उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज करते हुए लगातार दूसरी बार सत्ता में काबिज हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पार्टी ने इतिहास रच दिया है। पार्टी की इस शानदार जीत के बाद सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव अपनी बेटी के साथ मुख्यमंत्री के साथ मिलने पहु्ंचीं।
विधानसभा चुनाव 2022 से पहले अपर्णा भाजपा में शामिल हुईं अपर्णा योगी आदित्यनाथ को जीत के लिए बधाई दी। इस दौरान उनकी बेटी ने सीएम के माथे पर टीका लगाया। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखा रहा है कि अपर्णा अपनी बेटी को योगी को टीका लगाने में मदद कर हीं। मुख्यमंत्री ने छोटी से बच्ची से प्यार से छोलो जी हो गया… वाह।
यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा के बेहतरीन प्रदर्शन पर अपर्णा ने गुरुवार को कहा, ‘हिंदू-मुस्लिम-सिख-इसाई सबके सब हैं भाजपाई। तुष्टीकरण की राजनीति और जाति के आधार पर राज्य को बांटने वालों के लिए यह जवाब है। हम ‘जय श्री राम’ के नाम के साथ सरकार बना रहे हैं। हमें इससे अच्छी सरकार नहीं मिल सकती।’
बता दें कि अपर्णा यादव मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे की पत्नी हैं। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी से नाता तोड़कर उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। यही नहीं चुनाव के दौरान उन्होंने सपा के खिलाफ जोरदार प्रचार भी किया।
योगी आदित्यनाथ पिछले 37 वर्षों में उत्तर प्रदेश में कार्यकाल पूरा करने के बाद सत्ता में लौटने वाले पहले मुख्यमंत्री हैं। उत्तर प्रदेश से अलग होकर उत्तराखंड बनने के बाद आदित्यनाथ सत्ता में लौटने वाले पहले मुख्यमंत्री हैं। इससे पहले ऐसा साल 1985 में हुआ था। तब कांग्रेस के नारायण दत्त तिवारी ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने थे। योगी से पहले, संपूर्णानंद, चंद्रभानु गुप्ता, हेमवती नंदन बहुगुणा और एनडी तिवारी सहित केवल चार पूर्व मुख्यमंत्री लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए चुने गए थे।