हासिल है। एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी के उम्मीदवार गिरीश पति त्रिपाठी लड़ाई में आगे दिखाई दे रहे हैं।
वाराणसी की बात करें तो यहां पर महापौर पद के लिए हुए चुनाव में कुल 11 उम्मीदवार मैदान में डटे हुए थे। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अशोक तिवारी को मैदान में उतारा था। वहीं सीएम योगी के गण गोरखपुर में मेयर पद के लिए भाजपा के प्रत्याशी डॉक्टर मंगलेश्वर वास्तव के जीत की संभावना नजर आ रही है।
अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले नगरीय निकाय चुनाव को प्रदेश के शहरी मतदाताओं के बीच राजनीतिक दलों की स्थिति के आकलन की कसौटी के रूप में देखा जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार मतगणना के लिए 353 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।
चुनाव प्रचार के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने मतदाताओं को लुभाने के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया और उनसे अपने-अपने उम्मीदवारों के लिए वोट डालने की अपील की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, उप्र भाजपा प्रमुख भूपेंद्र सिंह चौधरी और उप्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने पार्टी उम्मीदवारों के लिए बड़े पैमाने पर प्रचार किया। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए मतदाताओं का समर्थन लेने के लिए राज्य के विभिन्न शहरों में रोड शो किया। मैनपुरी से लोकसभा सांसद डिंपल यादव ने भी पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया।
उत्तर प्रदेश में महापौर का चुनाव आगरा, झांसी, शाहजहांपुर, फिरोजाबाद, सहारनपुर, मेरठ, लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, वाराणसी, प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर, अयोध्या, मथुरा-वृंदावन नगर निगम में हुआ। राज्य चुनाव आयुक्त मनोज कुमार ने शहरी नगरीय निकाय के चुनावों के लिए अधिसूचना जारी करने की घोषणा करते हुए पहले कहा था कि राज्य में महापौरों की 17 सीटों और पार्षदों की 1,420 सीटों पर ईवीएम के माध्यम से मतदान होगा, जबकि शेष पर मतपत्र का उपयोग किया जाएगा।
नगरीय निकाय चुनाव 17 महापौर, 1420 पार्षद, नगर पालिका परिषदों के 199 अध्यक्ष, नगर पालिका परिषदों के 5327 सदस्य, नगर पंचायतों के 544 अध्यक्ष और नगर पंचायतों के 7178 सदस्यों के निर्वाचन के लिये चुनाव होना था । चुनाव में 17 महापौरों और 1,401 पार्षदों के चुनाव के लिए मतदान हुआ था जबकि 19 पार्षद निर्विरोध चुने गए। राज्य में नगर पालिका परिषदों के 198 अध्यक्षों और 5,260 सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान हुआ। मतदाताओं ने नगर पंचायतों के 542 अध्यक्षों और नगर पंचायतों के 7,104 सदस्यों के भाग्य का फैसला करने के लिए भी मतदान किया। कुल मिलाकर, 162 जनप्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए, जबकि 14,522 पदों के लिए 83,378 उम्मीदवार मैदान में थे।
शाहजहांपुर ने अपना पहला मेयर चुनने के लिए मतदान किया है। मेरठ और अलीगढ़ में 2017 में बसपा के मेयर थे, जबकि बाकी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा था। चुनाव में 17 महापौरों और 1,401 पार्षदों के चुनाव के लिए मतदान हुआ था जबकि 19 पार्षद निर्विरोध चुने गए।
नगरीय निकाय चुनाव में 11 मई को दूसरे चरण में 38 जिलों में 53 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि चार मई को पहले चरण में राज्य के 37 जिलों में 52 प्रतिशत मतदान हुआ।
सपा के मनोज पाण्डेय ने कहा कि निकाय चुनाव नियमावली में चक्रवार गणना में हर चक्र में प्रत्याशियों को मिले वैध, अवैध तथा कुल मतों का ब्यौरा ब्लैक बोर्ड पर लिखने के साथ तत्काल घोषित करने और ऑनलाइन फीडिंग के साथ ध्वनि विस्तारक से 2-2 घंटे के अंतराल पर गणना का परिणाम बताने का भी प्रावधान है, लेकिन 15 अप्रैल 2023 को जो नया संशोधन जारी किया गया है, वह ठीक नहीं है।
शुक्रवार को सपा ने यह आरोप लगाया कि पहले चरण में भाजपा के पिछड़ने के बाद दूसरे चरण में मतदान प्रभावित करने के लिए ही मतदान प्रतिशत कम कराने की रणनीति पर काम किया गया।
उत्तर प्रदेश में नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के लिए राज्य के 75 जिलों में चार मई और 11 मई को मतदान हुआ था और आज 13 मई शनिवार को मतगणना होगी।
यूपी नगर निकाय चुनाव परिणाम से पहले समाजवादी पार्टी शुक्रवार को अपने पक्ष में भारी मतदान का दावा करते हुए बीजेपी पर आरोप लगाया कि अपनी होने वाली करारी हार से बौखलाई भाजपा अब जनादेश को बदलने की कुत्सित साजिश कर रही है।
UP Nagar Nikay Chunav Result 2023 Live Updates in Hindi: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव 2023 में मुख्य मुकाबला बीजेपी, सपा और बसपा के बीच माना जा रहा है। चुनाव में 17 नगर निगमों के परिणाम पर पूरे प्रदेश की नजर रहेगी। शहरी इलाकों को बीजेपी का गढ़ माना जाता है, इसलिए बीजेपी नगर निगमों में अन्य दलों का सूपड़ा साफ करने का दावा कर रही है। पिछले बार बीजेपी को सिर्फ दो नगर निगमों में हार का सामना करना पड़ा था।
