भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा, यह लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम तय करेंगे। देश के वर्तमान पीएम नरेंद्र मोदी को इस पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। वह लोकसभा चुनाव 2024 के लिए एनडीए गठबंधन के पीएम फेस हैं। भारत देश का प्रधानमंत्री पद अब तक कुल 15 लोग संभाल चुके हैं, इनमें गुलजारी लाल नंदा भी शामिल हैं। उन्होंने दो बार बतौर एक्टिंग पीएम देश की कमान संभली। आइए आपको बताते हैं भारत के पीएम पद से जुड़े कुछ खास तथ्य।

उत्तर प्रदेश ने देश को सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री- देश के पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू, दूसरे पीएम लाल बहादुर शास्त्री, तीसरी पीएम इंदिरा गांधी यूपी से चुनकर ही लोकसभा पहुंचे थे। देश के वर्तमान पीएम नरेंद्र मोदी वैसे तो गुजरात से संबंध रखते हैं लेकिन वह भी दोनों बार यूपी की वाराणसी लोकसभा सीट से ही चुनकर संसद पहुंचे हैं। यूपी ने भारत को अब तक कुल 9 प्रधानमंत्री दिए हैं, जिनमें राजीव गांधी, चंद्रशेखर, वीपी सिंह, अटल बिहारी वाजपेयी और चौधरी चरण सिंह शामिल हैं।

नेहरू गांधी परिवार से तीन प्रधानमंत्री- नेहरू गांधी परिवार ने अब तक देश को तीन प्रधानमंत्री दिए हैं। देश के पहले पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू लगातार तीन चुनाव जीतकर देश के पीएम बने। पंडित जवाहर लाल नेहरू की बेटी इंदिरा गांधी देश की तीसरी पीएम थीं। इंदिरा गांधी ने करीब 16 साल देश की कमान संभाली। इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राजीव गांधी भारत के प्रधानमंत्री बने। वह पांच साल तक पीएम रहे।

बतौर पीएम कार्यकाल पूरा करने वाले पहले गैर कांग्रेसी से अटल बिहारी वाजपेयी- बीजेपी नेता अटल बिहारी वाजपेयी ने कुल तीन बार देश की बागडोर संभाली। उनका पहला कार्यकाल महज 13 दिन का था, जो अब तक के प्रधानमंत्रियों में सबसे छोटा है। हालांकि अटल बिहारी वाजपेयी 1999 चुनाव के बाद जब तीसरी बार पीएम बने तो उन्होंने पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा किया। वह बतौर पीएम कार्यकाल पूरा करने वाले पहले गैर कांग्रेसी पीएम थे।

पीवी नरसिम्हा राव साउथ से पहले, मनमोहन सिंह एकमात्र सिख- पीएम पद तक पहुंचने वाले नेताओं में कांग्रेस पार्टी के पीवी नरसिम्हा राव भी शामिल हैं। पीवी नरसिम्हा राव जून 1991 में भारत के प्रधानमंत्री बने। उन्होंने पूरे पांच साल सरकार चलाई। वह दक्षिण भारत से संबंध रखने वाले देश के पहले पीएम थे। इसी तरह सरदार मनमोहन सिंह ने साल 2004 भारत के प्रधानमंत्री बने। उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने 2009 का लोकसभा चुनाव जीता। सिख समुदाय से संबंध रखने वाले वह पहले पीएम थे।

क्या नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार बनेंगे प्रधानमंत्री?

लगातार दस साल सरकार चलाने वाले पहले गैर कांग्रेसी पीएम नरेंद्र मोदी- नरेंद्र मोदी ने साल 2014 में पीएम पद की शपथ ली। इसके बाद वह साल 2019 में दोबारा भारत के प्रधानमंत्री बने। इससे पहले जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और मनमोहन सिंह ही ऐसे पीएम जो लगातार दस सा भारत के प्रधानमंत्री रहे। नरेंद्र मोदी यह उपलब्धि हासिल करने वाले देश के पहले गैर कांग्रेसी पीएम हैं।