Sarchip Mizoram Vidhan Sabha Election Result 2018: कांग्रेस पूर्वोत्तर में अपने गढ़ मिजोरम को इस बार बचा पाने में विफल रही। साथ ही कांग्रेस के सीएम लाल थनहवला भी दोनों सीटों से चुनाव हार गए हैं। राजनीतिक विश्लेशकों की मानें तो प्रदेश में बीजेपी की एंट्री ने मुख्यमंत्री लाल थनहवला की मुश्किलें बढ़ा दी थीं। इसका नतीजा ये रहा कि सीएम अपनी दोनों सीटों पर हार गए। हालांकि उन्हें हार का सामना बीजेपी के प्रत्याशी से नहीं करना पड़ना है। हां बीजेपी ने उनके वोट काटने में जरूर अहम भूमिका निभाई है। साउथ चम्फई से लाल थनहवला MNF के T.J LALNUNTLUANGA से 1049 वोटों के अंतर से चुनाव हार गए। वहीं सर्चिप में उन्हें निर्दलीय प्रत्याशी LALDUHOMA से मुंह की खानी पड़ी। बता दें कि उन्होंने वर्ष 2013 में दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ा था। वह दोनों जगहों से विजयी रहे थे।
बता दें कि थनहवला पांच बार मुख्यमंत्री की कमान संभाल चुके हैं, लेकिन इस बार उन्हें अपने गृह क्षेत्र में कड़े मुकाबले का समाना करना पड़ा। उनके सामने इस बार जोराम नेशनलिस्ट पार्टी (ZNP) के संस्थापक नेता लालडुहोमा ने कड़ी चुनौती पेश की। बता दें कि ZNP ने बीजेपी और अन्य दलों के साथ मिलकर जोराम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) नाम से गठजोड़ बनाया था।
वर्ष 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में सीएम थनहवला सर्चिप के अलावा हरंगतुर्जो से भी चुनाव लड़ा था। उन्होंने सर्चिप में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मिजो नेशनल फ्रंट के प्रत्याशी सी. लाल रामजौवा को सात सौ से कुछ ज्यादा सीटों के अंतर से हराया था। उन्होंने हरंगतुर्जो सीट पर डेढ़ हजार से ज्यादा मतों से जीत हासिल की थी।
Election Result 2018 LIVE: Rajasthan | Telangana | Mizoram | Madhya Pradesh | Chhattisgarh
Highlights
मिजोरम सीएम के लिए बुरी खबर है। वह दोनों जगह से चुनाव हार गए हैं। साउथ चम्फई के बाद ताजा परिणामों में व सर्चिप की सीट भी हार गए। सर्चिप में उन्हें निर्दलीय प्रत्याशी से हारना पड़ा तो वहीं साउथ चम्फई में MNF के प्रत्याशी से शिकस्त झेलनी पड़ी।
लाल थानहवला को सर्चिप में निर्दलीय प्रत्याशी से कड़ी टक्कर मिल रही है। निर्दलीय LALDUHOMA लगभग 500 वोटों से सीएम से आगे चल रहे हैं।
मिजोरम के सीएम लाल थानहवला को दोहरा झटका लगा है। जहां प्रदेश से उनकी सरकार की विदाई हो रही है वहीं वह अपनी सीट भी खोते दिख रहे हैं। साउथ चम्फई की सीट वो पहले ही हार चुके हैं और सर्चिप से पीछे चल रहे हैं।
साउथ चम्फई सीट हारने के बाद सर्चिप से भी सीएम लाल थानहवला चुनाव हार सकते हैं। यहां से निर्दलीय प्रत्याशी उनसे आगे निकल गए हैं। हालांकि वोटों का अंतर बेहद कम है। 100 वोटों की मार्जिन चल रही है अभी।
मिजोरम के सीएम लाल थानहवला अपनी विधान सभा सीट साउथ चम्फई से चुनाव हार गए हैं। यहां पर उन्हें कांग्रेस के T.J LALNUNTLUANGA से 1049 वोटों के अंतर से चुनाव हार गए हैं।
मिजोरम के सीएम सीएम लाल थनहवला सर्चिप और चम्फाई दोनों सीट से काफी आगे चल रहे हैं। अगर रुझान ऐसे ही चलते रहे तो दोनों सीटों पर उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है। प्रदेश में उनकी फिर से वापसी के भी आसार कम दिख रहे हैं।
लाल थनहवला के सामने इस बार जोराम नेशनलिस्ट पार्टी (ZNP) के संस्थापक नेता लालडुहोमा चुनौती पेश कर रहे हैं। बता दें कि ZNP ने बीजेपी और अन्य दलों के साथ मिलकर जोराम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) नाम से गठजोड़ बनाया है। ZNP से सीएम को इस बार कड़ी चुनौती मिल रही है।
सर्चिप और चम्फाई सीट से सीएम लाल थनहवला आगे चल रहे हैं। लाल थनहवला ने 2013 में भी इन दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ा था। वह दोनों जगहों से विजयी रहे थे। लाल थनहवला इस बार भी दो सीटों से चुनाव लड़ा है।