Tripura Assembly Election 2023 Live Updates: त्रिपुरा की 60 विधानसभा सीटों पर मतदान खत्म हो चुका है। इस बार अलग-अलग पार्टियों से 259 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई थी। इस बार चुनाव में लोगों का भारी उत्साह देखा जा रहा है। कुछ इलाकों से हंगामे की भी खबरें सामने आई हैं। चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए 31,000 मतदानकर्मी और केंद्रीय बलों के 25,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे। वहीं कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य सशस्त्र पुलिस और राज्य पुलिस के 31,000 कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

Tripura Assembly Election 2023 Voting Updates in Hindi

बीजेपी इस बार राज्य की 55 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं उनसे 5 सीटें अपनी सहयोगी आईपीएफटी (IPFT) को दी हैं। चुनाव में सीपीएम (CPM) ने 47 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। इसकी गठबंधन सहयोगी कांग्रेस 13 सीट पर चुनाव लड़ रही है। इस बार मुख्य मुकाबला बीजेपी-आईपीएफटी गठबंधन, माकपा-कांग्रेस गठबंधन और पूर्व शाही परिवार के वंशज के टिपरा मोथा पार्टी के बीच है। बता दें कि टिपरा मोथा ने हाल ही में हुए चुनावों में भी अच्छा प्रदर्शन किया था।

Live Updates

Tripura Vidhansabha Chunav: यहां जानिए त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में मतदान से जुड़े बड़े अपडेट्स

17:59 (IST) 16 Feb 2023
4 बजे तक 81 फीसदी मतदान

चुनाव आयोग के मुताबिक त्रिपुरा में दोपहर 4 बजे तक 81 फीसदी मतदान हुआ है। अभी भी मतदान केंद्रों के बाहर लाइनें लगी हैं।

17:13 (IST) 16 Feb 2023
Tripura Election 2023 Live: सीपीएम कार्यकर्ता की कार में तोड़फोड़

त्रिपुरा की खैरपुर विधानसभा सीट से सीपीएम प्रत्याशी पबित्रा कार के इलेक्शन एजेंट की कार में तोड़फोड़ हुई है। सीपीएन ने बीजेपी पर इसका आरोप लगाया है। दूसरी तरफ गोलाघाटी सीट पर बीजेपी ने गड़बड़ी का आरोप लगाया है। यहां बीजेपी प्रत्याशी हिमानी देबबर्मा ने की पुनर्मतदान की मांग की है। बीजेपी ने इसका आरोप टिपरा मोथा पर लगाते हुए चुनाव अधिकारी से लिखित शिकायत की है।

16:26 (IST) 16 Feb 2023
Tripura Election 2023 Live: दोपहर 3 बजे तक 70 फीसदी मतदान

त्रिपुरा में दोपहर 3 बजे तक करीब 70 फीसदी मतदान हुआ है। चुनाव आयोग के मुताबिक दोपहर 3 बजे तक 69.96 फीसदी लोगों ने मतदान किया है।

14:56 (IST) 16 Feb 2023
Tripura Election 2023 Live: चुनाव आयोग ने बीजेपी और कांग्रेस को भेजा नोटिस

आचार संहिता लागू होने के बाद अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील को लेकर चुनाव आयोग ने बीजेपी और कांग्रेस को नोटिस जारी किया है।

https://twitter.com/ANI/status/1626147061174534144?s=20

14:33 (IST) 16 Feb 2023
Tripura Election 2023 Live: एक बजे तक 51.35 फीसदी वोटिंग

चुनाव आयोग के मुताबिक दोपहर एक बजे तक 51.35 फीसदी वोटिंग हुई है।

13:33 (IST) 16 Feb 2023
Tripura Election 2023 Live: 90 फीसदी से अधिक होगा मतदान-बर्मन

टिमरा मोथा पार्टी के चीफ प्रद्योत बिक्रम माणिक्य देब बर्मन ने कहा कि इस बात त्रिपुरा में मुझे लगता है कि 90 फीसदी से अधिक मतदान होगा। त्रिपुरा के लोग हमें मौका देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि हमें जानकारी मिली है कि धनपुर और मोहनपुर में सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा हिंसा हुई है। हमने दोनों जगहों पर ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत की है।

https://twitter.com/ANI/status/1626116109484294144?s=20

12:48 (IST) 16 Feb 2023
Tripura Election 2023 Live: मानिक सरकार का आरोप - लोगों को वोट नहीं डालने दे रही BJP

