Rajasthan Vidhan Sabha Chunav Result 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता ने एक बार फिर राज बदलकर रिवाज कायम रखा है। चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, 115 सीटों पर आगे चल रही भाजपा 72 पर जीत दर्ज कर ली है और 43 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, सत्तारूढ़ कांग्रेस 69 सीटों में से 40 पर जीत दर्ज कर चुकी है और 29 पर बढ़त बनाए हुए है। बीजेपी ने जहां कांग्रेस को बुरी तरह पछाड़ते हुए बहुमत के आंकड़े को पार कर बड़ी जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस के 25 में से 17 मंत्री चुनाव हार गए हैं। प्रदेश की दो सीटों चोरासी और धारियावाड़ पर भारत आदिवासी पार्टी के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। वहीं, एक सीट बसपा के खाते मे आई और दूसरी पर वह बढ़त बनाए हुए है। इनके अलावा 3 सीटों पर निर्दलीयों ने बाजी मार ली है, जबकि सीटों पर भी निर्दलीय प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। राजस्थान की झालरापाटन सीट से पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता वसुंधरा राज चुनाव जीत गई हैं, वहीं आमेर सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया हार गए हैं।
राजस्थान विधानसभा चुनाव परिणाम 2023 से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए पढ़ें jansatta.com का LIVE ब्लॉग।
भाजपा नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान चुनाव परिणामों पर कहा कि जादूगर का तिलिस्म टूट गया है। तमाम दावे खोखले साबित हुए। वहीं, MP में सीएम शिवराज सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सिविल लाइंस सीट से कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास आगे चल रहे हैं। तिजारा सीट पर बीजेपी नेता महंत बालकनाथ आगे चल रहे हैं। टोंक सीट पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट पीछे चल रहे हैं।
राजस्थान चुनाव 2023: जोधपुर के जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने कहा, “सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों के डाक मतपत्र विधानसभा में भेज दिए गए हैं। अब उन्हें उम्मीदवारों और अधिकारियों की उपस्थिति में खोला जा रहा है। उनकी गिनती जल्द ही शुरू होगी।”
VIDEO | Rajasthan elections 2023: "The postal ballots in all 10 Assembly constituencies have been sent to Vidhan Sabha. They are now being opened in presence of the candidates and the officials. Their counting will begin soon," says Jodhpur District Collector Himanshu Gupta.… pic.twitter.com/t2qzBIOXrT
— Press Trust of India (@PTI_News) December 3, 2023
बीजेपी नेता जयवीर शेरगिल का कहना है, ”बीजेपी के लिए यह ‘बल्ले-बल्ले’ होने वाला है। बीजेपी का स्कोर 3-0 होने वाला है।” शुरुआती रुझानों से पता चलता है कि मध्य प्रदेश और राजस्थान में बीजेपी को बढ़त मिल रही है।
VIDEO | "It is going to be 'balle balle' for the BJP. The BJP's score is going to be 3-0," says BJP leader @JaiveerShergill as initial trends suggest lead for the BJP in MP and Rajasthan. #AssemblyElectionsWithPTI
— Press Trust of India (@PTI_News) December 3, 2023
(Full video is available on PTI Videos -… pic.twitter.com/m1oniQMIi3
चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, राजस्थान में कांग्रेस 69 और बीजेपी 91 सीटों पर आगे चल रही है।
भाजपा उम्मीदवार राजेंद्र राठौड़ ने हनुमानगढ़ी बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की। राजेंद्र राठौड़ तारानगर सीट से पीछे चल रहे हैं।
#WATCH चूरू, राजस्थान: भाजपा उम्मीदवार राजेंद्र राठौड़ ने हनुमानगढ़ी बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की। pic.twitter.com/jAvI8xiCXJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 3, 2023
राजस्थान चुनाव 2023: चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, बीजेपी-71 और, कांग्रेस-46 सीट से आगे चल रही है। शुरुआती रुझानों में राजस्थान में बीजेपी को बढ़त मिलती देख प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा, “यह बढ़त बढ़ती रहेगी। हम 135 से अधिक सीटें जीतेंगे।”
#WATCH | As early trends show BJP leading in Rajasthan, state BJP president CP Joshi says, "This lead will keep growing. We will win over 135 seats." pic.twitter.com/YHJjvr4D97
