Punjab Lok Sabha Election Results 2024 (पंजाब लोकसभा चुनाव परिणाम 2024): पंजाब में कांग्रेस ने लोकसभा की 7, जबकि आम आदमी पार्टी ने 3 सीटें जीतीं। हरसिमरत कौर बादल लोकसभा सीट जीतने वाली शिअद (शिरोमणि अकाली दल) की एकमात्र प्रत्याशी रहीं। इसके अलावा पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के हत्यारे का बेटा सरबजीत सिंह खालसा और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह भी जीत गये।
चरनजीत सिंह चन्नी ने पंजाब में कांग्रेस का खाता खोला। चुनाव आयोग के अनुसार, चरनजीत सिंह चन्नी ने जालंधर लोकसभा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के सुशील कुमार रिंकू को 175993 मतों के अंतर से हराया। चरनजीत सिंह चन्नी को 390053 और सुशील कुमार रिंकू को 214060 मत मिले।
Lok Sabha Election Results 2024: Check Here
कांग्रेस के गुरजीत सिंह ने अमृतसर लोकसभा सीट 40301 मतों के अंतर से जीती। फतेहगढ़ साहिब लोकसभा सीट पर कांग्रेस के अमर सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आप के गुरप्रीत सिंह जीपी को 34202 मतों के अंतर से हराया। अमर सिंह को 332591 मत मिले। गुरप्रीत सिंह को 298389 मत मिले।
UP Lok Sabha Seats Result | Uttarakhand Lok Sabha Seats Result | Himachal Lok Sabha Result
फिरोजपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के शेरा सिंह गुबाया जीते। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आप के जगदीप सिंह काका बरार को 3242 मतों के अंतर से हराया। शेरा सिंह को 266626 और जगदीप सिंह काका बरार को 263384 मत मिले। पटियाला लोकसभा सीट पर कांग्रेस के डॉ. धरमवीरा गांधी ने आम आदमी पार्टी के डॉ. दलबीर सिंह को 14831 वोट से हराया। डॉ. धरमवीरा गांधी को 305616 और डॉ. बलबीर को 290785 मत मिले।
शिअद की हरसिमरत भी जीतीं
इसके अलावा बठिंडा से शिरोमणि अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल ने जीत हासिल की। वह चौथी बार लोकसभा चुनाव जीतीं। उन्होंने आप के गुरमीत सिंह को 49656 मतों से हराया। हरसिमरत कौर को 376558 और गुरमीत सिंह को 326902 मत मिले। लुधियाना से कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा ने भाजपा के रवनीत सिंह बिट्टू को 20942 मत से हराया। अमरिंदर को 322224 और रवनीत सिंह बिट्टू को 301282 मत मिले।
होशियारपुर और संगरूर लोकसभा सीट से आम आमदी पार्टी के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। होशियारपुर लोकसभा से आप के डॉ. राजकुमार चब्बेवाल ने कांग्रेस की यामिनी गोमर को 44111 मतों के अंतर से हराया। डॉ. राजकुमार को 303859 और यामिनी गोमर 259748 वोट मिले।
आनंदपुर साहिब से आप के मालविंदर सिंह कंग ने कांग्रेस के विजय इंदर सिंगला को 10846 को मतों के अंतर से हराया। मालविंदर सिंह कंग को 313217 और विजय इंदर सिंगला को 302371 मत मिले। पंजाब में शनिवार को 62.80% वोटिंग हुई थी, जो 2019 मुकाबले 3 फीसदी कम रही थी।
पूर्व पीएम के हत्यारे का बेटा और खालिस्तान समर्थक भी जीता
फरीदकोट से निर्दलीय प्रत्याशी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के हत्यारे बेअंत सिंह के बेटे सरबजीत सिंह खालसा ने आप के करमजीत सिंह अनमोल को 70053 मतों के अंतर से हराया। सरबजीत सिंह खालसा को 298062 और करमजीत सिंह अनमोल को 228009 मत मिले।
खडूर साहिब से निर्दलीय प्रत्याशी और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह ने कांग्रेस के कुलबीर सिंह जीरा को 197120 मतों के अंतर से हराया। अमृतपाल सिंह को 404430 और कुलबीर सिंह जीरा को 207310 मत मिले। अमृतपाल सिंह अभी जेल में बंद है।
Punjab Lok Sabha Election Result 2024: पंजाब में बीजेपी नहीं जीती एक भी सीट
फिरोजपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के डॉ. धर्मवीरा गांधी ने बाजी मारी। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी के जगदीप सिंह काका बरार को 3242 मतों के अंतर से हराया। डॉ. धर्मवीरा गांधी को 266626 और जगदीप सिंह काका बरार को 263384 मत मिले।
पंजाब में कांग्रेस अब तक 4 सीटें जीत चुकी है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, कांग्रेस के गुरजीत सिंह ने अमृतसर लोकसभा सीट 40301 मतों के अंतर से जीती। वहीं पटियाला लोकसभा सीट पर कांग्रेस के डॉ. धरमवीरा गांधी ने आम आदमी पार्टी के डॉ. दलबीर सिंह को 14831 वोट से हराया। कांग्रेस ने जालंधर और फतेहगढ़ साहिब लोकसभा पहले ही जीत ली थी।
