5 राज्यों में होने जा रहे चुनावों को लेकर हर दल एक अलग ही रणनीति पर काम कर रहा है। कांग्रेस ने जहां एमपी में सपा को पूरी तरह से दरकिनार कर दिया, वहीं दूसरी तरफ यूपी में सपा की साथी व अपेक्षाकृत बेहद छोटी पार्टी रालोद को राजस्थान में एक सीट दे दी है। कांग्रेस द्वारा शनिवार देर रात राजस्थान के लिए जारी की गई छठी लिस्ट में भरतपुर की सीट रालोद के लिए खाली छोड़ दी गई।

RLD यूपी के पश्चिमी हिस्से में एक्टिव है। सपा से गठबंधन के बाद पिछले विधानसभा चुनाव में इसके ग्राफ में कुछ इजाफा हुआ है। बात अगर भरतपुर की करें तो यह यूपी के मथुरा से सटा है। मथुरा से रालोद चीफ जयंत चौधरी सांसद रह चुके हैं। जयंत चौधरी जाट बिरादरी से आते हैं और भरतपुर में जाटों की अच्छी आबादी है।

राजस्थान कांग्रेस की छठी लिस्ट में किसे-किसे टिकट

राजस्थान चुनाव को लेकर कांग्रेस की छठी सूची में कुछ नए नाम नजर आ रहे हैं तो कुछ उम्मीद के मुताबिक उतारे गए हैं। पिछले कुछ दिनों में कांग्रेस ने एक के बाद एक प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करने का काम किया है। पार्टी को पूरा भरोसा है कि इस बार राज्य अपना ट्रेंड बदलेगा और कांग्रेस फिर सरकार बनाने में कामयाब हो जाएगी।

कांग्रेस की छठी लिस्ट की बात करें तो पार्टी ने हवा महल से महेश जोशी का टिकट इस बार काट दिया है। इसकी जगह आर आर तिवारी को मौका दिया गया है। इसी तरह संगारिया से अभिमन्यू पूनिया, भद्र से अजीत बेनीवाल, दांता रामगढ़ से वीरेंद्र सिंह को मौका दिया है। इसी तरह चोमू से शिखा मील, अलवर अर्बन से अजय अग्रवाल को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

क्रम संख्याविधानसभा सीटकांग्रेसभाजपाबसपा
1सादुलशहरजगदीश चंद्र जांगिड़गुरवीर सिंह बराड़
2गंगानगरअंकुर मंगलानीजयदीप बिहाणी
3करणपुरगुरमीत सिंह कुन्नरसुरेंद्र पाल सिंह
4सूरतगढ़डूंगरराम गेदररामप्रताप कासनिया
5रायसिंह नगर (SC)सोहन लालबलवीर सिंह लूथरा
6अनूपगढ़ (SC)शिमला देवी नायकश्रीमती संतोष बावरी
7सांगरियाअभिमन्यु पूनियागुरदीप सिंह शहपीणी
8हनुमानगढ़विनोद कुमार चौधरीश्री अमित चौधरी
9पीलीबंगा (SC)विनोद गोठवालधर्मेंद्र मोची
10नोहारअमित चाचनअभिषेक मटोरिया
11भादराअनीता बेनीवालसंजीव बेनीवाल
12खाजूवालागोविंद राम मेघवालडॉ. विश्वनाथ मेघवाल
13बीकानेर पश्चिमबुलाकी दास कल्लाजेठानंद व्यास
14बीकानेर पूर्वयशपाल गहलोतसुश्री सिद्धी कुमारी
15कोलायतभंवर सिंह भाटीश्री अंशुमान सिंह भाटी
16लूणकरणसरराजेंद्र मूंडसुमित गोदारा
17डूंगरगढ़मंगलाराम गोदाराताराचंद सारस्वत
18नोखासुशीला डूडीबिहारी लाल विश्नोई
