उत्तर प्रदेश की रामपुर विधानसभा सीट के नतीजे आज (24 अक्टूबर) किए गए। यहां एसपी सांसद आजम खां की साख दांव पर लगी हुई है। दरअसल, आजम लगातार 4 बार इस सीट पर विधायक चुने जा चुके हैं, लेकिन मई 2019 में उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी जया प्रदा को हरा दिया और इस सीट पर सांसद बन गए। ऐसे में यह सीट खाली हो गई थी। अब उन्होंने अपनी पत्नी तंजीन फातिमा को मैदान में उतारा। फिलहाल उन्होंने यहां से बड़े आराम से जीत दर्ज कर ली है। फातिमा ने बीजेपी के भारत भूषण गुप्ता को शिकस्त दी है।

रामपुर में मुकाबला इस वजह से दिलचस्प: प्रदेश की उपचुनाव वाली सीटों पर सबसे दिलचस्प मुकाबला रामपुर सीट पर माना जा रहा है। वजह यह है कि रामपुर को सपा सांसद आजम खां का गढ़ माना जाता है और उन्होंने उपचुनाव में अपनी पत्नी डॉ. तंजीन फातिमा को उतारा। 2017 विधानसभा चुनाव में रामपुर विधानसभा सीट से आजम खां को जीत मिली थी, लेकिन लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद आजम खान ने रामपुर विधानसभा सीट छोड़ दी, जिसके चलते यहां उपचुनाव हुए।

By-Election Results 2019 Live Updates: यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों By-Election Results

बता दें कि रामपुर शहर विधानसभा सीट से आजम रिकॉर्ड 9 बार विधायक रहे हैं। लेकिन इस साल वह सांसद बन गए। इसके बाद उन्होंने इस सीट से अपनी पत्नी राज्यसभा सदस्य तजीन फात्मा को सपा प्रत्याशी बनाया है। जबकि बीजेपी से भारत भूषण गुप्ता उनके खिलाफ मैदान में हैं।

यहां देखें LIVE नतीजे – हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम 2019 | महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2019

Live Blog

12:43 (IST)24 Oct 2019
बीजेपी गठबंधन 7, SP एक तो BSP 2 सीटों पर आगे; 1 पर कांग्रेस ने बनाई बढ़त

यूपी के 11 सीटों में से बीजेपी गठबंधन 7 सीटों (बीजेपी 6 ,अपना दल-1) सपा-2, बसपा- 1 और कांग्रेस-1 सीट पर आगे है। रामपुर में आजम खान का दबदबा कायम है। उनकी पत्नी तंजीम जो कि सपा उम्मीदवार हैं 15000 वोटों से आगे चल रही हैं।

12:15 (IST)24 Oct 2019
आजम खान की पत्नी की बढ़त जारी


समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता मोहम्मद आज़म खान की पत्नी, तन्ज़ीम फातिमा के खिलाफ भाजपा के प्रत्याशी पिछड़ते नजर आ रहे हैं।

11:58 (IST)24 Oct 2019
16328 वोटों से सपा की तंजीम फातिमा आगे

रामपुर में 12वें राउंड की गिनती पूरी, 16328 वोटों से सपा की तंजीम फातिमा आगे। बीजेपी प्रत्याशी काफी पीछे।

11:43 (IST)24 Oct 2019
आजम की पत्नी 10 हजार मतों से आगे

रामपुर में आजम खान की पत्नी ताजीन फातिमा और बीजेपी की भारत भूषण गुप्ता के बीच मुकाबला है। फिलहाल ताजीन 10 हजार मतों से आगे हो चल रही हैं।



09:36 (IST)24 Oct 2019
सपा 6364 मतों से आगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव: रामपुर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार तज़ीन फातिमा दूसरे दौर की मतगणना के बाद 6364 मतों से आगे चल रही हैं।

Image

09:15 (IST)24 Oct 2019
आजम खान की पत्नी तंजीम BJP से आगे, पहला राउंड सपा के नाम



पहला राउंड: रामपुर से विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के सांसद आज़म खान की पत्नी तंजीम अभी बीजेपी से आगे चल रही हैं।
तंज़ीन फ़ातिमा 2986 वोट तो बीजेपी के भारत भूषण गुप्ता 1352 वोट मिले हैं।

09:03 (IST)24 Oct 2019
शुरूआती रुझानों के अनुसार, रामपुर, गंगोह में सपा आगे

समाजवादी पार्टी के लिए एक अच्छी खबर के रूप में, शुरुआती रुझानों के अनुसार, पार्टी गंगोह और रामपुर सीटों पर आगे चल रही है।

07:46 (IST)24 Oct 2019
दांव पर आजम की साख

बता दें कि रामपुर शहर विधानसभा सीट से आजम रिकॉर्ड 9 बार विधायक रहे हैं। लेकिन इस साल वह सांसद बन गए। इसके बाद उन्होंने इस सीट से अपनी पत्नी राज्यसभा सदस्य तजीन फात्मा को सपा प्रत्याशी बनाया है। जबकि बीजेपी से भारत भूषण गुप्ता उनके खिलाफ मैदान में हैं।

07:11 (IST)24 Oct 2019
रामपुर के चुनाव परिणाम पर टिकी है सबकी नजर

रामपुर सीट समाजवादी पार्टी का गढ़ मानी जाती है। यहां से सपा के बड़े नेता आजम खान सांसद हैं। इस बार उनकी पत्नी तंजीम विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में हैं। यहां कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।