मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में दो कॉमेडी शो चल रहे हैं। एक टीवी पर कॉमेडी विद कपिल शर्मा। दूसरा मोबाइल पर कॉमेडी विद राहुल। गुरुवार को उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने हरिद्वार विधानसभा में आयोजित जनसभा में शिवराज सिंह चौहान पहुंचे थे।

शिवराज ने कांग्रेस को केंकड़ा कहते हुए कहा कि आज कांग्रेस बात कर रही है चार धाम, चार काम की। लेकिन तुमने चार धामों के लिए कभी कुछ किया है। भारतीय जनता पार्टी के चार धाम हैं देश की जनता। हम बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री जाकर पूजा करते हैं, आशीर्वाद लेते हैं। लेकिन हरीश रावत जैसों के धाम अलग हैं। पहला धाम सोनिया गांधी, दूसरा राहुल गांधी, तीसरा प्रियंका गांधी, चौथा रॉबर्ट वाड्रा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल कह रहे हैं कि मोदी ने दो भारत बना दिए हैं। मोदी के राज में आज भारत एक है। दो भारत तो कांग्रेस ने बनाए। कांग्रेस और जवाहरलाल नेहरू भारत के विभाजन के लिए जवाबदेह हैं। एक हिस्सा पाकिस्तान बना दिया और एक बांग्लादेश बना दिया। 1962 में चीन ने हमला किया तब भी पंडित जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री थे। भारत के एक बड़ा हिस्से पर चीन ने कब्जा कर लिया। यह काम भी कांग्रेस ने किया है। राहुल बाबा तो कुछ भी कहते रहते हैं।

शिवराज ने कहा कि भाजपा के साथ जनता का प्यार ऐसे ही चलेगा पर प्यार के नाम पर लव जिहाद नहीं चलने देंगे। किसी भी कीमत पर नहीं चलने देंगे। हमने मध्य प्रदेश में कानून बनाया। उत्तर प्रदेश में कानून बनाया। उत्तराखंड में हमने तय किया है जिसने लव के नाम पर जिहाद किया, उन्हें जेलों में सड़ा दिया जाएगा। उन्हें किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार ने तय किया है कि हम विशेष सुविधाएं देकर इस सीमावर्ती इलाके में पूर्व सैनिकों सरकार ने तय किया है कि हम विशेष सुविधाएं देकर इस सीमावर्ती इलाके में पूर्व सैनिक को बसाएंगे और यहां के नौजवानों को भी बसाएंगे। उका कहना था कि मोदी सरकार के लिए देश की सीमाएं और राष्ट्रीय सुरक्षा सबसे ज्य़ादा अहम है। इससे समझौता नहीं होगा।