19शादुलपुरकृष्णा पूनियासुमित्रा पूनिया
20तारानगरनरेंद्र बुढानियाराजेंद्र राठौड़
21सरदारशहरअनिल कुमार शर्माश्री राजकुमार रिणवा
22चुरूरपीक मंडेलियाहरलाल सहारण
23रतनगढ़पूसाराम गोदाराअभिनेश महर्षि
24सुजानगढ़ (SC)मनोज मेघवालश्रीमती संतोष मेघवाल
25पिलानीपीतराम कालाश्री राजेश दहिया
26सूरजगढ़श्रवण कुमारश्रीमती संतोष अहलावत
27झुंझुनूबृजेंद्र सिंह ओलाबबलू चौधरी
28मंडावारीता चौधरीनरेंद्र कुमार, सांसद
29नवलगढ़डॉक्टर राजकुमार शर्माविक्रम सिंह जाखल
30उदयपुरवाटीभगवान राम सैनीशुभकरण चौधरी
31खेतड़ीमनीषा गुर्जरश्री घर्मपाल गुर्जर खेतड़ी
32फतेहपुरहाकम अलीश्रवण चौधरी
33लक्ष्मणगढ़गोविंद सिंह डोटासरासुभाष मेहरिया
34धोद (SC)जगदीश धणोदियागोवर्धन वर्मा
35सीकरश्री रतनलाल जलधारी
36दांता रामगढ़वीरेंद्र सिंहगजानंद कुमावत
37खाण्डेलाश्री सुभाष मील
38नीम का थानासुरेश मोदीप्रेम सिंह बाजौरश्रीमती गीता सैनी
39श्रीमाधोपुरदीपेंद्र सिंहझाबर सिंह खर्रा
40कोटपूतलीराजेंद्र सिंह यादवहंसराज पटेल गुर्जर
41विराटनगरइंद्राज सिंह गुर्जरकुलदीप धनखड़
42शाहपुराश्री उपेन यादव
43चौमूंशिखा बरालारामलाल शर्मा
44फुलेराविद्याधर चौधरीनिर्मल कुमावत
45दूदू (SC)बाबूलाल नागरडॉ. प्रेम चंद बैरवा
46झोटवाड़ाअभिषेक चौधरीराज्यवर्धन सिंह राठौड़, सांसद
47आमेरप्रशांत शर्मासतीश पुनियाश्री मुकेश शर्मा
48जमवा रामगढ़श्री महेंद्र पाल मीणा
49हवामहलआरआर तिवाड़ीश्री बालमुकुंद आचार्य
50विद्याधर नगरसीताराम अग्रवालश्रीमती दीया कुमारी
51सिविल लाइन्सप्रताप सिंह खाचरियावासश्री गोपाल शर्मा
52किशन पोलअमीन कागजीश्री चंद्रमोहन बटवाडा
53आदर्श नगररफीक खानश्री रवि नय्यर
54मालवीय नगरअर्चना शर्माकालीचरण सराफ
55सांगानेरपुष्पेंद्र भारद्वाजभजन लाल शर्मा
56बगरू (SC)गंगा देवी वर्माकैलाश चंद वर्मा
57बस्सी (ST)लक्ष्मण मीणाचंद्रमोहन मीणा
58चाकसू (SC)वेद प्रकाश सोलंकीरामवतार बैरवा
59तिजाराइमरान खानबाबा बालकनाथ, सांसद
60किशनगढ़ बासदीपचंद खेरियाश्री रामहेत सिंह यादव
61मुंडावरललित यादवमंजीत धर्मपाल चौधरीपृथ्वीराज
62बहरोड़श्री जसवंत सिंह यादव
63बानसूरश्रीमती शकुंतला रावतदेवी सिंह शेखावत
64थानागाजीकांति मीणा(निर्दलीय)हेम सिंह भड़ाना
65अलवर ग्रामीणटिकाराम जूलीजयराम जाटव
66अलवर शहरअजय अग्रवालसंजय शर्मा
67रामगढ़जुबेर खानजय आहूजा
68राजगढ़ लक्ष्मणगढ़मंगेलाल मीणाश्री बन्नाराम मीणा
69कठूमरसंजना जाटवश्री रमेश खिंची
70कामांजाहिदा खाननौक्षम चौधरीश्री शकील खान
71नगरवाजिब अलीजवाहर सिंह बेडम
72डीग कुम्हेरविश्वेंद्र सिंहडॉ. शैलेश सिंह
