उत्तर प्रदेश की राजनीति में अक्सर विवादित बयान देखे जाते हैं। वहीं जाति-धर्म का मुद्दा काफी जोर शोर से उठता रहता है। ऐसे में अमेठी में चुनाव प्रचार करने गये भाजपा विधायक मयंकेश्वर सिंह का एक विवादित बयान सुर्खियों में हैं। बता दें कि अमेठी में भाजपा विधायक ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा है कि अगर हिंदू जाग गया तो दाढ़ी नोचकर चुटिया बना देगा।
बता दें कि मयंकेश्वर सिंह अमेठी की तिलोई विधानसभा से विधायक हैं। इस बार भी पार्टी ने उन्हें टिकट दिया है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो एक विशेष समुदाय के खिलाफ कहते दिखाई दे रहे हैं कि अगर हिंदुस्तान का हिंदू जाग गया तो दाढ़ी नोच कर चुटिया बना देगा।
इसके आगे विधायक सिंह ने कहा कि अगर हिंदुस्तान में रहना है तो राधे-राधे कहना होगा। वरना जिस तरह बंटवारे के समय जैसे सब पाकिस्तान चले गए थे, वैसे आप भी चले जाइए। बता दें कि तिलोई में भाजपा प्रत्याशी मयंकेश्वर सिंह के खिलाफ सपा ने नईम को टिकट दिया है।
नईम का नाम लिये बिना सिंह ने कहा कि जगदीशपुर से एक सज्जन आए हैं जो बीस साल पहले आए थे। उन्हें बीस साल बाद फिर से यहां के लोगों की याद आई है। उन्होंने कहा कि अगर वो जीते तो आप लोग सोचो क्या हाल होगा। सिंह ने कहा कि अगर प्रदेश में सपा की सरकार आई तो अयोध्या में राम मंदिर का काम बंद हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मथुरा-काशी में भी अयोध्या की तरह मंदिर बनेगा। अगर बहुत ज़्यादा झंझट हो तो मुसलमान पाकिस्तान चले जाएं।
मयंकेश्वर सिंह ने कहा कि अगर आप सबको मथुरा, काशी और अयोध्या में मंदिर बनवाना है तो भाजपा का जिताना होगा। लेकिन अगर प्रदेश में कांग्रेस, बसपा या सपा की सरकार बनी तो सरकार बदलते ही एक आदेश पारित होगा और मंदिर का काम बंद। अब इसको मान लो कि जो 500 सालो का हमारे पुरखो का सपना था अगर कही सरकार बदल गई तो यह सपना पूरा नहीं हो पाएगा।