प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी का इलेक्शन कैंपेन लीड कर रहे हैं। पीएम मोदी हर दिन देश के विभिन्न हिस्सों में अपनी पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं। अपने तूफानी इलेक्शन कैंपेन के तहत पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में चुनाव प्रचार को धार देने पहुंचे। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौर में भ्रष्टाचार देश की पहचान बन गई थी।
बस्तर के गांव छोटे आमाबाल में ‘विजय संकल्प शंखनाद’ रैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार से अगर सबसे ज्यादा नुकसान किसी का होता है तो गरीब का नुकसान होता है। भ्रष्टाचार गरीब का हक मारता है। 2014 से पहले लाखों करोड़ रुपये के घोटाले होते थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में दिल्ली से एक रुपया भेजा जाता था तो सिर्फ 15 पैसा गांव तक पहुंचता था। यह मैं नहीं कह रहा हूं, कांग्रेस के ही प्रधानमंत्री ने कहा था कि दिल्ली से हम एक रुपये भेजते हैं तो 15 पैसा ही पहुंचता है।
आइए आपको बताते हैं पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण की बड़ी बातें
- प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मोदी ने कांग्रेस की लूट की इस व्यवस्था को बंद कर दिया है। बीजेपी सरकार ने अपने 10 साल के कार्यकाल में 34 लाख करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजा है। दिल्ली से एक रुपये भेजा गया और पूरे 100 पैसे गरीब के खातों में जमा हो गए। एक रुपये भेजने पर 85 पैसे गायब होने का जादू का खेल बंद हो गया है।
- पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब पैसे सीधे लोगों के बैंक खाते में जाते हैं और एक भी पैसा कांग्रेस लूट नहीं पाई। उन्होंने कहा कि अगर देश में कांग्रेस की सरकार होती तो राजीव गांधी के हिसाब से गरीबों के 34 लाख करोड़ रुपये में से 28 लाख करोड़ रुपये लूट लिए जाते।
- उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से कांग्रेस समझती थी कि उसे देश को लूटने का लाइसेंस मिला हुआ है। 2014 में सरकार में आने के बाद मोदी ने कांग्रेस की लूट का लाइसेंस निरस्त कर दिया। मोदी यह लाइसेंस इसलिए कैंसिल कर पाया क्योंकि आपने मोदी को लाइसेंस दिया है।
- प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के कथित लाठी मारने वाले बयान को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा, ”जब उनकी दुकान बंद हो गई, लूटने का लाइसेंस चला गया तब यह मोदी को गाली देंगे। तब मेरी रक्षा कौन करेगा। यह मेरे कोटि-कोटि देशवासी, मेरी माताएं-बहनें, आज मोदी का रक्षक रक्षा कवच बन गई हैं। मोदी ने जब घोटालेबाजों का रास्ता रोका, जब बिचौलियों की कमाई बंद की तब से यह मोदी पर भड़के हुए हैं।”
- पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि विपक्षी नेता चुनावी रैलियां नहीं कर रहे हैं, वे भ्रष्टाचारियों को बचाने की रैलियां कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, “सारे लोग कान खोलकर सुन लें कि मोदी को चाहे जितनी धमकियां दो लेकिन भ्रष्टाचारियों को जेल जाना ही पड़ेगा, यह मोदी की गारंटी है।”

छत्तीसगढ़ में कब डाले जाएंगे चुनाव (Chhattisgarh Lok Sabha Election Voting Dates)
छत्तीसगढ़ में लोकसभा की कुल 11 सीटें हैं। राज्य में तीन चरणों में वोटिंग होगी। पहले चरण में 19 अप्रैल को बस्तर लोकसभा सीट पर वोट डाले जाएंगे। दूसरे लोकसभा सीट 26 अप्रैल को राज्य की राजनंदगांव, महासमुंद, कांकेर लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। तीसरे चरण में सात मई को राज्य की सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे।
छत्तीसगढ़ में मतदान की तारीख | किस – किस सीट पर डाले जाएंगे वोट |
पहला चरण – 19 अप्रैल | बस्तर लोकसभा सीट |
दूसरा चरण – 26 अप्रैल | राजनंदगांव, महासमुंद, कांकेर लोकसभा सीट |
तीसरा चरण – 7 मई | सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर लोकसभा सीट |
छत्तीसगढ़ बीजेपी कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट (Chhattisgarh BJP Congress Candidate Full List)
लोसभा सीट का नाम | बीजेपी का प्रत्याशी | कांग्रेस का प्रत्याशी |
सरगुजा | चिंतामणि महाराज | |
कांकेर | भोजराज नाग | |
बस्तर | महेश कश्यप | कवासी लखमा |
महासमुंद | रुप कुमारी चौधरी | ताम्रध्वज साहू |
रायपुर | बीृजमोहन अग्रवाल | विकास उपाध्याय |
दुर्ग | विजय बघेल | राजेंद्र साहू |
राजनांदगांव | संतोष पांडेय | भूपेश बघेल |
बिलासपुर | टोखन साहू | |
कारोबा | सरोज पांडेय | ज्योत्सना महंत |
जांजगीर चंपा | कमलेश जांगड़े | शिवकुमार डहारिया |
रायगढ़ | राधेश्याम राठिया |