73भरतपुरआरएलडी के लिएश्री विजय बंसलश्री गिरीश चौधरी
74नदबईजोगेंद्र अवानाश्री जगत सिंह
75वैर (SC)भजन लाल जाटवबहादुर सिंह कोली
76बयानाअमर सिंह जाटवश्री बच्चू सिंह बंशीवाल
77बसेड़ीसंजय कुमार जाटवश्री सुखराम कोली
78बारीप्रशांत सिंह परमारश्री गिर्राज सिंह मलिंगा
79धौलपुरशोभारानीडॉ. शिवचरण कुशवाहा
80राजखेड़ारोहित बोहरानीरजा अशोक शर्मा
81टोडाभीमघनश्याम मेहरश्री राम निवास मीणाश्री रामसिंह मीणा
82हिंडौन (SC)अनीत जाटवश्रीमती राजकुमारी जाटवश्री अमरसिंह बंशीवाल
83करौलीलखनसिंह मीणाश्री दर्शन सिंह गुर्जर
84सपोटरा (ST)रमेश चंद मीणाहंसराज मीणाश्री कल्लू उर्फ विजय
85बांदीकुईगजराज खटानाभागचंद डाकराश्री उमेश शर्मा
86महुवाओमप्रकाश हुड़लाराजेंद्र मीणाश्री बनवारी मीणा
87सिकरायममता भूपेशविक्रम बंशीवाल
88दौसामुरारी लाल मीणाशंकर लाल शर्मा
89लालसोट (ST)परसादी लाल मीणारामबिलास मीणा
90गंगापुररामकेशमान सिंह गुर्जरश्री रंगलाल मीणा
91बामनवास (ST)इंदिरा मीणाराजेंद्र मीणा
92सवाई माधोपुरदानिश अबरारकिरोड़ी लाल मीणा
93खंडार (SC)अशोक बैरवाजितेंद्र गोठवाल
94मालपुराघासीलाल चौधरीकन्हैया लाल चौधरी
95निवाईप्रशांत बैरवाश्री रामसहाय वर्मा
96टोंकसचिन पायलटअजीत सिंह मेहता
97देवली उनियाराहरीशचंद मीणाविजय बैंसला
98किशनगढ़विकास चौधरीभागीरथ चौधरी, सांसद
99पुष्करनसीम अख्तर इंसाफसुरेश सिंह रावत
100अजमेर उत्तरमहेंद्र सिंह रलावतावासुदेव देवनानी
101अजमेर दक्षिणद्रोपदी कोलीश्रीमती अनिता भदेल
102नसीराबादशिवप्रकाश गुर्जररामस्वरूप लांबा
103ब्यावरपारस मल जैनशंकर सिंह रावत
104मसूदाश्री अभिषेक सिंह
105केकड़ीडॉक्टर रघु शर्माशत्रुघ्न गौतम
106लाडनूंमुकेश भाकरकरणी सिंह
107डीडवानाचेतन सिंह चौधरीजितेंद्र सिंह जोधा
108जायल (SC)मंजू देवीडॉ. मंजू बाघमार
109नागौरहरेंद्र मिर्धाश्रीमती डॉ. ज्योति मिर्धा
110रानीवाड़ारतन देवासीनारायण सिंह देवल
111मेडता (SC)शिवरतन वाल्मिकीलक्ष्मणराम मेघवाल
112डेगानाविजयपाल मिर्धाअजय सिंह किलक
113मकरानाजाकिर हुसैन जटावतश्रीमती सुमिता भींचर
114परबतसररामनिवास गवाड़ियामानसिंह किनसरिया
115नावांमहेंद्र चौधरीविजय सिंह चौधरी
116जैतारणसुरेंद्र गोयलअविनाश गहलोत
117सोजत (SC)निरंजन आर्यश्रीमती शोभा चौहान
118पालीभीमराज भाटीज्ञानचंद पारख
119मारवाड़ जंक्शनखुशवीर सिंहकेसाराम चौधरी
120बालीबद्रीराम जाखड़पुष्पेंद्र सिंह राणावत
121सुमेरपुरहरिशंकर मेवाड़ाजोराराम कुमावत
122फलौदीप्रकाश छगानीश्री पब्बाराम बिशनोई
123लोहावटकिशनाराम बिश्नोईश्री गजेंद्र सिंह खींवसर
124शेरगढ़मीना कंवरश्री बाबू सिंह राठौड़