पंजाब की बठिंडा लोकसभा सीट से शिरोमणि अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल 50 हजार मतों से आगे चल रही हैं। इस लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के गुरमीत सिंह दूसरे नंबर पर हैं।
पंजाब में गुरदासपुर लोकसभा सीट से सुखजिंदर सिंह रंधावा, अमृतसर लोकसभा सीट से गुरजीत सिंह, लुधियाना लोकसभा सीट से अमरिंदर सिंह, फिरोजपुर लोकसभा सीट से शेर सिंह और पटियाला लोकसभा सीट से डॉ. धर्मवीरा गांधी आगे चल रहे हैं। ये सभी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे थे।
पंजाब में संगरूर लोकसभा सीट आम आदमी पार्टी ने जीत ली है। आप के गुरमीत सिंह मीत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के सुखपाल सिंह खैरया को 172560 मतों से हराया। गुरमीत सिंह मीत को 364085 और सुखपाल सिंह को 191525 वोट मिले।
पंजाब से कांग्रेस के लिए एक और खुशखबरी है। इस लोकसभा सीट से कांग्रेस के अमर सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी के गुरप्रीत सिंह जीपी को 34202 मतों के अंतर से हराया। अमर सिंह 332591 मत मिले, जबकि गुरप्रीत सिंह जीपी के मतों की संख्या 298389 रही।
पंजाब के गुरदासपुर से कांग्रेस के सुखविंदर सिंह रंधावा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के दिनेश सिंह बब्बू से करीब 44 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के अमनशेर सिंह तीसरे नंबर पर हैं।
पंजाब की फिरोजपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के शेर सिंह ने फिर बढ़त बना ली है। वह निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के गुरमीत सिंह सोढ़ी से करीब 400 मतों से आगे हैं। दोनो के बीच कांटे की टक्कर चल रही है।
पंजाब से कांग्रेस के लिए एक अच्छी खबर आ रही है। न्यूज 18 की खबर के मुताबिक, जालंधर से चरनजीत सिंह चन्नी जालंधर लोकसभा सीट से चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के सुशील कुमार रिंकू को 1 लाख 70 हजार से ज्यादा मतों से हराया।
पंजाब के फिरोजपुर से गुरमीत सिंह सोढ़ी ने बीजेपी में उम्मीद जगा दी है। वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के शेर सिंह से करीब 250 वोटों से आगे हो गए हैं। दोपहर डेढ़ बजे तक गुरमीत सिंह सोढ़ी को 171100 और शेर सिंह को 170853 वोट मिले थे।
इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (निर्वाचन आयोग) के वेबसाइट के मुताबिक, कांग्रेस देश भर में 95 सीटों पर आगे चल रही है। पंजाब की बात करें तो वह 7 सीटों पर आगे चल रही है। इसमें गुरदासपुर से सुखजिंदर सिंह रंधावा, अमृतसर से गुरजीत सिंह आहूजा, जालंधर से चरनजीत सिंह चन्नी, लुधियाना से अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, फतेहगढ़ साहिब से अमर सिंह, फिरोजपुर से शेर सिंह और पटियाला से डॉ. धरमवीरा गांधी आगे चल रहे हैं।
इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (निर्वाचन आयोग) के वेबसाइट के मुताबिक, बीजेपी एक सीट पर जीत चुकी है, जबकि देश भर में 244 सीटों पर आगे चल रही है। पंजाब की बात करें तो उसका खाता खुलता नहीं दिख रहा है। उसे यहां की 13 में से एक भी सीट पर बढ़त हासिल नहीं है। चौंकाने वाली बात यह है कि दो सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी आगे हैं। इसमें एक खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह है। अमृतपाल सिंह खडूर साहिब से एक लाख ज्यादा के वोटों से आगे हैं।
पंजाब में कांग्रेस गुरदासपुर, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर और पटियाला लोकसभा सीटों पर आगे चल रही है। नीचे तस्वीर में पूरा विवरण देख सकते हैं।

पंजाब में लोकसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। खडूर साहिब निर्दलीय प्रत्याशी और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह 36 हजार से ज्यादा वोटों से आगे है। वहीं फरीदकोट में भी निर्दलीय प्रत्याशी सरबजीत सिंह खालसा करीब 19 हजार से ज्यादा मतों से आगे चल रहे हैं।
पंजाब लोकसभा चुनाव 2024 नतीजे: पंजाब में कांग्रेस गुरदासपुर, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला से आगे चल रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी होशियारपुर (डॉ. राजकुमार छब्बेवाल), आनंदपुर साहिब (मालविंदर सिंह कंग) और संगरूर (गुरमीत सिंह मीत) से आगे चली रही है।