— ANI (@ANI) December 3, 2023
चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, बीजेपी नेता राज्यवर्धन राठोड़ पीछे चल रहे हैं, वहीं कांग्रेस नेता अभिषेक चौधरी 6121 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं, सीएम अशोक गहलोत सरदारपुरा सीट पर आगे चल रहे हैं। बीजेपी नेता वसुंधरा राजे झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र से आगे चल रही हैं। विद्यानगर सीट से दीया कुमारी आगे चल रही हैं।
राजस्थान में कांग्रेस किशन पोल, चोमू और डीग-कुम्हेर सीटों पर आगे चल रही है, बीजेपी चाकसू सीट पर आगे है। यह आंकड़े चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए हैं।
#RajasthanElections2023 | कांग्रेस किशन पोल, चोमू और डीग-कुम्हेर सीटों पर आगे चल रही है, बीजेपी चाकसू सीट पर आगे है: चुनाव आयोग pic.twitter.com/xVNOxB3Hoz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 3, 2023
राजस्थान चुनाव 2023: चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार बीजेपी-34, कांग्रेस-28, बीएसपी-2, आरएलडी-1 सीट पर आगे है। भाजपा नेता दीया कुमारी ने गोविंद देवजी मंदिर में पूजा की।
Rajasthan elections 2023 | BJP-34, Congress-28, as per official ECI trends https://t.co/dLB9iDlVqH pic.twitter.com/Yo2foMCzaT
— ANI (@ANI) December 3, 2023
राजस्थान के रुझान पल-पल बदल रहे हैं। यहां कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। राज्य की 98 सीटों पर BJP और 94 सीटों पर Congress आगे चल रही है।
राजस्थान में रुझानों में कांटे की टक्कर। 194 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं, जिनमें से 96 सीटों पर बीजेपी और 96 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है।
राजस्थान में 157 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। बीजेपी 87 और कांग्रेस 70 सीटों पर आगे चल रही है।
राजस्थान की 120 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। सचिन पायलट टोंक सीट से आगे चल रहे हैं। राजसमंद सीट से भाजपा आगे चल रही है।
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की जारी गिनती के बीच रुझान आने शुरू हो गए हैं। सरदारपुरा से सीएम अशोक गहलोत आगे चल रहे हैं, वहीं झोंटवाड़ा से बीजेपी नेता राज्यवर्धन राठोड़ पीछे चल रहे हैं। राज्य की 63 सीटों पर अब तक बीजेपी आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 17 सीटों पर लीड कर रही है।
राजस्थान की 199 में से 47 सीटों पर BJP आगे है। बीजेपी नेता पूनिया ने कहा कि राजस्थान से कांग्रेस का सफाया होगा।
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए पहला रुझान सामने आ गया है। राजस्थान में 18 सीटों पर रुझान आए। बीजेपी 13 सीटों पर आगे चल रही है।
राजस्थान विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हुई। वीडियो कॉमर्स कॉलेज के मतगणना केंद्र से है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने मतगणना के दिन जयपुर के गोविंद देव जी मंदिर में पूजा-अर्चना की।
#WATCH जयपुर (राजस्थान): राजस्थान विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हुई। वीडियो कॉमर्स कॉलेज के मतगणना केंद्र से है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 3, 2023
आज 4 राज्यों (छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना) में विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। pic.twitter.com/wKiu1YfJlO
छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना विधानसभा चुनावों की मतगणना शुरू हुई। राजस्थान विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती उदयपुर में डाक मतपत्रों की गिनती के साथ शुरू हुई।
#WATCH | Counting of votes in Rajasthan Assembly elections to begin with the counting of postal ballots, in Udaipur
— ANI (@ANI) December 3, 2023
Votes to be counted from 8am pic.twitter.com/PYM2K5oqQt
छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में चुनाव के नतीजे आज आएंगे। चारों राज्यों में आज मतगणना हो रही है। दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में ‘लड्डू’ लाए गए।
#WATCH | 'Ladoos' brought to Congress headquarters in Delhi as the party is all set for election results in Chhattisgarh, Rajasthan, Madhya Pradesh and Telangana pic.twitter.com/XBvUpAOIzM