125औसियांदिव्या मदेरणाश्री भैराराम चौधरी
126भोपालगढ़गीता बरवाड़श्रीमती कंसा मेघवाल
127सरदारपुराअशोक गहलोतमहेंद्र सिंह राठौड़
128जोधपुरमनीषा पंवारअतुल भंसाली
129सूरसागरशाहजाद खानदेवेंद्र जोशी
130लूणीमहेंद्र विश्नोईजोगाराम पटेल
131बिलाड़ा (SC)मोहन लाल कटारियाअर्जुन लाल गर्ग
132जैसलमेररूपाराम मेघवालछोटू सिंह भाटी
133पोकरणसालेह मोहम्मदमहंत प्रतापपुरी महाराज
134शिवअमीन खानश्री स्वरूप सिंह खारा
135बाड़मेरमेवाराम जैनश्री दीपक कड़वासरा
136बायतूहरीश चौधरीबालाराम मूंढ
137पचपदरामदन प्रजापतअरूण अमराराम चौधरी
138सिवानामानवेंद्र सिंहहम्मीर सिंह भायल
139गुढ़ा मलानीसोनाराम चौधरीकेके बिश्नोई
140चौहटन (SC)पद्मराम मेघवालआदुराम मेघवाल
141आहौरसरोज चौधरीछगन सिंह राजपुरोहित
142जालौर (SC)रामिला मेघवालजोगेश्वर वर्मा
143भीनमालपूरा राम चौधरी
144सांचोरसुखराम बिश्नोईदेवजी पटेल, सांसद
145रानीवाड़ारतन देवासीनारायण सिंह देवल
146सिरोहीसंयम लोढ़ाओटाराम देवासी
147पिंडवाड़ा-आबूलीलाराम गरासियासमाराम गरासिया
148रेवदर (SC)मोतीराम कोलीजगसीराम कोली
149गोगुंदा (ST)डॉ. मंगीलाल गरासियाप्रतापलाल गमेतीदलपत गरासिया
150झाड़ौल (ST)हीरालाल दरांगीबाबूलाल खराड़ीनिंबाराम भील
151खेरवाड़ा (ST)दयाराम परमारनानालाल आहरी
152उदयपुर ग्रामीण (ST)विवेक कटाराफूल सिंह मीणा
153उदयपुरगौरव वल्लभताराचंद जैनखेमराज कटारा
154मावलीपुष्कर लाल डांगीडॉक्टर केजी पालीवाल
155बल्लभगढ़प्रीति गजेंद्र सिंहउदय लाल डांगी
156सलूम्बर (ST)रघुवीर सिंह मीणाअमृतलाल मीणाकन्हैया लाल मीणा
157धारियावाड़ (ST)नागराज मीणाकन्हैया लाल मीणा
158डूंगरपुर (ST)गणेश गोघराबंसीलाल कटारा
159आसपुर (ST)राकेश रोतगोपीचंद मीणादिलीप मीणा
160सागवाड़ा (ST)कैलाश भीलशंकर डेचा
161चोरासी (ST)ताराचंद भगोरासुशील कटारा
162घाटोल (ST)नानालाल निनामामानशंकर निनामा
163गढ़ी (ST)शंकरलालकैलाश चंद मीणा
164बांसवाड़ाअर्जुन सिंह बामनियाधन सिंह रावत
165बागीदौरा (ST)महेंद्रजीत सिंह मालवीयश्रीमती कृष्णा कटारा
166कुशलगढ़ (ST)रामिला खड़ियाभीमाभाई डामोर
167कपासनशंकरलाल बैरवाअर्जुन लाल जीनगर
168बैंगूसुरेश धाकड़
169चित्तौड़गढ़सुरेंद्र सिंह जड़ावतनरपत सिंह राजवी
170निम्बाहेड़ाउदय लाल आंजनाश्रीचंद कृपलानी
171बाड़ी सादड़ीबदरीलाल जाटगौतम सिंह डाक
172प्रतापगढ़ (ST)रामलाल मीणाहेमंत मीणाकमल मीणा
173भीमसुदर्शन सिंह रावतहरि सिंह चौहान
174कुम्भलगढ़योगेंद्र सिंह परमारसुरेंद्र सिंह राठौड़
175राजसमंदनारायण सिंह भाटीश्रीमती दीप्ती महेश्वरी
176नाथद्वारासी पी जोशीकुंवर विश्वराज सिंह मेवाड़बाबूलाल साल्वी
