Telangana Assembly Election Results:तेलंगाना की चंद्रयानगुट्टा विधानसभा सीट पर 23 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। AIMIM के उम्मीदवार अकबरुद्दीन ओवैसी इस सीट पर 81660 वोटों के अंतर से जीत गए हैं। 23 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद ओवैसी को कुल 99776 वोट मिले। दूसरे स्थान पर बीआरस के मुप्पी सीताराम रेड्डी रहे जिन्हें 18116 वोट ही मिले हैं। बीजेपी के कौदी महेंद्र तीसरे स्थान पर रहे।

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 में इस बार मुख्य मुकाबला सत्ता में काबिज भारत राष्ट्र समिति और कांग्रेस के बीच था। कांग्रेस ने बाजी मार ली है। वहीं बीजेपी ने पिछली बार से अच्छा प्रदर्शन किया है। चंद्रायनगुट्टा सीट एआईएमआईएम का बड़ा गढ़ मानी जाती है।

चंद्रायनगुट्टा विधानसभा पर अकबरुद्दीन ओवैसी का जलवा

चंद्रयानगुट्टा विधानसभा सीट, तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के 15 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। ये सीट हैदराबाद लोकसभा के अंदर आती है। अकबरुद्दीन, हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी के छोटे भाई हैं। चंद्रायनगुट्टा विधानसभा पर एआईएमआईएम के अकबरुद्दीन ओवैसी 5 चुनाव लगातार जीतते आए हैं। ओवैसी इस सीट से 6वीं बार चुनावी मैदान में हैं।

क्या थे 2018 विधानसभा चुनाव के परिणाम?

साल 2018 के विधानसभा चुनाव में चंद्रयानगुट्टा सीट पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के उम्मीदवार अकबरुद्दीन ओवैसी ने जीत का परचम लहराया था। अकबरुद्दीन को 95,339 वोट हासिल हुए थे और वह विधायक बने थे। उनके विपक्ष में खड़े हुएभारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार शहजादी सय्यद को 15,075 मतदाताओं का भरोसा मिल सका था। शहजादी 80,264 वोटों से चुनाव में पराजित हो गए थे। 2018 के विधानसभा चुनाव में इस विधानसभा सीट पर कुल 2,93,549 मतदाता थे।

विधानसभा चुनाव 2018 में तेलंगाना राष्ट्र समिति (जो अब भारत राष्ट्र समिति (BRS) के नाम से जानी जाती है) को 88 सीटों पर जीत मिली थी। 119 सदस्यों वाली तेलंगाना विधानसभा में TRS को प्रचंड बहुमत प्राप्त हुआ था। कांग्रेस पार्टी को महज़ 19 सीटों पर कामयाबी हासिल हो सकी थी। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) को सात सीटों पर, तेलुगूदेशम पार्टी (TDP) को दो सीटों पर, भारतीय जनता पार्टी (BJP) और ऑल इंडिया फ़ॉरवर्ड ब्लॉक (AIFB) को एक-एक विधानसभा सीट पर जीत हासिल हुई थी। 2018 विधानसभा चुनाव में TRS को 46.87 फ़ीसदी वोट मिले थे जबकि प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस को 28.43 फ़ीसदी और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों को 6.98 फ़ीसदी वोट मिल सके थे।