— ANI (@ANI) December 3, 2023
राजस्थान विधानसभा चुनाव की मतगणना कुछ ही देर में शुरू होने वाली है। जोधपुर के एक मतगणना केंद्र पर पुलिस की कड़ी व्यवस्था की गई है।
#WATCH राजस्थान विधानसभा चुनाव की मतगणना कुछ ही देर में शुरू होने वाली है। जोधपुर के एक मतगणना केंद्र पर पुलिस की कड़ी व्यवस्था की गई है। pic.twitter.com/YFvECFUXW2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 3, 2023
मतगणना शुरू होने से पहले जयपुर में पटाखे फोड़े जा रहे हैं। वीडियो भाजपा नेता सतीश पूनिया के निवास के बाहर से है। सतीश पूनिया ने कहा, “अच्छी उम्मीद है कि बीजेपी पूरे बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। मैं पूरी तरीके से आश्वास्त हूं कि करीब 125 से अधिक सीटों से बीजेपी सरकार बनाएगी।”
#WATCH जयपुर (राजस्थान): मतगणना शुरू होने से पहले जयपुर में पटाखे फोड़े जा रहे हैं। वीडियो भाजपा नेता सतीश पूनिया के निवास के बाहर से है। pic.twitter.com/ddXrEcxw4y
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 3, 2023
कांग्रेस का दावा- उज्जैन में डाक मतपत्र पेटी की सील टूटी मिली। मध्य प्रदेश के चुनावी अपडेट्स जानने के लिए यहां क्लिक करें।
MP Election Result 2023: मध्य प्रदेश में फिर BJP राज, ‘मामा’ शिवराज ने दिखाया ‘दम’
सूत्रों के मुताबिक, RLP चीफ हनुमान बेनीवाल से बीजेपी ने संपर्क किया। सूत्रों ने बताया कि आला बीजेपी नेताओं ने बेनीवाल से संपर्क किया। जिसके बाद कांग्रेस ने अपने सभी एमएलए को कल जयपुर पहुंचने के निर्देश दिए।
Assembly Election Results 2023 Live: 2024 से पहले आखिरी लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? पांच राज्यों के चुनावी अपडेट्स जानने के लिए यहां क्लिक करें।
Assembly Election Results 2023: ‘आज की विजय ऐतिहासिक और अभूतपूर्व’, पीएम नरेंद्र मोदी बोले- यह विकसित भारत के लक्ष्य की जीत
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस विधायकों को निर्देश दिये। उन्होंने जीतने वाले विधायकों को कल जयपुर पहुंचने के निर्देश दिए। कांग्रेस ने अपने सभी MLA को कल दोपहर 12 बजे जयपुर पहुंचने को कहा।
कांग्रेस नेता और कर्नाटक के सीएम सिद्धरमैया ने कहा कि MP, छत्तीसगढ़ में चुनाव जरूर जीतेंगे। राजस्थान में 50-50 का चांस है। ऑपरेशन कमल में नहीं फसेंगे।
विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर राजस्थान के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा, ”हर पार्टी को अपने दावे और आत्मविश्वास रखना चाहिए। जब नतीजे आएंगे तो सब कुछ साफ हो जाएगा। बीजेपी अपने काम के बारे में बात नहीं करती और न ही मुद्दों पर चुनाव लड़ती है।”
वोटों की गिनती पर राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा, “थोड़ी देर बाद मत की पेटी से नई सरकार पैदा होना प्रारंभ हो जाएगी। मेरा दावा बरकार है। प्रचंड बहुमत से कुछ ही घंटो के बाद भाजपा की सरकार बनेगी।”
#WATCH चुरू, राजस्थान: वोटों की गिनती पर विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा, "थोड़ी देर बाद मत की पेटी से नई सरकार पैदा होना प्रारंभ हो जाएगी। मेरा दावा बरकार है। प्रचंड बहुमत से कुछ ही घंटो के बाद भाजपा की सरकार बनेगी।" pic.twitter.com/GqOXTzmqqG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 3, 2023
राजस्थान की नगादा-खाचरौद निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार दिलीप गुर्जर ने उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में पूजा की।
#WATCH | Rajasthan: Congress candidate from Nagada-Khachrod constituency Dilip Gurjar offers prayers at Mahakaleshwar temple in Ujjain. pic.twitter.com/FBzM4n5OU9
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) December 3, 2023
निर्वाचन विभाग के अनुसार 51890 मतदान केन्द्रों पर ईवीएम में प्राप्त मतों की गणना के लिए मतगणना केन्द्रों पर 2524 टेबल लगाई गई है। इनमें कुल 4245 राउंड में मतों की गिनती का कार्य पूरा होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय पुलिस बलों की 40 कंपनियां ईवीएम की सुरक्षा के लिए और आरएसी की 36 कम्पनियां मतगणना केंद्रों पर तैनात रहेंगी। आरएएसी की 99 कंपनियां विभिन्न जिलों में कानून-व्यवस्था के मद्देनजर तैनात की जाएंगी।