177आसींदहंगामी लाल मेवाड़ाझब्बर सिंह सांखला
178मांडलरामलाल जाटउदयलाल भडाणा
179सहाड़ाराजेंद्र त्रिवेदीलादूलाल पितलिया
180भीलवाड़ाओमनारायणीवालविट्ठलशंकर अवस्थी
181शाहपुरानरेंद्र कुमार रैगरलालराम बैरवा
182जहाजपुरधीरज गुर्जरगोपीचंद मीणा
183मांडलगढ़विवेक धाकड़गोपाल लाल शर्मा
184हिण्डौलीअशोक चांदनाप्रभुलाल सैनी
185केशवरायपाटनसी एल प्रेमी बैरवाश्रीमती चंद्रकांता मेघवाल
186बूंदीहरिमोहन शर्माअशोक डोगरा
187पीपल्दाचेतन पटेलश्री प्रेमचंद गोचर
188सांगोदभानू प्रताप सिंहहीरालाल नागर
189कोटा उत्तरशांति धारीवालश्री प्रह्लाद गुंजल
190कोटा दक्षिणराखी गौतमसंदीप शर्मा
191लाडपुराकल्पना देवी
192रामगंज मंडीमहेंद्र रजौरियामदन दिलावर
193अंताप्रमोद जैन भायाकंवर लाल मीणा
194किशनगंजनिर्मला सहारियाललित मीणा
195बारां अटरूसारिका चौधरी
196छाबड़ाकरन सिंह राठौड़प्रताप सिंह सिंघवी
197डग (ST)चेतराज गहलोतकालूलाल मेघवाल
198झालरापाटनप्रेम बैरवावसुंधरा राजे
199खानपुरसुरेश गुर्जरनरेंद्र नागर
200मनोहर थानानेमीचंद मीणागोविंद रानीपुरिया

इस लिस्ट में कांग्रेस ने संगारिया से अभिमन्यू पूनिया, भद्र से अजीत बेनीवाल, डुंगरगढ़ से मंगलराम गोदारा, पिलानी से पीतराम काला, दांता रामगढ़ से वीरेंद्र सिंह, शाहपुरा से मनीष यादव, चोमू से डॉ. शिखा, अम्बेर से प्रशांत शर्मा, जामवा रामगढ़ से गोपाल लाल मीणा, हवा महल से आर.आर. तिवारी, विद्याधर नगर से सीताराम अग्रवाल, अलवर शहर से अजय अग्रवाल, मालपुरा से घासी लाल चौधरी, मेड़ता से शिवरत्न वाल्मिकी, फलोदी से प्रकाश छंगानी, लोहावत से किशनराम बिश्नोई, शेरगढ़ से मीना कंवर, सूरसागर से शहजाद खान, आहोर से सरोज चौधरी, चौरासी से ताराचंद भगोरा, भीलवाड़ा से ओम नारायणीवाल, लडपुरा से नइमुद्दीन गुड्डू को चुनाव मैदान में उतारा है।

इससे पहले भी कांग्रेस उम्मीदवारों की कई लिस्ट जारी कर चुकी है। जारी की गई पांच लिस्टों के जरिए पार्टी ने कुल 156 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। असल में पहली लिस्ट में कांग्रेस ने 33, दूसरी में 44, तीसरी में 19, चौथी में 56 और पांचवीं में 5 नामों का ऐलान किया गया था।

राजस्थान के पिछले चुनाव में कांग्रेस के खाते में 99 सीटें गई थीं, वहीं बीजेपी 73 जीतने में कामयाब रही। अब उस चुनाव में कांग्रेस को क्योंकि रालोद का भी साथ मिल गया, ऐसे में उसकी सीटों का आंकड़ा 100 पहुंच गया और पार्टी बहुमत हासिल करने में कामयाब हो गई। लेकिन उस चुनाव के कई ऐसे समीकरण रहे जो कांग्रेस को जीत के बाद भी चिंताएं दे गए और बीजेपी को कुछ उम्मीदें मिलीं।