त्रिपुरा के पूर्व सीएम मानिक सरकार ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी लोगों को वोट नहीं डालने दे रही है। कुछ जगहों से ऐसी खबरें सामने आई हैं। इसकी जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी को दी गई है।

https://twitter.com/ANI/status/1626116333112004609?s=20

11:41 (IST) 16 Feb 2023
Tripura Election 2023 Live: 11 बजे तक 32 फीसदी मतदान

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में लोग भारी संख्या में मतदान कर रहे हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक सुबह 11 बजे तक 31.23 फीसदी मतदान हुआ है।

https://twitter.com/ANI/status/1626100932529500161?s=20

10:52 (IST) 16 Feb 2023
Tripura Election 2023 Live: पूर्व CM मानिक सरकार ने किया मतदान

पूर्व सीएम और त्रिपुरा विधानसभा में नेता विपक्ष मानिक सरकार ने अगरतला में एक बूथ पर मतदान किया।

https://twitter.com/ANI/status/1626084414789910530?s=20

10:37 (IST) 16 Feb 2023
Tripura Election 2023: कांग्रेस अध्यक्ष बोले- शांति और बदलाव के लिए करें वोट

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोगों से शांति और मतदान के लिए मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा के लोग बदलाव चाहते हैं। इस बार जनता बदलाव के लिए मतदान केंद्रों पर उमड़ रही है।

10:08 (IST) 16 Feb 2023
त्रिपुरा चुनाव 2023ः दो घंटे में हुआ करीब 13 फीसदी मतदान

त्रिपुरा चुनाव में लोगों में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। 9 बजे तक 13.23 फीसदी मतदान हुआ है।

https://twitter.com/ANI/status/1626074156428304389?s=20

09:30 (IST) 16 Feb 2023
मानिक साहा बोले- बीजेपी की दोबारा बनेगी सरकार

अगरतला में साहा महारानी तुलसीबती बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्थित मदतान केंद्र पर मतदान के बाद सीएम मानक साहा ने कहा कि बीजेपी इस बार दोबारा सरकार बनाने जा रही है। लोगों को भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

09:22 (IST) 16 Feb 2023
गोमती में मतदान केंद्रों के बाहर लंबी लाइन

मतदान को लेकर त्रिपुरा के लोगों में खाता उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की लंबी लाइन लगी है। गोमती जिले के उदयपुर में लोग भारी तादाद में वोट डालने पहुंचे हैं.

https://twitter.com/ANI/status/1626060527146536962?s=20

08:47 (IST) 16 Feb 2023
सीएम मानिक साहा ने डाला वोट

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मानिक साहा ने अगरतला में किया मतदान

https://twitter.com/ANI/status/1626051445270228992?s=20

08:17 (IST) 16 Feb 2023
जेपी नड्डा ने की अपील

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने त्रिपुरा के लोगों से वोट डालने की अपील की है। मैं सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस उत्सव में भाग लेने और त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में मतदान करने का आग्रह करता हूं। प्रत्येक वोट सुशासन, विकास की यात्रा जारी रखने की ओर गिना जाएगा और एक समृद्ध, भ्रष्टाचार मुक्त त्रिपुरा के लिए निर्णायक साबित होगा।

https://twitter.com/ANI/status/1626038514902269952?s=20

08:07 (IST) 16 Feb 2023
पीएम मोदी ने त्रिपुरा के लोगों से की अपील

पीएम नरेन्द्र मोदी ने त्रिपुरा की जनता से वोट डालने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट किया कि "त्रिपुरा के लोग रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें और लोकतंत्र के त्योहार को मजबूत करें. मैं विशेष रूप से युवाओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान करता हूं."