पंजाब में शुरुआती रुझानों में बीजेपी का सूपड़ा साफ होते दिख रहा है। पंजाब की 13 सीटों में कांग्रेस 7 और आप 3 सीटों पर आगे चल रही है।
पंजाब लोकसभा चुनाव 2024 नतीजे लाइव: पंजाब में कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी जालंधर से आगे चल रहे हैं, जबकि उनके ही पार्टी नेता अमरिंदर सिंह राजा लुधियाना से पीछे चल रहे हैं। फरीदकोट में भाजपा के हंसराज हंस पीछे चल रहे हैं। बठिंडा में हरसिमरत कौर बादल आगे चल रही हैं।
पंजाब से शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझान चौंकाने वाले हैं, क्योंकि एनडीए 12 और INDIA 7 सीटों पर आगे चल रहा है। हालांकि, अभी यह पोस्टल बैलेट की गिनती के रुझान हैं। धीरे-धीरे स्थिति साफ होगी।
लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना से पहले पंजाब के अमृतसर में स्ट्रॉन्ग रूम का ताला खोला गया। मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी।
प्रेस की स्वतंत्रता को बढ़ावा देने वाला वीडियो जारी करने के एक महीने बाद जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के मानद चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने आम आदमी पार्टी शासित पंजाब में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पक्ष में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस संबोधित की। सुभाष चंद्रा ने कहा कि राज्य सरकार ने आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का साक्षात्कार प्रसारित नहीं करने पर समूह के समाचार और मनोरंजन चैनलों के खिलाफ ‘प्रतिशोधी कार्रवाई’ की है।
पंजाब से चुनावी मैदान में चार प्रमुख राजनीतिक दल आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) हैं। पंजाब में बीजेपी पहली बार अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ी है। इससे पहले वह शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के साथ मिलकर चुनाव लड़ती थी। पंजाब को लेकर एग्जिट पोल में अनुमान मिला-जुला है। एग्जिट पोल में कांग्रेस को सबसे ज्यादा 4 से 6 सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने पंजाब में 13 में से 8 सीटें जीती थीं, जबकि बीजेपी-शिअद गठबंधन को चार सीटें मिली थीं।
पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से वारिस पंजाब दी के प्रमुख खालिस्तानी नेता अमृतपाल सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा है। इस लोकसभा क्षेत्र से अमृतपाल सिंह की उम्मीदवारी ने निर्वाचन क्षेत्र को सुर्खियों में ला दिया। उनका मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार कुलबीर सिंह जीरा और शिअद उम्मीदवार विरसा सिंह वल्टोहा से है। अमृतपाल सिंह वर्तमान में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत असम के डिब्रूगढ़ में कैद है।
नमस्कार। जनसत्ता.कॉम के लाइव ब्लाग में आपका स्वागत है। आज लोकसभा चुनाव के नतीजों का दिन है। सभी प्रत्याशियों की किस्मत EVM (ईवीएम) में कैद है। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। धीरे-धीरे नतीजे सामने आने लगेंगे। पंजाब लोकसभा चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए आप हमारे साथ बने रहें।
आम आदमी पार्टी (आप) के 13 उम्मीदवारों में पांच कैबिनेट मंत्री भी मैदान में हैं। इनमें कुलदीप सिंह धालीवाल (अमृतसर), लालजीत सिंह भुल्लर (खडूर साहिब), गुरमीत सिंह खुड्डियां (बठिंडा), गुरमीत सिंह मीत हेयर (संगरूर) और बलबीर सिंह (पटियाला) शामिल हैं। कांग्रेस उम्मीदवार सुखपाल खैरा संगरूर से लोकसभा क्षेत्र चुनाव मैदान में हैं, जबकि आप के करमजीत सिंह अनमोल और भाजपा के हंसराज हंस फरीदकोट लोकसभा सीट से मैदान में हैं। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की अमृतसर इकाई के प्रमुख सिमरनजीत सिंह मान संगरूर और दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के दो हत्यारों में से एक बेअंत सिंह के बेटे सरबजीत सिंह खालसा फरीदकोट (सुरक्षित) निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। चंडीगढ़ में भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन का मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी से है। इस लोकसभा सीट पर 67.98 प्रतिशत मतदान हुआ।