मध्य प्रदेश में सियासत रफ्तार पकड़ रही है। ऐसे में सभी प्रत्याशी जीत के लिए पूरा दमखम लगा रहे हैं। एक तरफ जहां दिग्गज अनुभवी नेता हैं तो वहीं दूसरी ओर आइआइटीयन. डॉक्टर, इंजीनियर भी लड़ने के लिए तैयार हैं। बता दें भाजपा और कांग्रेस ने 7 डॉक्टरो, 27 इंजीनियरों, 63 वकीलों और 9 पीएडी डिग्रीधारी नेताओं को प्रत्याशी बनाया है। गौरतलब है कि एक तरफ जहां दोनों दलों के 80 फीसदी उम्मीदवार उच्च शिक्षित हैं तो वहीं आम आदमी पार्टी के 90 प्रतिशत प्रत्याशी उच्च शिक्षित हैं। इसके साथ ही सपा-बसपा ने भी पढ़े- लिखे नेताओं को मौका दिया है। ऐसे में आपको बताते हैं कि कौनसा प्रत्याशी है कितना शिक्षित।

ये हैं इंजीनियर
नरयावली से प्रदीप लारिया, ग्वालियर से जयभान सिंह पवैया, सारंगपुर से कुंवर कोठार, अशोक नगर से लड्डूराम कोरी, इंदौर 3 से आकाश विजयवर्गीय इंजीनियर हैं।

ये हैं एमडी, बीएमएस और एमबीबीएस
टीकमगढ़ से बसपा प्रत्याशी डॉ. विनोद राय एमडी हैं।
जावरा से निर्दलीय डॉ. हमीरसिंह राठौर एमबीबीएस
बीनागौद से निर्दलीय रश्मि सिंह एमबीबीएस।
गोटेगांव से कैलाश जाटव आयुष चिकित्सक।
पाटन से अजय विश्नोई विटनरी सर्जन।
वारासिवनी से योगेन्द्र निर्मल बीएएमएस।

ये हैं एलएलबी
अंबाह से बसपा के सत्यप्रकाश सखरवार एलएलबी हैं।

ये हैं पीएचडी
अमरपाटन से कांग्रेस के राजेन्द्र कुमार सिंह।
दतिया से भाजपा के प्रत्याशी नरोत्तम मिश्रा।
सिरमौर से कांग्रेस के अरूण तिवारी।
सिरोंज से कांग्रेस के मसर्रत शाहिद।
सांवेर से भाजपा के राजेश सोनकर।
मनगवां की बसपा प्रत्याशी शीला त्यागी।
महेन्द्र सिंह चौहान ट्रिपल एमए के साथ, एलएलबी पीएचडी हैं।
रामकृष्ण कुसमरिया एग्रीकल्चर से एमएमसी के साथ पीएचडी हैं।

ये हैं दसवी-बारहवीं पास
रैगांव से बसपा प्रत्याशी ऊषा चौधरी, आलोट से भाजपा के जितेन्द्र गहलोत, अमरवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश शाह, राजगढ़ से भाजपा के अमरसिंह, खिलचीपुर से भाजपा के हजारलाल दांगी, आष्टा से भाजपा के रघुनाथ सिंह मालवीय, विदिशा से भाजपा प्रत्याशी मुकेश टंडन, गंजबसौदा से भाजपा के लीना जैन, शमशाबाद से भाजपा के राजश्री सिंह, केवलारी से चंद्रकला और राजनगर से कांग्रेस के विक्रम सिंह।

ये हैं 8वीं पास
गुन्नोर से कांग्रेस प्रत्याशी शिवदयाल बागरी।
पवई से भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद लोधी।
सारंगपुर से कांग्रेस की कला मालवीय।
मुंगावली से कांग्रेस के बृजेन्द्र सिंह यादव।
चंदेरी से कांग्रेस के गोपाल सिंह चौहान।

ये हैं पांचवी-सांतवी पास
कटंगी से कांग्रेस प्रत्याशी टामलाल सहारे 5वीं पास।
नीमच से कांग्रेस के सत्यनारायण पाटीदार 5वीं पास।
बुरहानपुर से निर्दलीय पुष्करानंद 6वीं पास।

मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटों के लिए 28 नवंबर को वोटिंग होनी है। जिसके नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे। गौरतलब है कि 2013 के चुनाव में भाजपा को 165 सीटें जबकि कांग्रेस को 58 सीटें मिली थीं।