https://twitter.com/narendramodi/status/1626045084117651457?s=20

07:44 (IST) 16 Feb 2023
शांति पूर्ण मतदान जारी

त्रिपुरा की कई सीटों पर शांति पूर्ण मतदान जारी है। मतदान केंद्रों पर भारी संख्या में वोटर्स मौजूद हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1626039206127747072?s=20

07:25 (IST) 16 Feb 2023
मतदान शुरू, 2 मार्च को आएंगे नतीजे

त्रिपुरा विधानसभा की 60 सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। चुनाव में कुल 259 प्रत्याशी मैदान में है। विधानसभा चुनाव के नतीजे 2 मार्च को आएंगे।

06:56 (IST) 16 Feb 2023
Tripura Elections Live: थोड़ी देर में शुरू होगी वोटिंग, मतदान केंद्र पर आने लगे लोग

त्रिपुरा में मतदान केंद्रों पर लोगों की भी आने लगी है। न्यूज एजेंसी ANI द्वारा जारी की गई तस्वीरों में गोमाटी स्थित बूथ नंबर 54 पर अच्छा तादाद में लोग देखे जा सकते हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1626029383977934848

00:30 (IST) 16 Feb 2023
Tripura Elections 2023 Live: बीजेपी ने विकास, वाम मोर्चे ने कुशासन पर दिया जोर

त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी ने पिछले पांच वर्षों में पूर्वोत्तर राज्य में हुए विकास पर प्रकाश डाला जबकि वाम मोर्चा और कांग्रेस ने भाजपा-आईपीएफटी सरकार के "कुशासन" पर जोर दिया। टिपरा मोथा का चुनावी मुद्दा ग्रेटर टिपरालैंड राज्य की मांग है।

00:28 (IST) 16 Feb 2023
Tripura Elections 2023 Live: 47 सीटों पर चुनाव लड़ रही माकपा

माकपा 47 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि उसकी गठबंधन सहयोगी कांग्रेस 13 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। टिपरा मोथा ने 42 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। राज्य में टीएमसी भी चुनाव मैदान में है। टीएमसी ने 28 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं जबकि 58 निर्दलीय उम्मीदवार हैं। राज्य में सत्तारूढ़ बीजेपी ने सबसे अधिक 12 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।

00:27 (IST) 16 Feb 2023
Tripura Elections 2023 Live: 55 सीटों पर चुनाव लड़ रही बीजेपी

त्रिपुरा विधानसबा चुनाव में बीजेपी 55 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि उसकी सहयोगी आईपीएफटी ने छह सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, एक सीट पर दोनों दलों के बीच फ्रेंडली मुकाबला होगा।

00:26 (IST) 16 Feb 2023
Tripura Elections 2023 Live: माणिक साहा बारडोवली से लड़ रहे चुनाव

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा टाउन बारडोवली विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं। केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक धनपुर से चुनाव लड़ रही हैं। माकपा के राज्य सचिव जितेंद्र चौधरी सबरूम विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। वह वाम-कांग्रेस गठबंधन का चेहरा हैं। टिपरा मोथा प्रमुख प्रद्योत देबबर्मा चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।

00:24 (IST) 16 Feb 2023
Tripura Elections Live: 28 लाख मतदाता करेंगे 259 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

त्रिपुरा में 13.53 लाख महिलाओं सहित 28.13 लाख मतदाता 259 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे, जिनमें से 20 महिलाएं हैं।

00:22 (IST) 16 Feb 2023
Tripura Elections 2023 Live: त्रिपुरा की सीमाएं सील

त्रिपुरा में एहतियाती उपायों के तहत राज्य भर में पहले ही निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। यह 17 फरवरी की सुबह छह बजे तक लागू रहेगी। उपद्रवियों को राज्य में प्रवेश करने से रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय सीमाओं को भी सील कर दिया गया है।

Tripura Elections: त्रिपुरा में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के लिए 31 हजार मतदानकर्मी और केंद्रीय बलों के 25 हजार जवान तैनात किए गए हैं। इसके अलावा, कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य सशस्त्र पुलिस और राज्य पुलिस के 31 हजार कर्मचारियों को तैनात किया गया है। यहां 38 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील बनाए गए हैं। यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।